Wednesday, May 1, 2024
HomeTrending Nowपौड़ी : नीलम रावत की फिर ताजपोशी, मिली कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की...

पौड़ी : नीलम रावत की फिर ताजपोशी, मिली कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

पौड़ी। कांग्रेस के सांगठनिक जनपद पौड़ी की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रुप में नीलम रावत की दोबारा ताजपोशी हो गई है। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की संस्तुति पर आर्य ने नीलम को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत को इससे पहले 26 मई को महिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस दौरान उनकी नियुक्त को लेकर पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई महिला नेत्रियों ने विरोध जताया था।

.जिसके बाद नीलम को पद से हटा दिया गया था। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन किया जाएगा। साथ ही सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। जिम्मेदारी मिलने पर नीलम रावत ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी व दीपिका पांडे, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, मनीष खंडूड़ी, राजपाल बिष्ट, गणेश गोदियाल, नवल किशोर आभार भी जताया है। नीलम नगर पालिका की पूर्व सभासद हैं। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष के साथ ही संगठन में कई दायित्व संभाल चुकी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments