(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग – माननीय अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में सचिव महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह द्वारा दिनांक 20 मई 2026 को पैनल अधिवक्ताओं एवं लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम (LADCS) के साथ मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सचिव महोदया द्वारा Chief Legal Aid Defense Counsel से उनके पास लंबित एवं आवंटित मामलों की संख्या तथा अब तक निस्तारित किए गए मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल द्वारा संचालित ट्रायल एवं रिमांड मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
सचिव महोदया द्वारा Deputy Legal Aid Defense Counsel (डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल) के कार्यों की भी गहन समीक्षा की गई। बैठक में डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निर्देशित किया गया कि वे न्यायिक मजिस्ट्रेट/सत्र न्यायालयों (Sessions Courts) में लंबित मामलों की पैरवी पूरी निष्ठा और तत्परता से करें। सचिव महोदया ने उन्हें मुख्य लीगल एड डिफेंस काउंसिल के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, साक्ष्यों का गहनता से अध्ययन करने और न्यायालय में विचाराधीन मामलों में बंदियों का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को न्याय मिलने में विलंब न हो।
बैठक में Assistant Legal Aid Defense Counsel द्वारा किए जाने वाले जेल विजिट के संबंध में भी जानकारी ली गई तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से जिला कारागार का निरीक्षण/भ्रमण सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्हें कारागार के मुलाकाती स्थल पर स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क के माध्यम से बंदियों एवं उनके परिजनों को उचित विधिक सलाह एवं सहायता प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
सचिव महोदया द्वारा पैनल अधिवक्ताओं एवं रिटेनर अधिवक्ताओं की समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की गई तथा उन्हें निर्देशित किया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आने वाले समस्त पात्र आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका विधिक प्रावधानों के अनुसार त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


Recent Comments