देहरादून, महापौर नगर निगम सौरभ थपलियाल के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग, नगर निगम, सीवर एवं सड़क निर्माण परियोजना एजेंसी, पेयजल परियोजना के अधिकारियों के साथ मोहकमपुर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
इस दौरान उनके द्वारा मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे अवैध कूड़ा-कचरा डम्पयार्ड , सर्विस लेनों का रखरखाव एवं आगे एकता विहार ‘ए’ ब्लाक कालोनी, कृष्णा विहार कालोनी, गणेशपुरम कालोनी आदि विभिन्न कालोनियों को जाने वाली खस्ताहाल सड़क, सीवर एवं पेयजल लाइनों के आधे अधूरे कार्यों, अतिक्रमण आदि समस्याओं के संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर यथाशीघ्र निवारण करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय हो कि मोहकमपुर क्षेत्र की जनता काफी समय क्षेत्र की समस्याओं के लिये आंदोलित थी और इसी माह 10 मई को क्षेत्र की समिति ने फ्लाई ओवर के नीचे एक बैठक कर जन प्रतिनिधियों को जगाने हेतु शांतिपूर्ण रैली निकालकर प्रदर्शन भी किया था।
इस दौरान मोहकमपुर क्षेत्र के स्थानीय निवासी एवं व्यापार मण्डल के कतिपय सदस्य भी उपस्थित रहे। मेयर नगर निगम के मोहकमपुर क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण एवं समस्याओं के निवारण हेतु आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में आशा की जानी चाहिए कि अब मोहकमपुर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं का समाधान यथाशीघ्र समाधान होगा।



Recent Comments