Thursday, May 9, 2024
HomeTechnologyभाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी : कहा उनकी सरकार आयी तो...

भाजपा पर जमकर बरसी प्रियंका गांधी : कहा उनकी सरकार आयी तो 30 लाख युवाओं को दी जायेगी नौकरी

-गरीब, किसान, नौजवान और देश की महिलाओं ने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा नुकसान झेला : प्रियंका

-पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे : प्रियंका

रुड़की (हरिद्वार) उत्‍तराखंड़ पहुँची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मंच से गंगा जी को प्रणाम किया और हर-हर गंगे का जयघोष के साथ केन्द्र की भाजपा सरकार पर सवालों की बौछार कर डाली,
चुनावी सभा को संबोधित करते प्रियंका गांधी ने कहा ठीक से समझ कर वोट करिए। उन्होंने जनता से पूछा कि आज का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है ? बेरोजगारी का या महंगाई का, लोगों ने कहां बेरोजगारी का।

प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश सबसे ज्यादा महंगाई की मार झेल है और देश के पीएम रोजगार की बात करते हैं। जबकि पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है।

भाजपा को आड़े हाथों लेता कांग्रेस नेत्री प्रियंका ने कहा आईआईटी के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। पहले सरकारी बड़े-बड़े कारखाने से रोजगार आते थे, छोटे, मीडियम दुकानदार और व्यापारियों से रोजगार आते थे। खेती किसानी से रोजगार आते थे। इस सरकार ने क्या किया जो बड़े-बड़े कारखाने थे। जिससे तमाम रोजगार मिलते थे। उन्होंने कारखानों को बड़े-बड़े उद्योगपतियों को सौंप दिया है। जो रोजगार के अवसर थे वह उनके खास उद्योगपतियों के पास चले गए। छोटे और मध्यम रोजगारों पर नोटबंदी थोप दी। लोगों को लाइनों में खड़ा किया गया। आज तक नहीं बता पाए कि काला धन कहां है। गुजरात में जिसने पुल बनाया उससे चंदा लिया। देश में जिसे काम दिया उससे चंदा लिया।

कालेधन पर बोलते हुये प्रियंका ने कहा वैक्सीन की कंपनी से चंदा लिया। अब पता चल रहा है कि काला धन और नोटबंदी क्या थी। अब पता चला कि नोटबंदी का नुकसान कौन झेल रहा है। लोगों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। छोटे रोजगार करने वाले दुकानदार को खत्म कर दिया है। किसानों से जुड़ी खाद और संयंत्र पर जीएसटी देनी पड़ रही है। किसानों को बोझ से दबा दिया गया है। उनकी नीति रोजगार घटाने वाली है। आज तक कोई नीति नहीं दे पाए कि रोजगार कैसे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कांग्रेस की सरकार जिन प्रदेशों में आई हमने गारंटी दी। वहां पर सरकारी पदों पर नौकरी दी जाएगी। केंद्र सरकार के जो पद हैं आज भी 30 लाख खाली पद पड़े हैं। देश के बेरोजगार बच्चों को इन पदों पर भर्ती नहीं किया जा रहा है। हर प्रदेश में प्रदेश सरकार के पद खाली हैं, लेकिन आज तक भर नहीं गए हैं। युवा बेरोजगार घूम रहे हैं सुबह से शाम तक नौकरी ढूंढ रहे हैं। पद भरने की उनकी नियत नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि जब उनकी सरकार आएगी तो 30 लाख खाली पदों पर युवाओं को गारंटी से नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं ने पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा नुकसान झेला है।

इसबार लोकसभा चुनाव में हमने कुछ ऐसी घोषणा की हैं जिन्‍हें हम पूरी करके आपको दिखाएंगे, इसीलिए हमने इसे गारंटी का नाम दिया है। हमने जिन प्रदेशों में सरकार बनाई है उससे पहले हमने गारंटी दी थी उन जगहों पर हमने गारंटी के साथ प्रदेशों में ओपीएस लागू करना शुरू कर दिया। हम लोग गारंटी ले हैं वह जरूर पूरा करेंगे। हर परिवार में एक नौकरी हमारी तरफ से केंद्र सरकार में दी जाएगी।

उत्तराखंड़ के मुद्दों पर बोलते हुये प्रियंका गांधी ने कहा कि इधर पेपर लीक होने के कारण मेहनत करने के बावजूद युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। पेपर लीक बड़ी वजह है। उत्तराखंड में रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि पलायन को रोकने के लिए उत्तराखंड में पर्यटन, जमीन के कानून कड़े किये जाएंगे। उत्तराखंड में जमीन के कानून कमजोर किए गए हैं। उद्योगपतियों के फायदे के लिए भाजपा कानून बनाती है। किसान की सम्मान निधि की बड़ी बात करते हैं बीजेपी के लोग। कांग्रेस चाहती है कि आपको अपने पैरों पर खड़ा किया जाए आप अपनी बड़ी कमाई कर पाए। जो जितना मेहनत कर रहे हैं, जितना खून पसीना बहा रहे हैं, उसकी जो कीमत है उन्हें मिले। जिससे कि वह अपना और अपने बच्चों को भविष्य मजबूत बना सकें।
हम चाहते हैं कि कृषि के लिए एक आयोग बने। किसानों के कृषि आयात निर्यात की एक नीति बनाई जाए जिससे किसानों का फायदा हो। अगर आपने सही निर्णय नहीं लिया तो पिछले 10 साल की तरह आपको 5 साल फिर संघर्ष करना पड़ेगा। बिल्कुल सही बात है देश की जनता का जीवन संघर्ष से गुजर रहा है।

प्रधानमंत्री महिलाओं की संघर्ष को नहीं समझ सकते उन्हें कोई बताने वाला नहीं है। उनके समर्थक और लोग भी उनके आगे आगे चिल्लाते हैं मोदी जी मोदी जी। मोदी जी के भाषण सुन रही थी। 2017 से किसानों का गन्‍ने का बकाया नहीं दिया और किसके हित की बात कर रहे थे। उत्तराखंड़ में अंकिता भंडारी के साथ क्या हुआ और नारी सशक्तिकरण की बात करते हैं। ऐसे लोगों को संरक्षण कौन दे रहा है। नारी पर उत्पीड़न हो रहा है और नारी सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं।
हाथरस में दूसरा मामला हुआ और रात को उसका शव जलाया गया। इसके बारे में मोदी जी से पूछें। योगी जी आने वाले हैं उनसे पूछिए। उन्नाव में जो हुआ उसको संरक्षण कौन दे रहा है। संसद भवन में बिल पास करने से नारी सशक्तिकरण की बात नहीं होने वाली यह अपनी सत्ता के लिए किया गया है। जब तीन साल पहले हमने महिलाओं को सशक्त करने की बात कही तो मेरा मजाक उड़ाया गया। इतना बड़ा झूठ नारी सशक्तिकरण को लेकर बोला जा रहा है। देश की जनता सब समझ रही है। महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को संरक्षण देने वाली भी मोदी सरकार है। देश की महिलाओं को अपने पैर पर खड़ा नहीं होने देना चाह रहे हैं। यह चाहते हैं कि महिला अनपढ़ रहे।

सरकार आयी तो महिलाओं को मिलेगा एक लाख :

कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना दिलवाएंगे और उन्हें पैरों पर खड़ा करेंगे। यह पीएम मोदी की झूठी घोषणा नहीं हैं। कांग्रेस चाहती है कि महिलाएं पैरों पर खड़ी हों और उन्हें सम्मान मिले। इस बार बदल दो जनता का बहुत बेवकूफ बना चुके यह लोग। हम पर परिवारवाद का आरोप लगाते हैं। खुद परिवारवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। हमें भ्रष्टाचारी बताया जाता है। कई पीढ़ियों से अपने देश की सेवा की है। पिछले 30 सालों से हमारे परिवार का कौन व्‍यक्ति सत्ता में रहा है। खुद को राम भक्त कहलवाते हैं। भगवान राम अपने परिवार और कुल की रक्षा के लिए लड़े। अपनी जनता के हित लिए लड़े। इसे परिवार वाद नहीं, देश की सेवा कहते हैं।

जिसे आप चुनने वाले हैं उसे सोच समझ कर चुनिए :

इसे देशभक्ति कहते हैं कि एक शहीद होता है दूसरा खड़ा होता है। आप हमें नहीं चाहते हैं तब भी हम सेवा करेंगे। हम मरने के लिए तैयार हैं। एक सच्ची श्रद्धा होती है इसे जनता समझेगी लेकिन मोदी जी नहीं समझेंगे। गढ़वाल रेजीमेंट के युवा देश के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी शहीद होने के लिए तैयार हैं लेकिन मोदी जी नहीं समझते। मोदी जी ने इस देश के लिए कोई त्याग नहीं किया है सिर्फ सत्‍ता का मजा लिया है। हमारे पूरे परिवार के पास ईडी को भेजो हमें कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है हम किसी से डरने वाले नहीं हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। प्रधानमंत्री खुद को ईमानदार कहते हैं और पूरे देश को बेईमान बताते हैं। 10 सालों में जनता के लिए क्या किया है यह आप बता सकते हो। अब जागो अब जागो। अब समय आ गया है अगर आप अभी भी नहीं जागे तो पांच साल और आपको भुगतना पड़ेगा। देश को बनाने वाले आप लोग हैं, जिसे आप चुनने वाले हैं उसे सोच समझ कर चुनिए। मैं भाजपा नेताओं के भाषण भी सुनती हूं। राजनीतिक दलों के नेताओं के भाषण सुनती हूं। आपका ध्यान को भटकाने वाली बातें ज्यादा होती हैं। यह चुनाव आपका भविष्य तय करने जा रहा है |

लोकतंत्र बचाना एक बड़ी चुनौती :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भारत के लोकतंत्र बचाना एक बड़ी चुनौती है। देश की जो मूल्य मान्यताएं हैं जो देश की आजादी के लिए बनाई गई थी उन्हें बचाने की चुनौती है। भारत की मर्यादा जो संविधान के रूप में है उसे बचाने की चुनौती है। बाबासाहेब आम्‍बेडकर का संविधान खतरे में है। देश का आरक्षण खतरे में है सब कुछ खतरे में है।
उन्होंने कहा हमेंकंधे से कंधा मिलाकर इन चुनौतियों से लड़ना हैं। मैं सब चुनौतियों को अपने ऊपर लेने के लिए तैयार हूं। उत्तराखंड के भाई-बहनों से बहुत गहरा रिश्ता है। आप सब की मेहनत से हरिद्वार में कांग्रेस बुलंदी पर है। एक बार फिर से आप लोग 2009 की तरह कांग्रेस को मजबूत कर इस देश की बागडोर सौंपें, जिससे कि उत्तराखंड़ के साथ-साथ देश में परिवर्तन लाया जा सके।
डबल इंजन की सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। आज का युवा परेशान है। राहुल गांधी ने वादा किया है कि हमारी सरकार आती है तो हम लाखों लोगों को रोजगार देने का काम करेंगे। महिलाओं को सुरक्षा देने का काम करेंगे |

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिये प्रचार करने आयी प्रियंका गांधी के रुड़की पहुंचने पर यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्‍य स्‍वागत किया, इस दौरान बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इसम सिंह ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

मंच पर विधायक ममता राकेश, हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व महापौर रुड़की यशपाल राणा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, जोतसिंह गुनसोला आदि मौजूद रहे।

 

 

रामनगर में कांग्रेस की चुनावी सभा : पेपर लीक में 20-20 लाख के रोजगार बिक रहे हैं और नौजवान बेरोजगार बैठे हैं : प्रियंका गांधी

“बीते 75 सालों में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ होता तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया : प्रियंका”

प्रियंका गांधी ने BJP पर किया तीखा हमला, बोलीं- मेरे परिवार को कहते हैं  भला-बुरा, मैंने अपने पिता की बिखरी लाश देखी है - PRIYANKA GANDHI IN RAMNAGAR
रामनगर (उत्तराखंड), कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज नैनीताल जिले के रामनगर में पहुंचीं, जहां उन्होंने गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित किया और गढ़वाल से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट की अपील की | इस दौरान प्रियंका गांधी कुमाऊंनी परिधान पिछौड़ा पहने नजर आईं, रामनगर के साथ अपना खास रिश्ता बताते हुए प्रियंका ने कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ बहुत छुट्टियां यहां बिताई हैं, उन्होंने कहा उनको जब भी मौका मिलता था तो पुरानी दिल्ली वाली ट्रेन से दोनों बच्चों को लेकर यहां आ जाती थीं | कॉर्बेट नेशनल पार्क क्षेत्र में वो रही हैं, वहां जंगल में छोटा सा बाबा सिद्धबली मंदिर है और 13 साल की उम्र से उस मंदिर से उनकी आस्था जुड़ी है, वो जब भी यहां आती थीं तो बिना उस मंदिर से माथा टेके नहीं जाती थीं |

सभा को संबोधित करते हुये प्रियंका ने वहां मौजूद लोगों से सवाल किया कि वो क्या सुनना चाहते हैं- राजनीतिक भाषण या सच्चाई? जवाब में सच्चाई सुनकर प्रियंका ने कहा कि बातचीत के जरिए वो जनता को सच्चाई सुनाएंगी | उन्होंने लोगों से अपील की कि चुनाव लोकतंत्र की सुंदरता होती है और 5 सालों में एक बार मौका मिलता है कि आप वोट से अपना भविष्य बदल सकते हैं

प्रधानमंत्री के भाषणों पर कसा तंज :

कांग्रेस नेत्री प्रियंका ने कहा कि, उन्होंने पीएम मोदी का हाल ही में ऋषिकेश रैली में दिया भाषण सुना, जिसे सुनकर उन्हें लगा कि ये तो 5 साल पुराना भाषण है. पीएम वही कह रहे थे जो बातें उन्होंने 5 साल पहले कही थीं, पीएम मोदी कहते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल को वो देवभूमि मानते हैं | इसलिए उनके मन में इस दो राज्यों के लिए खास जगह है लेकिन आपदा के समय जब हिमाचल को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वो कहीं नहीं दिखे, आपदाग्रस्त हिमाचल में कांग्रेस का एक-एक नेता राहत कार्य में जुटा हुआ था | लेकिन भाजपा का एक भी नेता वहां नहीं दिखा, यहां तक कि, जिस भूमि को वो देवभूमि कहते थे वहां के लोगों के लिए राहत का एक पैसा नहीं दिया. क्योंकि केंद्र सरकार देना नहीं चाह रही थी | हिमालय उनके लिए सिर्फ चुनाव के समय देवभूमि थी, जब आपदा के समय लोग संकट में थे तो वो देवभूमि नहीं रही प्रियंका गांधी ने बीजेपी और खासकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की आदत बन गई है कि जब वो मंच पर आते हैं तो देवभूमि, धर्म जैसे शब्द बोलते हैं. लेकिन सच्चाई ये है हिंदू धर्म में आस्था का सबसे बड़ा प्रमाण त्याग होता है, सच्ची श्रद्धा तभी होती है जब त्याग कर सकें |

प्रियंका ने कहा कि उनके परिवार को बेहद बुरा भला कहा जाता है, लेकिन उन्होंने और उनके परिवार ने शहादत देखी है. 19 साल की उम्र में पिता की बिखरी हुई लाश देखी है. उनके शहीद पिता का अपमान किया जाता है लेकिन हम चुप रहते हैं क्योंकि इस देश में हमारी आस्था नहीं टूटती. हमारी श्रद्धा चुनावी भाषणों के लिए नहीं है |
प्रियंका गांधी ने वन रैंक वन पेंशन और सैनिकों के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि बीजेपी के भाषणों में सैनिकों को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं लेकिन ये वही हैं जो अग्निवीर लेकर आए, एक तरफ देश का नौजवान देशभक्ति की भावना से दौड़ लगाता है, वर्जिश करता है लेकिन केंद्र सरकार अग्निवीर जैसी योजना ले आती है और कहती है कि सेना में भर्ती केवल 4 सालों की होगी | इससे जितने भी नौजवान हैं जो हर प्रदेश में तैयारी कर रहे थे कि हम सरहद पर जाएंगे, देश की रक्षा करेंगे, लेकिन उनकी आशाएं टूट गईं | देश की बेरोजगारी, महंगाई पर बोलते हुये कहा कि सच्चाई ये है कि आज देश की जनता संघर्ष में है. युवा मेहनत से इम्तिहान देते हैं तो पेपर लीक हो जाता है, 20-20 लाख रुपए में नौकरियां बिक जाती हैं | प्रियंका ने सवाल किया कि ये घोटाले किसके राज में हो रहे हैं क्योंकि पिछले 10 सालों से तो कांग्रेस का राज नहीं है, बीजेपी की पूर्ण बहुमत सरकार रही है | प्रियंका ने कहा कि, बीजेपी कहती है कि इस बार 400 पार लेकिन 10 सालों में इन्होंने क्या किया? ये कहते हैं बीते 75 सालों में कुछ नहीं हुआ, अगर कुछ नहीं हुआ होता तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया, प्रदेश भर में कहां से आए आईआईटी-आईआईएम-एम्स, प्रियंका ने कहा कि, उत्तराखंड राज्य की ये हालत है कि लोग रोजगार न होने के चलते यहां से पलायन कर रहे हैं, प्रियंका ने कहा कि कितने सारे लोग उत्तराखंड से बाहर विदेश में बसे हुए हैं लेकिन अपने प्रदेश में उनको रोजगार नहीं मिल रहा |

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनतो को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि वो सीधे तौर पर एक ही बात कहते हैं कि चुनाव लड़ना है तो मुद्दों पर लड़ो, 10 साल में जनता ने सब कुछ देख लिया है. जनता चाहती है कि मुद्दों पर चुनाव लड़ाया जाए और ये मुद्दे हैं महंगाई, रोजगार, पेपर लीक में 20-20 लाख के रोजगार बिक रहे हैं और नौजवान बेरोजगार बैठे हैं, क्योंकि इनके लिए सरकार की कोई स्कीम नहीं है, जो भी स्कीमें है वो बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए हैं | देश की संपत्ति जो हमारे पूर्वजों ने बनाई हैं वो उद्योगपतियों को सौंप रहे हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments