Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowसेवानिवृत्त कुलपति से 1.47 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

सेवानिवृत्त कुलपति से 1.47 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

देहरादून, सेवानिवृत्त कुलपति से 1.47 करोड़ रूपये की साइबर ठगी करने वाले दो लोगों को एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस ने करोलबाग, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों द्वारा 12 दिनों तक उन्हे घर पर व्हाटसप कॉल के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह द्वारा बताया गया कि यह प्रकरण नैनीताल निवासी पीड़ित द्वारा माह अगस्त 2025 में दर्ज कराया गया। जिसमें बताया गया कि अगस्त 2025 में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा स्वयं को महाराष्ट्र साईबर क्राईम विभाग से बताते हुए उनके नाम पर खुले बैंक खाते में मनी लांड्रिंग के तहत 60 करोड रूपये के लेनदेन होने की बात कही गयी थी। जिसके लिये उनके खातों का वैरिफिकेशन कराये जाने हेतु व्हाटसप कॉल पर ही उनको “डिजिटली अरेस्ट” करते हुए 12 दिनों में विभिन्न खातों में कुल 1.47 करोड की धनराशि धोखाधडीपूर्वक जमा करायी गयी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए साईबर क्राईम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। जांच के दौरान साईबर क्राईम पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त बैंक खातों/ रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बरों / व्हाट्सअप की जानकारी हेतु सम्बन्धित बैंकों, सर्विस प्रदाता कम्पनियों, मेटा कम्पनी से पत्राचाकर कर डेटा प्राप्त किया गया। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से जानकारी मे आया कि साईबर अपराधियो द्वारा घटना में पीड़ित को डिजिटली अरेस्ट कर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि स्थानान्तरित करवायी गयी है। प्राप्त डेटा के विश्लेषण से पुलिस द्वारा प्रकाश में आए बैंक खातों तथा मोबाइल नम्बरों का सत्यापन किया गया। जिस पर टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण कर दिल्ली के करोलबाग स्थित कृष्णा स्टे पीजी गेस्ट हाउस में दबिश दी गयी तथा घटना से सम्बन्धित 2 आरोपियों मौहम्मद सैफ पुत्र स्व. खलील अहमद निवासी राजाजीपुरम हन्नी अपार्टमेंट फ्लैट न. 104 बुद्धस्वर थाना दुबक्का लखनऊ, व शकील अंसारी पुत्र स्व. कलाम मोमीन निवासी ग्राम विशनपुर पोस्ट ग्वालखोमीकर थाना बराहरूबा जिला साहबगंज झारखण्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से 9 मोबाईल, 14 सिम कार्ड, 3 चैक बुक, ब्लैंक/हस्ताक्षरित चैक 7, 4 डेबिट कार्ड, 1 पासपोर्ट व 1 मोहर बरामद हुई है। मामले में एक आरोपी राजेन्द्र कुमार पुत्र सोमनाथ हाल पता फ्लैट न. 2 ब्लाक 15 लीली अपार्टमेंट अमरावती बददी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश स्थायी पता ग्राम लक्खीबंस थाना रादौर जिला यमुनानगर हरियाणा को पूर्व में ही सोलन हिमांचल से गिरफ्तार किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments