पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्यवाहियों से बच गई, ठगी गई धनराशि

‘फेसबुक पर बाइक बेचने के नाम पर झांसे में आए व्यक्ति और ऑनलाइन नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी धनराशि, आयी पीड़ितों के खातों में वापस’

‘ऑनलाइन ठगी का शिकार हुये लोगों को मिली पौड़ी पुलिस की मदद’

पौड़ी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु गठित साइबर सैल को जनपद में साइबर फ्रॉड सम्बन्धी किसी भी शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशत किया गया है। जिसके क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑप्स श्री विभव सैनी के पर्यवेक्षण में साइबर सैल द्वारा तत्परता से कार्य करते हुए साइबर ठगी का शिकार हुए लोगों के खाते में धनराशि वापस कराए जाने एवं आम जनमानस को साइबर अपराध से सुरक्षा हेतु लगातार जागरूक करते हुए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में :

केस 1-
दिनांक- 25.07.2022 को आवेदक श्री वीरेन्द्र कण्डवाल, निवासी-गाडी घाट, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि किसी अज्ञात द्वारा आवेदक का अश्लील वीडियो बनाकर कर, वायरल करने का झांसा देकर रु0 1,97,999/-की धनराशि की ऑनलाइन ठगी की गयी है। साईबर सैल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आवेदक के खाते से कटी रु0 1,97,999/- की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदक के खाते में वापस करायी गयी।

केस 2-
दिनाँक-18.09.2022 को आवेदक संतोष बौठियाल, निवासी-ग्राम बन्ठा, थाना लैन्सडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल साइबर पोर्टल पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी पुत्री को ऑनलाईन जॉब दिये जाने का झांसा देकर रु0 39,400/-की धनराशि की ऑनलाइन ठगी की गयी है। साईबर सैल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी रु0 39,400/- की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी ।

केस 3-
दिनाँक-19.09.2022 को आवेदक शाहिद अहमद पुत्र खुशरत अली, निवासी-मैथीकाटल, पोस्ट- मथाना तहसील व थाना-कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर बाईक बेचने झांसा देकर रु0 26,398/-की ठगी की गयी है। साईबर सैल कोटद्वार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित पैमेन्ट गेटवे/बैंक नोडल से पत्राचार कर आवेदक के खाते से कटी रु0 26,398/- की सम्पूर्ण धनराशि को आवेदिका के खाते में वापस करायी गयी।

आम जनमानस से अपील :
◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।
◆ किसी को भी अपना Password, OTP, CVV शेयर ना करें।
◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें।
◆ अंजान QR Code स्कैन ना करें।
◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।
◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

साइबर पुलिस टीम ::
• निरीक्षक श्री राजेन्द्र सिंह खोलिया (प्रभारी साईबर सैल)
• उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान
• आरक्षी 284 स0पु0 अरविन्द राय
• महिला आरक्षी 250 ना0पु0 विमला नेगी
• आरक्षी 210 ना0पु0 उत्तम सिंह