Friday, July 17, 2026
HomeStatesUttarakhandअस्पताल में एसी ब्लास्ट : धधकते आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित निकाला,...

अस्पताल में एसी ब्लास्ट : धधकते आईसीयू से मरीजों को सुरक्षित निकाला, एक की मौत, 10 घायल

देहरादून, नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना ने हड़कंप मचा दिया। रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आईसीयू के भीतर अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आईसीयू में लगे एसी में ब्लास्ट होने के कारण आग भड़की, जिससे पूरे वार्ड में धुआं और गैस फैल गई। हालात बेहद गंभीर थे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे मरीजों को बाहर निकालना शुरू किया।

घने धुएं और गैस रिसाव के बीच चलाए गए इस साहसिक अभियान में कई मरीजों की जान बचा ली गई।

रेस्क्यू के दौरान ऑक्सीजन की कमी और धुएं के प्रभाव से कुछ मरीजों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें तुरंत नजदीकी कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी भी प्रभावित हुए और उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।इस दर्दनाक घटना में आईसीयू में पहले से वेंटिलेटर पर भर्ती 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला वीरवती की मौत हो गई, जबकि कुल 10 लोग घायल हुए हैं। वहीं, बचाव कार्य में शामिल तीन पुलिसकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही देहरादून पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसएसपी देहरादून और एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मियों और मरीजों का हाल जाना तथा डॉक्टरों से उनके उपचार की जानकारी ली।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की तत्परता और बहादुरी ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। समय रहते चलाए गए रेस्क्यू अभियान ने कई जिंदगियां बचा लीं, जिससे दून पुलिस की मानवीय और साहसी छवि एक बार फिर सामने आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments