Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowराज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के दिनेश गुरुरानी कुमाऊं मंडल के संयोजक...

राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के दिनेश गुरुरानी कुमाऊं मंडल के संयोजक नामित

देहरादून,  राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महासचिव बी एस रावत द्वारा कुमाऊँ मंडल विकास निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी को राज्य निगम अधिकारी कर्मचारी महासंघ का कुमाऊं मंडल का संयोजक नामित किया है संयोजक बनने के बाद दिनेश गुरु रानी ने प्रांतीय पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निगम कर्मचारी महासंघ समस्त निगम के कर्मचारियों की समस्याओं जिनमें निगमों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण निगमों में राज्य कर्मचारियों की तरह आयुष्मान योजना लागू करवा कर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसका लाभ दिलवाने राज्य कर्मचारियों की तरह मकान किराया भत्ता सहित अन्य भत्ते दिलवाने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कम से कम 10000 पेंशन दिलवाने सहित मांगो को पूरा करने के लिए संघर्ष किया जाएगा साथ ही साथ कुमाऊं मंडल के हर जनपद में शीघ्र ही जनपद कार्यकारिणी व मंडल कार्यकारिणी का चुनाव कर विस्तार किया जाएग।

उन्होंने कहा कि राज्य बनने के बाद भी सरकार द्वारा निगमों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जबकि निगमों में कर्मचारी भी वही कार्य करते हैं जो राज्य कर्मचारी कार्य करते हैं कोविड-19 मैं निगम कर्मचारियों ने रात दिन मेहनत कर सराहनीय कार्य किया है उसके बावजूद भी आज निगम के कर्मचारी वेतन के लिए तरस रहे हैं सरकार को चाहिए था कि एक ही शासनादेश के तहत राज्य कर्मचारियों और निगम कर्मचारियों को सुविधा दी जानी चाहिए ज्ञातव्य रहे कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम गढ़वाल मंडल विकास निगम जल निगम वन निगम परिवहन निगम तराई बीज विकास निगम के कर्मचारियों ने महासंघ बनाया है।

गुरु रानी को संयोजक बनाने पर निगम कर्मचारियों ने स्वागत किया है ।कुमाऊं मंडल बिकास निगम कर्मचारी महासंघ महासंघ के मंजुल सनवाल गुमान सिंह कुमतिया दिनेश सागुड़ी प्रकाश चंदोला महेश कांडपाल गोविंद सिंह मेहता विपिन खुल्बे अमर शाह रमेश टम्टा कंचन चंदोला सहित निगम कर्मचारी प्रमुख थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments