Friday, March 29, 2024
HomeStatesDelhiपेट्रोल-डीजल सस्ता होने का रास्ता साफ, क्रूड रिकॉर्ड सस्ता

पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का रास्ता साफ, क्रूड रिकॉर्ड सस्ता

नई दिल्ली, । आज कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के रेट में आज रिकॉर्ड गिरावट दर्ज हुई है। अगर लोगों को याद हो तो कल यानी 9 मार्च 2022 को देश की सबसे बड़ी रिफायनरी चलाने वाली कंपनी बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि पेट्रोल और डीजल का रेट बढ़ने की जगह घटने वाला है। उनका अनुमान था कि कच्चे तेल के रेट में बहुत ही जल्द गिरावट आएगी। लेकिन एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट आ जाएगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। आइये जानते हैं कि आज क्रूड ऑयल का रेट कितना घटा है और कल बीपीसीएल के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने और क्या क्या कहा था।

दुनिया में क्रूड ऑयल के दाम जिस तेजी से बढ़ रहे थे, उसके बाद तेल उत्पादक देशों के सामने दबाव की स्थिति बन गई थी। अभी तक ओपेक देश कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने को तैयार नहीं हो रहे थे। लेकिन अब वैश्विक दबाव के बाद यूएई कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने का तैयार हो गया है। जैसे ही यह बात सामने आई है ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट करीब 16.84 डॉलर (13.2 फीसदी) की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद ब्रेंट क्रूड का दाम 111.14 डॉलर प्रति बैरल पर आकर बंद हुआ है। आज कच्चे तेल में जो गिरावट आई है वह 21 अप्रैल, 2020 के बाद की एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा यूएस क्रूड फ्यूचर्स भी 15.44 डॉलर (12.5 फीसदी) गिरावट के बाद 108.70 डॉलर के स्तर पर बंद हुआ है। यह नवंबर 2021 के बाद से सबसे बड़ी दैनिक गिरावट है।

ओपेक संगठन का प्रमुख सदस्य संयुक्त अरब अमीरात के बयान के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग दो वर्षों में सबसे अधिक गिरावट आई है। यूक्रेन और रूस विवाद के बाद यह दुनिया के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर है। अमीरात ने कहा है कि हम कच्चे तेल के उत्पादन में वृद्धि के पक्ष में हैं। इसके अलावा अमीरात ओपेक को कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाने के लिए अन्य देशों से भी कहेंगे। अमीरात की तरफ से यह बयान अमेरिका में अमीरात के राजदूत यूसुफ अल ओतैबा ने दूतावास की तरफ से ट्वीट कर जारी किया है।

कल यानी 9 मार्च 2022 को बीपीसीएल के चेयरमैन और एमडी अरुण कुमार सिंह ने कहा था कि दुनिया कच्चे तेल के इतने ज्यादा दाम बर्दाश्त नहीं कर पाएगी। उनका कहना था कि अगले 2 हफ्ते में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर के भी नीचे आ सकती है। ऐसे में आमलोगो को घबराने की जरूरत नहीं है। उनका तो यह भी कहना था कि कच्चा तेल 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ सकता है। अगर उनका अनुमान देखा जाए तो सही साबित होता लग रहा है। क्योंकि एक दिन में कच्चा तेल का सस्ता हुआ है। उनका कहना था कि किसी को इस समय घबड़ाने की जरूरत नहीं है।source:goodreturns.in

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments