Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड में बारिश का कहर : देहरादून जिले में 2 सितंबर (आज)...

उत्तराखंड में बारिश का कहर : देहरादून जिले में 2 सितंबर (आज) को बंद रहेंगे सभी स्कूल

देहरादून समेत पूरे प्रदेश में स्कूल बंद, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार समेत कई जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई

अगस्त समाप्त होने के बावजूद उत्तराखंड में मानसून का कहर जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार, 2 सितंबर के लिए देहरादून समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार को अवकाश घोषित कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

 

मौसम विभाग की चेतावनी

 

देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार में सोमवार को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका। इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments