Friday, June 5, 2026
HomeTrending Nowकिरण रौतेला वर्मा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पद पर निर्विरोध...

किरण रौतेला वर्मा क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

देहरादून, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (CAU) के चुनाव में एक ऐतिहासिक पल सामने आया है। उत्तरकाशी की बेटी किरण रौतेला वर्मा निर्विरोध सचिव पद पर निर्वाचित हुई हैं। बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रदेश की किसी भी क्रिकेट एसोसिएशन में पहली बार किसी महिला को सचिव पद की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएयू की वार्षिक आम सभा (AGM) में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
अध्यक्ष – दीपक मेहरा (कुमाऊं)
उपाध्यक्ष – अजय पाण्डेय
कोषाध्यक्ष – मानस मेंगवाल (देहरादून)
संयुक्त सचिव – नूर आलम
काउंसलर – मनोज नौटियाल
गवर्निंग काउंसिल सदस्य – सुनील कुमार जोशी और अरुण तिवारी

नामांकन प्रक्रिया 29 अगस्त से 30 अगस्त तक चली। पहले दिन आठ पदों के लिए नामांकन दाखिल हुए और दूसरे दिन कोई नया नामांकन न होने के कारण सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
किरन उत्तरकाशी के बड़कोट स्थित तुनालका गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता का नाम केदार सिंह रौतेला और माता का नाम सुशीला रौतेला है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे पर्वतीय समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। किरण का मानना है कि महिला सचिव के रूप में उनका चयन उत्तराखंड में महिला क्रिकेट के विकास को नई दिशा देगा। इससे ज्यादा से ज्यादा बेटियां क्रिकेट में भागीदारी करने के लिए प्रेरित होंगी।
नवनियुक्त अध्यक्ष दीपक मेहरा ने कहा कि अल्प समय में ही सीएयू ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। अब वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से उत्तराखंड की क्रिकेट को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
किरण रौतेला वर्मा की नियुक्ति को उत्तराखंड क्रिकेट के लिए एक नई शुरुआत माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments