Monday, May 20, 2024
HomeStatesUttarakhandअध्यात्म के जागरण से ही भारत विश्वगुरु का स्थान प्राप्त करेगा- सतपाल...

अध्यात्म के जागरण से ही भारत विश्वगुरु का स्थान प्राप्त करेगा- सतपाल महाराज

हरिद्वार  (कुलभूषण) चमगादड़ टापू पार्किंग मैदान में मानव उत्थान सेवा समिति व श्री प्रेम नगर आश्रम के तत्वावधान में आयोजित विशाल सद्भावना सम्मेलन के प्रथम दिन उपस्थित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने कहा कि आज हमारा भारतवर्ष पूरे विश्व में अपनी गरिमामय उपस्थिति को दर्शा रहा है, कई दशकों पहले हमारा भारतवर्ष सोने की चिड़िया के नाम से जाना जाता था, धीरे-धीरे हम आज विकास के पथ की और आगे बढ़ने लगे हैं। विश्व के देशों में अब हमारा नाम अग्रणी देशों में लिया जाने लगा है, कहने का भाव यह है कि भारत पुन: विश्व की भूमिका आज निभा रहा है, योग का संदेश दे रहा है। संसार के अंदर अध्यात्म का प्रचार जगह-जगह हो रहा है और यह सब हमारे ऋषि, मुनियों, संतों एवं महान पुरुषों की ही देन है, जिन्होंने सदैव हमारा मार्गदर्शन किया है। जब अध्यात्म का जागरण भारतवर्ष में होगा तो भारत पुन: विश्वगुरु के स्थान को प्राप्त करेगा।
सतपाल महाराज ने आगे कहा कि वैशाखी का पर्व हमें याद दिलाता है कि गुरु महाराज की रक्षा के लिए चालीस मुक्तों ने लड़ते-लड़ते मुगलों को परास्त किया और अपने प्राणों की आहुति दी। गुरु महाराज जी ने चालीस वीर बलिदानियों को चालीस मुक्ता कहा। तो उस स्थान का नाम मुक्तसर पड़ गया। आज भी वहां पर गुरुद्वारा है। लोग वहां पर दर्शन करने के लिए बड़ी आस्था के साथ जाते हैं। यह इतिहास हम सबको याद दिलाता है कि चालीस मुक्ते अपने गुरु के लिए लड़ते-लड़ते शहीद हो गए, मातृभूमि पर न्योछावर हो गए। इस इतिहास को याद करके आध्यात्मिक रास्ते पर चलना सीखो। इतिहास को जान करके हमें अध्यात्म का प्रचार करना होगा, धर्म की रक्षा के लिए आगे आना होगा। इस बात की पुष्टि करते हुए हमारे संतो ने कहा है कि जब हम धर्म की रक्षा करेंगे तभी धर्म हमारी रक्षा करेगा। इसलिए धर्म की रक्षा के लिए हम सबको कटिबद्ध होना होगा, तभी जाकर हमारा देश मजबूत होगा, हमारा समाज सुरक्षित रहेगा।
उन्होंने आगे कहा कि उस सुमिरन को करें जो चारों अवस्थाओं में हो रहा है- जाग्रत, स्वप्न, सुषुप्ति एवं तुरिया। जागृत अवस्था में हमारी कर्म अवस्था है। निद्रावस्था के अंदर हम स्वप्न देखते हैं, सुषुप्त अवस्था में हम भूल जाते हैं कि हम क्या हैं। जब गहरी नींद आती है तो हम सब कुछ भूल जाते हैं, कौन सी जाति के हम हैं, कौन से धर्म के हैं, अमीर है या गरीब हैं। तुरियावस्था में हमें आत्मबोध होता है, पदार्थ को भुलाकर के हम आत्मा को जानते हैं, आत्मा से आत्मा को देखना, उसमें अनंत का अनुभव होता है। इसलिए मन को एकाग्रचित करना है, मन जो संसार में भटक रहा है, इसको वहां से रोक कर परमपिता परमात्मा पर केंद्रित करना है। भगवान श्री कृष्ण ने भी कहा है कि हे अर्जुन सब काल में निरंतर मेरे नाम व स्वरूप का ध्यान करते हुए मेरा सुमिरण कर। हमारे अंदर वह कौन सी वस्तु है जो निरंतर चल रही है? इसलिए इस श्वांस रुपी माला को जानने के लिए सतगुरु की शरण में आकर ज्ञान प्राप्त करना चाहिए तथा भजन सुमिरन करके अपनी आत्मा का कल्याण करना चाहिए।

 

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा-सुरेश जोशी

प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा-सुरेश जोशी - Khabar Sameeksha  (ख़बर समीक्षा)
हरिद्वार  (कुलभूषण)। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी पांचों जीतने जा रही है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर पांचों सीटों पर भाजपा को 70 प्रतिशत से अधिक मत मिलेंगे। उन्होंने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में कहीं नजर आ रहे हैं। आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है। सुरेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सैनिकों को भरपूर सम्मान दिया है। मोदी सरकार में महिला आरक्षण बिल पास किया गया और लोकसभा चुनाव में काफी संख्या में महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं के खाते में पैसा देने की बात कही गयी है। लेकिन यह सब कैसे होगा। इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए दावा किया कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में जुमे की नमाज की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। भाजपा तुष्टिकरण राजनीति नहीं करती है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चार सौ पार के नारे को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जग्दमनि, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशु चैधरी आदि मौजूद रहे।

 

निमंत्रण कार्ड पर लोकसभा चुनाव की तिथि और अनिवार्य मतदान करने का आह्वाननई पहल : मतदान के लिए की निमंत्रण कार्ड की शुरूआत | Udaipur Kiran Hindi

हरिद्वार  (कुलभूषण)। एस एम जे एन पीजी कॉलेज हरिद्वार में आज स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत एक नई पहल करते हुए महाविद्यालय ने विवाह आदि उत्सवों पर प्रयोग किए जाने वाले निमंत्रण कार्ड की तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निमंत्रण कार्ड की शुरुआत की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि वह स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत युवा वोटरों और उनके परिवारों को शत प्रतिशत मतदान करने के लक्ष्य को लेकर एक नई पहल कर रहे हैं जिसमें वह प्रत्येक मतदाता अभिभावकों को छात्र छात्राओं के द्वारा एक निमंत्रण पत्र देंगे जैसा की किसी शुभ अवसर पर दिया जाता है। इस निमंत्रण कार्ड पर लोकसभा चुनाव की तिथि और अनिवार्य मतदान करने का आह्वान अंकित होगा। डॉ बत्रा ने बताया कि वह स्वयं भी इस निमंत्रण कार्ड को अपने आसपास सभी लोगों को भेजेंगे ताकि शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा किया जा सके। लोकतंत्र के पर्व को देश का गर्व केवल मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी से मनाया जाना चाहिए।
अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ संजय कुमार महेश्वरी ने कहा कि इस तरह के नवाचारी प्रयोग से युवा वोटर को मतदाता स्थल तक लाया जा सकेगा। क्योंकि मतदान ही लोकतंत्र की आत्मा और प्राण है।
कैंपस एंबेसडर विनय थपलियाल ने बताया कि उनका महाविद्यालय पहले से ही स्वीप प्रोग्राम के अंतर्गत युवा वोटरों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चल रहा है, और उसमें यह निमंत्रण कार्ड जैसी पहल निर्णायक साबित होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments