Monday, June 15, 2026
HomeStatesUttarakhandदशज्यूला क्षेत्र के गैर गांव में भू-धंसाव, खतरे की जद में...

दशज्यूला क्षेत्र के गैर गांव में भू-धंसाव, खतरे की जद में आये परिवारों ने लगाई सुरक्षा की गुहार।

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – विगत कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगह जगह लोग प्रकृति के कहर से सहमें हुये है। अगस्त्यमुनि विकास खण्ड के सीमांत गांव विजराकोट के गैर नामक तोक में जबरदस्त भूस्खलन से आधा दर्जन परिवारों को खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उनकी सुध लेने की गुहार लगाई है।
ग्राम पंचायत बिजराकोट के गैर गांव के नीचे लगातार भू – धंसाव हो रहा है जिसमें गैर गांव के कुछ परिवार जिसमें भरत सिंह नेगी ,ज्योत सिंह नेगी, हरीश सिंह नेगी ,वीर सिंह नेगी ,खुशहाल सिंह नेगी, त्रिभुवन सिंह नेगी आदि के परिवारों के आवासीय भवन इस भू धंसाव की जद में आ रहे हैं ।
पूर्व प्रधान नरेश विष्ट ने बताया कि पूरे गांव के चारों तरफ दरारें आ चुकी है पूरी जमीन फट रखी है। जबकि कुछ परिवारों को अत्यधिक खतरा बना हुआ है। ग्रामीण दहसत के सायें में हैं। उन्होंने गांव की भूगर्भीय जांच की मांग की है। दूसरी ओर न्याय पंचायत सारी के सिंद्रावाणी गांव में भी जबरदस्त भूस्खलन से ग्रामीण डरे व सहमें हुते है। ग्रामीण प्रशासन से प्रभावित गांवों का सर्वे कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments