54 वीं केंद्रीय विद्यालय संघठन खेल प्रतियोगिता के फुटबॉल मुकाबलो में ओएनजीसी, पिथौरागढ़, आईएमए का विजय अभियान जारी

0
554

 देहरादून/ केंद्रीय विद्यालय एफआरआई में आज 54वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17वर्षीय बालक फुटबाल के मुकाबले खेले गए,
फुटबॉल में आज चार मैच सम्पन्न हुए जिसमें पिथौरागढ़ ने बीएचइएल हरिद्वार क़ो तीन शून्य के अंतर से पराजित किया, दूसरे मुकाबले एफआईआर और रायवाला के बीच ड्रा रहा, तीसरे मुकाबले में आईएमए ने पिथौरागढ़ क़ो तीन शून्य से हराया आज के अंतिम मैच में ओएनजीसी ने भावेश एवं केशव के गोल के सहारे रायवाल क़ो दो शून्य के अंतर से हरा कर अपनी टीम का सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया!May be an image of 12 people, dais and text
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अथिति उत्तराखंड फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट एवं विशिष्ट अथिति हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय के सहायक निदेशक खेल मोहित बिष्ट ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया ! खिलाड़ियों क़ो सम्बोधित करते हुए देवेंद्र बिष्ट ने कहा आज प्रदेश के खिलाडीयो क़ो आगे बढ़ाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्प हैं इसलिए इस शुभअवसर का खिलाड़ियों क़ो लाभ उठाना चाहिए प्रदेश में विकसित खेल सुविधाएं सबके लिए बेहतर परिणाम लाने का एक मौका हैं! इस मोके पर निखिल सिंह, पवन गुसाईं, उदय चौधरी, नबील अहमद, परितोष वैध, के के काला, डी एम लखेड़ा , सुचिता एवं प्रमोद नेगी आदि शिक्षक उपस्थिति थे!

May be an image of 4 people, people playing football, people playing soccer and text