Tuesday, April 23, 2024
HomeUncategorizedकांग्रेस सत्ता में आयी तो बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रूपये बेरोजगारी...

कांग्रेस सत्ता में आयी तो बेरोजगारों को मिलेगा पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता : पूर्व सीएम हरीश रावत

कोटद्वार, प्रदेश के पूर्व सीएम हरीश रावत ने ऐलान किया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सत्ता में आते ही बेरोजगारों को पांच हजार बेरोजगारी भत्ता के साथ ही प्रत्येक गैस सिलेंडर पर दो सौ रूपये की सब्सिडी व आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कोटद्वार में अनेक कार्यक्रमों में सिरकत करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत समस्त पेंशन योजनाओं को शुरू करवाया जायेगा, महिलाओं के लिए सार्वभौम पोषण आहार की योजना शुरू की जायेगी, प्रदेश की समस्त जनता को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली दी जायेगी, तथा बेरोजगारों के लिए पांच हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा। इसके अलावा भाजपा राज में ठप पडे विकास को गति प्रदान की जायेगी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा कोटद्वार के क्षेत्रवासियों ने कोटद्वार के सनेह, झंडाचौक, इंदिरा नगर, आमपडाव, सिम्मलचौड, हल्दूखाता, सिगड्डी, झंडीचौड सहित विभिन्न स्थानों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित किये, साथ ही महापुरूषों के अधूरे कार्यो को पूरा करने का भी संकल्प लिया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सनेह क्षेत्र में पूर्व सैनिक मगन लाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रिय भजन को गाते हुए शुभारंभ किया, तत्पश्चात जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र एवं राज्य की सरकारें विकास कार्य करने एवं लोगों की जनआंकाक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है, कहा कि मंहगाई कम करने एवं बेरोजगारो को रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आयी भाजपा सरकारे जनता की अपेक्षाओं पर नक्कारा साबित हुई है।

उन्होंने केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान में संविधान को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है, तथा गांधी के भारत के सपनों को चूर-चूर कर लोगों को बांटने का काम किया जा रहा है, जिसे अब बचाने की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र पार्टी है जो शासन चलाना भी जानती है, तथा सबका साथ सबका विकास के लेकर योजनाएं बनाकर क्रियान्वित करती है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भी आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को प्रचंड बहुमत से जिताने का आह्वान किया |

इस मौके पर राजकीय इंटर कालेज कोटडीढांग की छात्राओं एवं महिला कीर्तिन मंडलियों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन गाकर माहौल को और ज्यादा सौहार्दपूर्ण बना दिया। इस मौके पर महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ॅ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला अध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शंकुतला चौहान, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, पूर्व प्रधान विजय राम, विमला देवी, शिवचरण सिंह, रीना आर्य, मनवर सिंह आर्य, नत्थू सिह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, शांति पुंडीरी, सुरेन्द्र सेमवाल, पान सिंह अधिकारी, प्रकाश लखेडा, खुशाल सिंह, शेर सिंह राणा, अरविंद नेगी, कुसुम नेगी, शोभा रावत, जगमोहन सिंह, लीला देवी, कुंदन सिह, वेद प्रकाश, संगीता देवी, उर्मिला देवी, धीरेन्द्र सिंह नेगी, संजय रावत, सहित कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता, अनुषांगिक संगठनों के अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय की जनता मौजूद थी।

 

प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल :  हरीश रावत

हरिद्वार 3 अक्टूबर (कुलभूषण) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए प्रदेष सरकार व मुख्यमंत्री को खनन प्रेमी कहा है वह प्रेस क्लब में पत्रकारो को सम्बोधित कर रहे थे उन्होने प्रदेष सरकार से किसानो के लिए गन्ने की खरीद कामूल्य घोषित करने की मांग की
उन्होने कहा की प्रदेष सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। वही प्रदेष सरकार द्वारा प्रदेष के युवाओ को रोजगार के लिए प्रदेष में चैबीस हजार पदो की भर्ती की घोशणा को प्रदेष के बेरोजगारों के साथ किया गया मजाक करार दिया उन्होने कहा की प्रदेष सरकार ने साढे चार साल में रोजगार के अवसर उपलब्ध नही कराये जबकीह यह घोशणा मात्र युवाओ को गुमराह करने वाली है जबकी कुछ माह में चुनावी घोशणा होने के चलते वर्ततान समय में रोजगार के अवसरो की प्रक्रिया पूर्ण कराना संभवनही है।
वही रावत ने कहा की कांग्रेस जनता के बीच जाकर जनता से संवाद स्थापित कर प्रदेष सरकार की विफलताओ पर प्रदेष सरकार को जनता के बीच सडको पर घेरने का काम करेगी उन्होने कहा की 1971 के सर्जिकल स्ट्राइक के पचास साल पूर्ण होने के चलते कांग्रेस पूर्व सैनिको के सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हे सम्मानित करेगी साथ ही हरीष रावत ने कहा की नवम्बर महा परिर्वतन रैली का आयोजन कर प्रदेष से भाजपा के खिलाफ प्रदेष में बडा जनआन्दोलन षुरू करेगें।  वही पार्टी में गुटबाजी के सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा की पार्टी मेें सभी को अपना पक्ष रखने का अधिकार है उन्होने कहा की सभी कंाग्रेसजन पार्टी को मजबूत कर जनविरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए एकजूट है। उन्होने कहा की पत्रकार पार्टी की कमीयो को उजागर करने में अपनी भूमिका का निर्वाहा करते है जिसके लिए पार्टी उनकी आभारी है प्रदेष में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल को वह टाल गये उन्होने कहा की यह विधायको की राय से तय होगा इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्षसतपाल ब्रहमचारी पुरूशोत्तम षर्मा रविष भटिजा मकबूल कुरैषी किरणपाल बाल्मिकी राजबीर सिंह रोषनलाल नईम कुरैषी सहित विभिन्न कंाग्रेसजन उपस्थित थे

 

पूर्व विस अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने डोलगांव में किया रात्रि विश्राम

अल्मोड़ा, पूर्व विधान सभाध्यक्ष जागेश्वर के विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर शहर फाटक के डोल गांव में रात्रि विश्राम किया। उन्होंने यहां मिले लोगों से पार्टी की रीति और नीति को लेकर चर्चा की। शनिवार को उन्होंने गांधी की 152 वीं जयंती पर झंडा रोहण के बाद हुए कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया। कुंजवाल कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष धन सिह फर्तियाल के घर में रात्रि प्रवास किया।

सोमेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम किया। जिला महामंत्री बालम भाकुनी, प्रभारी जिला सचिव महेश पांडे और न्याय पंचायत अध्यक्ष श्याम सिंह दोसाद ने रौल्याणा गांव में नारायण राम के घर में रात्रि विश्राम किया। सिकंदर पवार और पूर्व ग्राम प्रधान संतोष कुमार ढोनीगाड़ में रुके तथा दिनेश नेगी न्याय पंचायत अध्यक्ष चंदन वर्मा और ब्लक अध्यक्ष किशोर नयाल भैसड़गांव न्याय पंचायत में रात्रि विश्राम किया। पार्टी के राजू भट्ट, हीरा मेहरा, प्रकाश बिष्ट और सुंदर बिष्ट, युवा ब्लक अध्यक्ष भुवन दोसाद, रिंकू बोरा, बहादुर दोसाद, कैलाश कुमार, ललित कुमार, भीम राम आदि थे।Former Legislative Assembly Speaker Kunjwal did night rest in Dol - पूर्व  विधान सभा अध्यक्ष कुंजवाल ने डोल में किया रात्रि विश्राम

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments