पूर्व न्यायधीश सुशीला कार्की नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री बन चुकी हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. राष्ट्रपति ने उन्हें प्रधानमंत्री पड़ की शपथ दिलाई है. रात करीब साढ़े 9 बजे नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पोडेल ने सुशील कार्की को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई. राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुशीला कार्की के अलावा किसी और ने शपथ नहीं ली है. हालांकि इस मंत्रिमंडल में जेन जी आंदोलन से जुड़े किसी चेहरे को शामिल नहीं किया गया है.
सुशीला कार्की ने प्रधानमंत्री बनने के बाद एक और इतिहास रच दिया है. वह पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी थीं और अब वह नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी हैं.



Recent Comments