Tuesday, May 6, 2025
Home Blog Page 967

31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें : गणेश जोशी

0

हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा-जल्द ही राजस्व गाँव बनेगा हेलागोठ

 

बनबसा, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 108 हेलागोठ गाँव पहुँचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गाँव में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने गाँव के निकट से जा रही हुड्डी नदी के किनारे सुरक्षात्मक कार्य करवाने का भरोसा दिलाया।
मंत्री ने बूथ अध्यक्ष के नेत्रत्व में पन्ना प्रमुखों को पन्ने वितरित किए। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख चुनाव के महत्वपूर्ण क़ड़ी है। उन्होंने सभी पन्ना प्रमुखों से 31 मई को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। मंत्री ने कहा कि जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत से विधायक बनेगे तो यहा विकास ही विकास होगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, हेमा जोशी, महिमान कन्याल, भास्कर जोशी, बूथ अध्यक्ष हरीश सिंह, ग्राम प्रधान अनिल प्रसाद, बीडीसी प्रेम ज्याला, पन्ना प्रमुख सुनीता देवी, राहुल अधिकारी, पवन अधिकारी एवं भूनेश्वरी आदि उपस्थित रहे।

 

टनकपुर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र मनिहारगोठ में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को कृषि मंत्री गणेश जोशी किया सम्बोधितMay be an image of 4 people and people standing

टनकपुर, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर मंत्री ने पन्ना प्रमुखों को पन्ने वितरित किए।
मंत्री ने कहा कि मुस्लिम समुदाय का विकास भारतीय जनता पार्टी ने किया। हमने उज्ज्वला कनेक्शन, मुफ़्त राशन जैसी योजनाओं के लाभ के लिए किसी समुदाय से उनकी जाति-धर्म नहीं पूछी। भाजपा की सरकार लोककल्याण का काम करती है। उन्होंने कहा कि मैंने अपने विधानसभा क्षेत्र मसूरी में एक करोड़ से अधिक की धनराशि से कब्रस्थान का निर्माण करवाया। मंत्री ने कोंग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि खूनी पंजे के लोगों को समझाओ कि उनका जहाज डूब रहा है इसलिए जितनी जल्दी हो सके, भाजपा में आ जाओ। उन्होंने मनिहारगोठ की जनता से 31 मई को होने वाले उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा मंडल अध्यक्ष पूरन मेहरा, बसंत जोशी, अहमद खान आदि उपस्थित रहे।

 

पुष्कर सिंह धामी युवा है और उनके अंदर प्रदेश के समग्र विकास की क्षमता है : गणेश जोशीMay be an image of 4 people, people standing and outdoors

 

चम्पावत, चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 47 चौड़ाकोट में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि की तर्ज पर प्रदेश सरकार द्वारा सीएम प्रोत्साहन निधि के माध्यम से प्रत्येक किसान को दो हज़ार की सहायता देगी।
बुधवार को चम्पावत के दूरस्थ गाँव धूरा पहुँचे सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि 31 मई को चम्पावत में पुष्कर सिंह धामी को इतने वोट पड़ने चाहिए कि आज तक के सभी रिकोर्ड टूट जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास को प्रार्थमिकता देती है और दलगत राजनीति ने उठकर जनसेवा करती है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि ज़्यादा से ज़्यादा घरों में सम्पर्क करें। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही है कि फ़ौज का एक सिपाही आज 4 बार का विधायक और मंत्री है। उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी युवा है और उनके अंदर प्रदेश के समग्र विकास की क्षमता है। मंत्री ने बताया कि कारगिल से पहले किसी शहीद को उचित सम्मान नहीं मिलता था, अटल सरकार ने तिरंगे झंडे में शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुँचाने का काम भी किया। ओआरओपी के माध्यम से भाजपा की सरकार ने पूर्व सैनिकों की पेन्शन को बढ़ाने का काम किया। शहीदों के परिजनो को उनकी योग्यतानुसार सरकारी नौकरी देने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने सैनिक कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी पूर्व सैनिकों को दी।
सैन्यधाम को प्रदेश का 5वाँ धाम बनाए जाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सैन्यधाम का निर्माण कार्य 2023 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। लाइट एंड साउंड शो, थिएटर सहित कई अन्य आकर्षण का केंद्र सैन्यधाम होगा। उन्होंने कहा कि सैनिक कभी बूडा नहीं होता, सैनिक हमेशा यंग रहता है। मंत्री ने कहा कि 31 मई को भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने करें और करवाए। उन्होंने कहा कि चम्पावत एवं प्रदेश के विकास के लिए पुष्कर सिंह धामी को चुनना बहुत ज़रूरी है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, मंडी अध्यक्ष राम दत्त जोशी, ज़िला प्रभारी दीपक मेहरा, ग्राम प्रधान कमल किशोर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा जोशी, जीवन चंद, शंकर दत्त जोशी, हरीश जोशी, महेंद्र राणा, बूथ अध्यक्ष हरीश जोशी आदि उपस्थित रहे।

पिता की कंपनी में डायरेक्टर बनाकर महिला से दुष्कर्म, शादी करने का दिया झांसा, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच की शुरू

0

देहरादून, दून के कारोबारी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया, जिस पर कारोबारी ने युवती का विश्वास जीतने के लिए उसे अपने पिता की कंपनी में डायरेक्टर बना दिया। पिछले साल महिला को पता लगा कि आरोपी पहले से विवाहित है तो उसने दूसरी जगह शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी वह अश्लील फोटो और वीडिया वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि वह उसे रखैल की तरह रखना चाहता है।

प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती वर्ष 2015 में मनीष कुमार सोलंकी निवासी साईंलोक, फेस दो जीएमएस रोड के संपर्क में आई। पीड़िता का आरोप है कि मनीष ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जिसके लिए उसने हामी भर दी। इसके बाद मनीष आए दिन युवती से अलग-अलग जगहों पर मिलकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। इस बीच उसने युवती को विश्वास में लेने के लिए अपने पिता की कंपनी हैबसिक इंफ्रास्ट्रक्चर में वर्ष 2017 में डायरेक्टर बना दिया। आरोप है कि इसके बाद पीड़िता को जो संपत्ति माता-पिता से मिली थी, वह उसने बिकवा दी और रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। महिला का कहना है कि उसे 19 अगस्त 2018 को पता लगा कि आरोपी विवाहित है। उसने इसके बाद मनीष से संपर्क तोड़ा। 30 अगस्त 2021 को उसने दूसरे युवक से विवाह कर लिया। इसके बाद वह पति संग रहने लगी।

आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मनीष ट्रार्चर करता रहा। दबाव बनाया कि वह उसकी रखैल बनकर रहे। नहीं तो उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। महिला कुछ समय तक आरोपी की धमकी सहती रही। महिला का आरोप है कि मनीष ने एक मई को अपने घर बुलाया कि वह सभी अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट कर देगा। आरोप है कि वहां गाली-गलौच करते हुए फिर रखैली की तरह रहने का दबाव बनाया। महिला के पति से भी रिश्ते बिगड़ने लगे तो प्रेमनगर थाने में तहरीर दी। तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने आरोपी कारोबारी मनीष के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

डामकोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की मुख्यमंत्री धामी ने ली समीक्षा बैठक

0

हरिद्वार (कुलभूषण), मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डाम कोठी में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में मुख्यमंत्री ने नगर निगम के अधिकारियों से कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी ली। इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में 160 नाले हैं, उनकी सफाई का कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है, जिसके लिये 124 सफाईकर्मियों लगाये गये हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने यह भी बताया कि शहर में एक दिन में तीन टाइम सफाई-व्यवस्था की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री द्वारा पूछे जाने पर अधिकारियों ने अस्पतालों की व्यवस्थायें आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों की सफाई व्यवस्था चाक-चौबन्द रहनी चाहिये। कभी भी अस्पतालों, नगर निगम की सफाई व्यवस्था तथा कार्यालयों में कार्मिकों की उपस्थिति आदि का औचक निरीक्षण किया जा सकता है । अगर औचक निरीक्षण के दौरान कहीं पर भी कोई कमी पाई जाती है, तो सम्बन्धित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में बॉयोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये।

नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इण्डिया द्वारा हरिद्वार में किये गये विभिन्न विकास कार्यों के सम्बन्ध में भी विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को बैठक में दी गयी। एनएचएआई की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि राष्ट्रीय राजमार्गों में कई जगह पानी रूका रहता है, जिसकी सही निकासी नहीं होने की वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस पर अधिकारियों ने बताया कि हाईवे पर जो नालियां बनी हैं, वे केवल हाईवे के पानी की निकासी के लिये बनी हैं, जबकि इन नालियों में आसपास की बस्तियों व अन्य जगह का पानी भी आ जाता है, जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि एनएचएआई तथा सिंचाई विभाग समन्वय स्थापित करते हुये एक समग्र योजना बनाकर इस समस्या का समाधान निकालना सुनिश्चित करें।

मुख्यमन्त्री ने समीक्षा के दौरान जल निगम तथा जल संस्थान के अधिकारियों से पानी की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। जल निगम के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 12 हजार हैण्डपम्प लगे हैं तथा जो हैण्डपम्प किसी वजह से खराब हो जाते हैं, तो उनकी समय-समय पर मरम्मत कराई जा रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता को पेयजल की कहीं पर भी कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिये।
मुख्यमंत्री ने बैठक में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल की प्रगति के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि टेण्डर की प्रक्रिया की वजह से कार्य की मप्रगति कुछ धीमी रही है। इसके अन्तर्गत ओवर हैड टैंक बन गये हैं तथा पाइप लाइन बिछा दी गयी है। जल्दी ही इसमें लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।
विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में उद्योगों को पूरी बिजली दी जा रही है तथा विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में काफी सुधार है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बिजली की चोरी की घटनाओं पर भी पूरी नजर रखी जाये तथा विजिलेंस की टीम को सक्रिय किया जाये एवं बिजली चोरी की घटनाओं में जो लिप्त पाये जाते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।
मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने आगामी जुलाई माह में होने वाली कांवड़ यात्रा की तैयारियों के सम्बन्ध में भी अधिकारियों से जायजा लिया, जिस पर अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ मेले की तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा से सम्बन्धित जो भी तैयारियां हैं, उनको समय से करना सुनिश्चित करें।
बैठक में आयुष्मान कार्ड, अवैध निर्माण, अवैध अतिक्रमण, आपदा प्रबन्धन, दूधाधारी चौक पर जाम की स्थिति आदि के सम्बन्ध में भी विचार-विमर्श हुआ तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर रानीपुर विधायक श्री आदेश चौहान, रूड़की विधायक श्री प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक श्री सुरेश राठौर, जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, ए.डी.एम(प्रशासन) श्री पी.एल.शाह, ए.डी.एम.(वित्त एवं राजस्व) श्री वीर सिंह बुदियाल, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे ।

गम्भीर रूप से घायल यात्री को एयरलिफ्ट कर किया गया एम्स रैफर।

0

रुद्रप्रयाग- गौरकुंड-केदारनाथ यात्रा मार्ग पर घायलों का शिलशिला लगातार जारी है ताजा घटना लिनचोली के पास की है जहां पैदल मार्ग पर एक युवक घोड़े की लात से गम्भीर रूप से घायल हो गया पेशाब में अत्यधिक रक्तश्राव के चलते उसे जिला प्रशासन द्वारा एम्स श्रषिकेश रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुशार लिनचोली के पास गुरुवार को केदारनाथ धाम दर्शन करने जा रहे नंदानगर, चमोली निवासी विनोद कुमार (28 वर्ष) शायं लगभग 5 बजे घोड़े की लात लगने से घायल हो गया। घायल को स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय आधार शिविर, श्री केदारनाथ में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई थी। मरीज की गम्भीर स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन द्वारा आज उसे एयर लिफ्ट कर एम्स श्रषिकेश रैफर किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.के शुक्ला ने बताया कि मरीज के पेशाब के रास्ते अत्यधिक रक्त स्राव हो रहा था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी के संज्ञान में लाते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में आज प्रातः मरीज को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। उन्होंने अवगत कराया है कि अब तक 03 गंभीर मरीजों को एयर लिफ्ट के माध्यम से एम्स ऋषिकेश के लिए रैफर किए जा चुके हैं।

निकायों की खाली सीटों के लिए अधिसूचना जारी, 12 जून को मतदान, 14 को होगी मतगणना

0

देहरादून, राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के विभिन्न निकायों की खाली सीटों पर चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। रुद्रपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में रिक्त पदों के साथ ही दूसरे जिलों के नगर पालिकाओं की सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया गया है।
दरअसल, राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से स्थानीय निकायों में खाली पदों पर चुनाव की तारीख तय की गई है। इसमें 26 और 27 मई को प्रत्याशी अपना नामांकन कर सकेंगे। 29 मई को नाम वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है। विभिन्न निकायों में 12 जून को मतदान किया जाएगा। जबकि, 14 जून को मतगणना की तिथि तय की गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से रुद्रपुर में 4 वार्डों के लिए चुनाव होंगे। इसके अलावा चमोली में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाएगा। उधम सिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर और उत्तरकाशी में नगर पालिका परिषद के सदस्यों के लिए चुनाव होंगे।

चमोली के पोखरी नगर पंचायत के लिए सदस्य का चुनाव होना है। जबकि, पौड़ी नगर पालिका परिषद और लक्सर नगर पालिका परिषद समेत डीडीहाट नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए भी चुनाव किया जाना है। नैनीताल में नगर पंचायत कालाढूंगी में सदस्य पद के लिए तय तिथि को चुनाव किया जाएगा।

दून में गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज, वहीं स्टेडियम के बाहर धरने पर बैठे पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट

0

आखिर क्यों..? हीरा बिष्ट बैठे धरने पर, उत्तराखंड क्रिकेट को माफिया के पंजों से निकालना जरूरी

देहरादून, राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट गोल्ड कप का आज दून में आगाज हो गया है। रायपुर स्थित महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के बीच उद्घाटन मैच क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। लेकिन स्टेडियम के बाहर गोल्ड कप आयोजन कमेटी में शामिल नहीं करने पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी साथ रहे धरने के बीच काले झंडे भी लहराए गए।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह आयोजन शुरू होने से पहले पूर्व मंत्री एवं दून में गोल्ड कप के आयोजकों में शामिल रहे हीरा सिंह बिष्ट गेट के सामने सड़क पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनसे सलाह मशवरा लिए बगैर फैसले लिए गए। वहीं अंदर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। हीरा सिंह बिष्ट के धरने पर मंत्री सुबोध उनियाल वह कुछ नहीं बोले। सीएयू के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि हीरा सिंह बिष्ट आज भी सदस्य, उनका धरना देने से गलत संदेश गया। मामला जल्द सुलझेगा। जोत सिंह गुनसोला ने सुबोध उनियाल से प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग मांगा। साथ ही कहा कि सीएयू गोल्ड कप आयोजन के लिए अपनी ओर से 25 लाख रुपये देगा। सुबोध उनियाल ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन में वर्मा खानदान (सचिव माहिम वर्मा-पिता संरक्षक पीसी वर्मा) की तानाशाही और माफिया किस्म के कारनामों की छाया गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट पर भी पड़ गयी, आयोजक गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के पद से खुद को हटा के मदन कोहली को बिठाने के विरोध में पूर्व मंत्री और सीएयू अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मुख्य गेट पर सैकड़ों समर्थकों और दून नगर निगम के अनेक पार्षदों के साथ आधे दिन तक धरना दिया। उन्होंने वर्मा खानदान और सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला से भी तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि आखिर उनको हटाने और दूसरे को अध्यक्ष बनाने के फैसलों का प्रस्ताव कब आया? किस बैठक में ये मंजूर हुए? उन्होंने कहा कि वह इन सब गोरखधंधों को जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट तक ले जायेंगे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और रजिस्ट्रार के साथ ही बीसीसीआई व इनके खातों को संभाल रहे बैंकों तक गड़बड़झाले की पूरी रिपोर्ट करेंगे। इस दौरान प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल और अन्य वर्मा खानदान समर्थकों को काले झंडे दिखाए, उनके खिलाफ नारेबाजी की।
देहरादून में क्रिकेट को करीब से जानने वालों को मालूम है कि बिना हीरा के क्रिकेट में एक पत्थर उठाया नहीं जा सकता था। एक लाल पैसा या कौड़ी इकट्ठी कोई और नहीं कर सकता था। हीरा तिवारी सरकार में मंत्री बने तो शिष्य होने का प्रसाद देते हुए पीसी वर्मा को श्रम संविदा बोर्ड का अध्यक्ष भी बनवाया था। वह खुद तब श्रम मंत्री थे। माहिम को भी उन्होंने उत्तराखण्ड़ तकनीकी विश्वविद्यालय में उपनल से बाबू की नौकरी लगवाई थी और उस समय हीरा सिंह बिष्ट तकनीकी शिक्षा मंत्री भी थे।
उत्तराखंड क्रिकेट को आगे बढ़ाने में हीरा सिंह बिष्ट का अहम् योगदान रहा, लेकिन उन्होंने खुद को आगे रखने के बजाए पीसी वर्मा को ही ये श्रेय लेने का मौका दिया। बीसीसीआई की मान्यता मिलने के बाद से वर्मा खानदान ने जबर्दस्त तेवर दिखाए और रंग बदले। तमाम उल्टे-सीधे काम किए। इन सबका विरोध करने लगे तो हीरा को पहले अध्यक्ष की कुर्सी से हटवा दिया गया। उनकी जगह जोत सिंह लाए गए। जल्द ही जोत सिंह और वर्मा खानदान में दूरगामी संधि हो गई। आज देश में सबसे ज्यादा विवादित और बदनाम उत्तराखंड़ क्रिकेट एसोसिएशन हो चुकी है। चयन में घपले,वासिम जाफ़र के साथ माहिम के मजहबी विवाद के बाद, घूस खा के खिलाड़ियों को टीम में लेने के मामलों में गुड़गाँव पुलिस यहाँ के ओहदेदारों के गले में फंदे अपने हाथों से लगाए बैठी है। फिजियोथेरेपिस्ट को हेड कोच से अधिक मोटी तनख्वाह देने, नियुक्तियों में मनमानी, अपने ही खासमखासों को बिना प्रक्रिया नौकरी देने, सीईओ के इस्तीफ़ों-जीएम के नौकरी छोड़ देने, मैदान में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार को ले के तमाम आरोपों ने उत्तराखंड को देश भर में कुख्यात कर दिया है। बीजेपी की त्रिवेन्द्र सरकार ने उसके खिलाफ जांच बिठाई है। एपेक्स काउंसिल में चहेते सरकारी लोगों को रखने और उनको वोटिंग का अधिकार गैर कानूनी तौर पर देने के चलते भी माहिम और पीसी आरोपों के घेरे में हैं। हितों के टकराव ढेरों और बिना कोषाध्यक्ष के दस्तखत और मंजूरी के करोड़ों रूपये बैंक से निकालने के आरोप भी बेहद संगीन हैं। कोषाध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी को भी मुखर हो के गलत क्रियाकलापों का विरोध करने की सजा के तौर पर कोषाध्यक्ष कार्यों से अलग कर दिया गया है। उनको एपेक्स की बैठकों में नहीं बुलाया जा रहा। वह एपेक्स सदस्य आज भी हैं।

धरने पर बैठे पूर्व मंत्री बिष्ट ने पत्रकारों से कहा, `मैंने क्रिकेट के लिए जिंदगी दे दी। बोर्ड से मान्यता लेने के लिए क्या-क्या नहीं के। क्रिकेट माफिया की आँखों में मान्यता मिलने के बाद से ही खटकने लगा था। मौका मिलते ही उन्होंने पहले सीएयू फिर गोल्ड कंप टूर्नामेंट आयोजन से ही बाहर कर दिया। ये सब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेरे साथ एपेक्स सीएयू के कई ओहदेदार और सदस्यों के साथ ही, खेल प्रेमियों और पार्षदों की फौज है। बोर्ड-आँख मूँदे घड़ियाल की तरह सोये रजिस्ट्रार ऑफिस और मुख्यमंत्री से ठोस शिकायत की जाएगी। बैंकों से भी सफाई तलब की जाएगी कि बिना कोषाध्यक्ष के दस्तखत के वह करोड़ों रूपये के भुगतान कैसे कर सकता है? कोई ये बता सकता है कि मुझे क्यों और किस नियम के तहत हटा दिया गया? अध्यक्ष तो मैं ही था, मैं ही इस बाबत कुछ नहीं जानता’, उनके साथ सीएयू के उपाध्यक्ष संजय रावत, संयुक्त सचिव अवनीश वर्मा और कोषाध्यक्ष पृथ्वी सि़ह नेगी, सदस्य रोहित चौहान और तेजेंद्र सिंह और निगम पार्षद, काँग्रेस नेता पंकज क्षेत्री भी धरने पर बैठे। सभी ने कहा कि उत्तराखंड क्रिकेट को माफिया के पंजों से निकालना जरूरी है। पूर्व मंत्री ने धरने से उठने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी से उम्मीद जताई कि वह खेल और खिलाड़ियों की भावनाओं को देखते हुए कोई ठोस निर्णय अवश्य लेंगे |

कारोबारी महिला के खाते से 12 लाख की ठगी

0

देहरादून। सेलाकुई में सहगल स्टील, फर्नीचर का कारोबार करने वाली महिला के बैंक खाते से 12.40 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए। उनके बैंक खाते में एसएमएस अलर्ट के लिए लगा नंबर बदलकर रकम ट्रांसफर की गई। महिला ने इसे लेकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। वहां मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुमन सहगल का पति अशोक सहगल निवासी सहगल स्टील, फर्नीचर सेलाकुई, मन रोड निकट पुराना पोस्ट ऑफिस का पति संग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सेलाकुई शाखा में ज्वाइंट खाता है। पति की मौत के बाद इस खाते का संचालन वह कर रही हैं। जबकि, उनका बेटा नामिनी है। आरोप है कि 20 दिसंबर 2021 से बीते आठ मार्च तक उनके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 12.40 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। इसका पता उन्हें हाल में उस वक्त लगा जब बैंक जाकर पासबुक में इंट्री कराई। इस दौरान चेक किया तो पता लगा कि उनका एसएमएस अलर्ट के लिए दिया गया नंबर बदलकर खाते से रकम ट्रांसफर की गई। महिला ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर टीम उन खातों की जानकारी जुटा रही है, जिनमें महिला के खाते से रकम ट्रांसफर हुई।

प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुन्दरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर स्मृति सम्मान व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम होगा आयोजित

0

देहरादून, प्रसिद् पर्यावरणविद व पद्मविभूषित सुन्दरलाल बहुगुणा की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर पद्म विभूषित सुन्दरलाल बहुगुणा स्मृति सम्मान व पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है I पद्म विभूषित सुंदर लाल बहुगुणा के आदर्शो व उनके कार्यो को आधार बनाकर उनकी स्मृति में हिमालय प्रहरी नाम से सम्मान दिया जाना है I

यह सम्मान इस वर्ष प्रसिद्ध पर्यावरणविद् व जमना लाल बजाज पुरस्कार से सम्मनित धूम सिंह नेगी को दिया जाएगा I यह पुरस्कार, सुन्दरलाल बहुगुणा जी के द्वारा 1992 में स्थापित हिमालय बचाओ आन्दोलन द्वारा दिया जाएगा I
इस कार्यक्रम में बहुगुणा जी के साथ जुड़े अनेक बुद्धिजीवी व विभिन्न वर्ग के लोगों के लेख का संकलन कर पुस्तक -संकल्प के हिमालय सुन्दरलाल बहुगुणा व जॉर्ज जेम्स की पुस्तक का हिंदी अनुवाद पारिस्थिकी, स्थायी आर्थिकी है का विमोचन होना है I
आयोजन मंडल के सदस्य समीर रतूड़ी और द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी की पौत्री तारा गाँधी भट्टाचार्य है व कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुश्री राधा बहन (लक्ष्मी आश्रम कौसानी), मैगसेसे पुरस्कार से सम्मनित जलपुरुष राजेन्द्र सिंह, पद्मभूषण अनिल जोशी, यूकाॕस्टय के डीजी राजेन्द्र डोभाल, नरेंद्र सिंह नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह, जमनलाल पुरस्कार से सम्मानित विमला बहुगुणा, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार से सम्मानित व् बीज बचाओ आन्दोलन के विजय जड़धारी, इत्यादि लोग प्रमुख रूप से शामिल होंगे I
कार्यक्रम का आयोजन हिमालय बचाओ आन्दोलन , पर्वतीय नव जीवन मंडल , उतराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रोधोगिकी परिषद , सुन्दरलाल बहुगुणा पर्यावरण सरक्षण एवं शोध प्रतिष्ठान , हैस्को, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी , डालियों का दगड्या एवं जाड़ी संस्थान उतरकाशी के द्वारा कल शनिवार 21 मई को 4 बजे होटल पैसीफिक में किया जा रहा है I

GST परिषद की सिफारिशें मानने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें बाध्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट

0

नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि जीएसटी परिषद की सिफारिशों को मानने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकारें बाध्य नहीं हैं। जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली खंडपीठ ने कहा कि भारत में सहकारी संघीय व्यवस्था है और इसी वजह से जीएसटी परिषद की सिफारिशों का महत्व बस प्रेरित करने का है। भारत में केंद्र और राज्य दोनों के पास जीएसटी से संबंधित कानून बनाने का अधिकार है |

खंडपीठ ने कहा कि जीएसटी परिषद को केंद्र तथा राज्य सरकारों के बीच व्यावहारिक समाधान निकालने के लिए जीएसटी परिषद को सौहाद्र्रपूर्ण तरीके से काम करना चाहिये। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनुच्छेद 246ए के तहत संसद और विधानसभायें कर संबंधी मामलों में कानून बनाने का समान अधिकार रखती हैं।

ताडी़खेत विकास खंड के स्कूल का मामला : छात्रों के यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने भवाली से किया गिरफ्तार

0

(विमल सती)

रानीखेत, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्यालीखेत में छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद अभिभावकों और क्षेत्रीय ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था और वे आरोपी शिक्षक की अविलम्ब गिरफ्तारी की मांग करते आ रहे थे।
इस बीच पुलिस ने आज आरोपी शिक्षक को ज्योलीकोट भवाली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी प्रमोद कुमार राय ने त्वरित कार्रवाई करने पर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 2 हजार 5 सौ रुपय से पुरस्कृत किया हैं।

घटना रानीखेत तहसील के ताडी़खेत विकास खंड की है। जहां वादी हरीश चन्द्र जोशी द्वारा स्यालीखेत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न करने के संबंध में अभियोग दर्ज करवाया गया था। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार राय ने मामले में तत्काल संज्ञान लेकर प्रकरण की विवेचना महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल को सुपुर्द करते हुए, अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की थी।
जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा मामले में नामजद ऐबरन कुमार गंगवार उम्र 53 वर्ष पुत्र प्यारे लाल निवासी ग्राम बाजपुर पो जोखनपुर थाना बहेडी जिला बरेली उप्र को दबिश देकर बुधवार को ज्योलीकोट भवाली तिराहे (जिला नैनीताल) से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है । पूछताछ में ऐबरन कुमार गंगवार ने बताया कि वह 2006 से स्यालीखेत विद्यालय में वह सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है। वह 22 अप्रैल से अवकाश में चल रहा था जिसके बाद प्रकरण संज्ञान में आने पर मेडिकल अवकाश पर चला गया। पुलिस टीम में महिला थानाध्यक्ष बरखा कन्याल, उपनिरीक्षक सुनील धानिक, कांस्टेबल मोहन बोरा, दीपक खनका व नारायण रावल आदि शामिल रहे।