रुद्रप्रयाग में भगवा लहर दोनों सीटों पर बड़े अंतर से जीते प्रत्याशी

0
613

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग -जनपद की दोनों विधानसभा चुनाव के नतीजे शान्ति पूर्ण मतगणना के बाद घोषित हो गये तमाम अटकलों क कयासों का दरकिनार करते हुये जनपद की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्यशियों ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की । रुद्रप्रयाग विधानसभा से निवर्तमान विधायक चौधरी ने की 9528 वोट से जीत हासिल,की जबकि केदारनाथ
विधानसभा से शैलारानी रावत ने 7544 वोटों से जीत दर्ज की।
रुद्रप्रयाग जिले के दोनों विधानसभाओं सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी 9528 एवं केदारनाथ विधानसभा से शैलारानी रावत ने 7544 वोट से जीत हासिल की है। दोनों सीटों पर जीत शानदार जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अगस्त्य मुनी व रुद्रप्रयाग में विजय जुलूस निकालकर जश्न मनाया।
अगस्त्य मुनी स्थित बहुउद्देश्यीय क्रीड़ा भवन मे सुबह से ही सभी प्रत्याशियों के समर्थकों में नतीजों को लेकर उत्सुकता बनी रही जैसे जैसे समय बीतता गया जय श्री राम के नारों से भाजपा कार्यकर्ता जीत के जश्न की तैयारियों में जुट गये। पहले चक्र की मतगणना में दोनो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बड़त मिली बड़त का शिलशिला अंतिम चक्र तक जारी रहा।
रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी को 28,647,मत प्राप्त हुये जबकि उनके निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल को 19119, मतो से संतोष करना पड़ा। भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने 9528 मतों के अंतर से जीत हासिल की। केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत को 20678,मत प्राप्त हुये उनके निकटतम निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत को 13134, मत प्राप्त हुये यहां कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 12005 मतो से संतोष करना पड़ा।
दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि मैदान में आतिशबाजी की व मुख्य बाजार में विजयी जलूस निकाला। रुद्रप्रयाग विधानसभा से लगातार दूसरी बार विजयी भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने अपनी जीत को पार्टी की जीत बताया। उन्होंने रुद्रप्रयाग की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिलोजान से भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य किया है, जिससे उनकी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकाल में छूट गये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय एवं घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज निर्माण को लेकर कार्य किया जायेगा। केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने अपनी जीत का श्रेय केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें केदारनाथ बाबा का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेगीं ।