Monday, May 6, 2024
HomeTrending Nowगंगोत्री धाम के रावल ने महंत रविंद्र पुरी महाराज को ब्रह्म कमल...

गंगोत्री धाम के रावल ने महंत रविंद्र पुरी महाराज को ब्रह्म कमल व गंगाजल भेट कर जताया आभार

हरिद्वार 11 अगस्त (कुल भूषण शर्मा) कोरोना आपदा  में गंगोत्री धाम के समस्त राजभोग प्रसाद एवं भोजन आदि की सामग्री की  व्यवस्था सुनिश्चित करने पर गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज एवं श्री 5 मंदिर समिति के सचिव के द्वारा मंगलवार को महंत रविंद्रपुरी महाराज अध्यक्ष मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट को भोज पत्र पर हस्तलिखित  प्रशस्ति पत्र एवं ब्रह्म कमल के पुष्प एवं गंगा जली प्रदान कर उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज ने कहा इस कोरोनावायरस  काल में महंत रवींद्र पुरी महाराज द्वारा मानवता की सेवा के लिए जो कार्य किया गया है वह   एक अत्यंत प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है  गंगोत्री धाम के प्रसादम एवं लंगर इत्यादि की व्यवस्था के लिए महंत रवींद्र पुरी  महाराज के द्वारा लगातार छह महीने तक जारी व्यवस्था वास्तव में अकल्पनीय है।

महंत रविन्द्र पुरी ने यह घोषणा की थी कि जब तक लॉक डॉउन अवधि जारी रहेगी तब तक मां गंगा जी के गंगोत्री धाम का समस्त खर्चा मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा वहन किया जायेगा। इस अवसर पर एस एम जे एन पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुनील बत्रा, मां मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी अनिल शर्मा,  हेमंत टुटेजा,प्रतीक सुरी, पुरुषोत्तम शर्मा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments