Wednesday, May 14, 2025
Home Blog Page 899

उन्नति एप्पल समारोह में कृषि मंत्री ने पांच सालों में प्रमुख सेब उत्पादक राज्य बनाने का संकल्प लिया

0

मसूरी। कोका कोला इंडिया और इंडो डच हॉर्टीकल्चर टेक्नोलॉजीज द्वारा उत्तराखण्ड के प्रोजेक्ट उन्नती के तहत एंदी में आयोजित उन्नति एप्पल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आगामी पांच साल में उत्तराखंड को सेब का प्रमुख उत्पादक राज्य की श्रेणी में खड़ा किया जायेगा। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये सेब उत्पादको को संबोधित करते हुए कहाकि हार्डिक्ल्चर में विकास की अनेक संभावनाएं है इससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का किसानों की आय दुगना करने का संकल्प इस तरह की योजनाओं से पूरा होगा। उन्हांेने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो हजार की प्रोम्त्साहन राशि देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में पांच सालों में सेब उत्पादन में हिमाचल से आगे आयेंगें वहीं यहंा के फल उत्पादकों को अब प्रशिक्षण के लिए हिमाचल नहीं जाना पड़ेगा उनका प्रशिक्षण यहीं पर किया जायेगा। उन्होंने इस मोके पर घोषणा की कि फल उत्पादकों को बिजली पानी के साथ ही सड़क की व्यवस्था की जायेगी।

इस मौके पर सचिव उद्यान शैलेश बगोली ने कहा कि प्रदेश में जो भी उत्पाद होता है उसे बाजार तक कैसे पहुंचायें इसके लिए मार्केट की व्यवस्था करें ताकि उनको अच्छा पैसा मिले। इसका प्रयास करना होगा। काश्तकारों को उत्पादन बढाने के लिए प्रशिक्षण दिया जायेगा ताकि किसानों का लाभ हो सके व काश्तकार इस ओर प्रयास करें। सरकार की योजनाएं किसानों तक पहुंचे इसका प्रयास किया जायेगा ताकि उसका लाभ मिल सके। अपने प्रदेश में ही प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी होगी ताकि बाहर न जाना पड़े। इस मौके पर इंडोे डच हार्डिकल्चर के निदेशक सुधीर चढढा ने कहाकि पहले जो सौ बाग लगे उसमें कोका कोला की मदद ने इस दिशा में क्रांति लाने का प्रयास किया। आने वाले चार सालों में देखने को मिला कि अब किसान करवट ले रहा है। सुधीर चढा ने कहा, कोका कोला इंडिया की साझेदारी में प्रोजेक्ट एप्पल उन्नती से उत्तराखण्ड राज्य के हजारो किसानों की क्षमताएँ बढ़ी है। वास्तव में कोका कोला इंडिया ऐसे पहले संस्थानों में से एक है जिसने शाश्वत कृषि के क्षेत्र में सकारात्मक पहल करने का प्रयास किया है। इस प्रोजेक्ट की सफलता वाकई युवाओं का हौसला बढ़ाने वाली है और हमने राज्य में मायग्रेशन को विपरित होते हुए देखा है। सेबों की खेती में यह क्रान्ति लाने हेतु और उनकी अविरत सहायता के लिए हम कोका- कोला इंडिया के आभारी है। कोका कोला इंडिया के फ्रूट सर्क्युलर इकोनॉमी पहल के तहत अच्छी कृषि पद्धतियों के लिए 20 आदर्श किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को निदेशक हार्डिकल्चर हरमिंदर सिंह बवेजा, देवयानी राज्य लक्ष्मी राणा, निदेशक सीएसआर कोका कोला इंडिया राजेश अयापिल्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री नारायण सिंह राणा ने सभी अतिथियों को स्वागत किया व उन्नति एप्पल योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मोदी सरकार ई डी का दुरुपयोग कर सोनिया व राहुल को कर रही है परेशान : यूथ कांग्रेस

0

(अतुल अग्रवाल)

हल्द्वानी, कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा ईडी के माध्यम से की जा रही उत्पीड़नात्मक के कार्यवाही के खिलाफ व खाने पीने के वस्तुओं में जीएसटी लगाने के विरोध में यूथ काग्रेस कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष हेमन्त साहू की अगवाई में मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर पुतले को आग के हवाले कर दिया।
यूथ काग्रेस महानगर ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना से काम कर रही और लगातार ईडी का दुरुपयोग कर सोनिया और राहुल को परेशान किया जा रहा है।
यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार व कांग्रेस नेता सन्दीप भैसोड़ा ने कहा मछली, दही, पनीर, लस्सी, शहद, सूखा मखाना, सूखा सोयाबीन, मटर जैसे उत्पाद, गेहूं और अन्य अनाज तथा मुरमुरे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाने का केन्द्र सरकार फैसला किया बेहद शर्मनाक है। पुतला दहन में सुजल सचिन शानू अल्वी निखिल कुमार शाहनवाज मालिक सहिल राज रवि आर्या सचिन राठौर सहिमा सिद्दिकी मयंक गोस्वामी सिद्धांत जोशी नन्दनी खत्री अमित गुप्ता मो.अनस हितेश जोशी सौरभ कुमार विक्की जोशी आदि थे।

 

विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को मिला उर्दू में धमकी भरा पत्र, सीएम योगी का पत्र में भी है जिक्रHaridwar News: Sadhvi Prachi Received A Threatening Letter Written In Urdu  - हरिद्वार: साध्वी प्राची को मिला उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र, सीएम योगी  का भी है जिक्र - Amar Ujala

हरिद्वार, विश्व हिंदू परिषद की महिला नेता साध्वी डॉ. प्राची को उर्दू में लिखा धमकी भरा पत्र मिला है। पत्र में साध्वी प्राची को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी को हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में यह पत्र मिला है। साध्वी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

आज प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में साध्वी प्राची ने कहा कि सुबह के समय उनके हरिपुर कलां स्थित वैदिक निकेतन आश्रम में पत्र मिला है। पत्र में साध्वी को जान से मारने की धमकी दी गई है। साध्वी ने दावा करते हुए कहा कि उर्दू के जानकारों से पत्र के विषय में जानकारी जुटाई गई तो पत्र में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का जिक्र भी किया गया है। साध्वी ने बताया कि इस तरह की धमकी उन्हें पहले भी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि वह इसकी शिकायत पुलिस से करेंगी। साध्वी ने प्रशासन से पत्र की जांच कराने के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं साध्वी प्राची ने सरकार से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी इसके बारे में बात करेंगी।

राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभाथ्रियों को आधार कार्ड से जोड़ने की की जाए व्यवस्था

0

देहरादून, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में राज्य के आय के संसाधनों को बढ़ावा देने के साथ ही निवेश की संभावनाओं के संबंध में शासन के उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि राज्य में जीएसटी कर संग्रह बढ़ाने के साथ राज्य के राजस्व संसाधनों में वृद्धि के लिये समेकित प्रयास किये जाएं उन्होंने इस सम्बन्ध में हिमाचल सहित अन्य पर्वतीय राज्यों द्वारा अपनायी जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कर चोरी रोकने के लिये प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ध्यान दिये जाने पर बल देते हुए राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को आधार कार्ड से जोड़ने की व्यवस्था करने पर ध्यान देने को कहा। उन्होंने जेम के माध्यम से प्रोक्योरमेंट किये जाने तथा सिंगल विंडो सिस्टम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं लैंड बैंक की स्थापना के लिये प्रभावी कार्य योजना तैयार किये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी में सेक्टरवार बढ़ोतरी हो इसके प्रयास किये जाएं, अधिक से अधिक लोग रिटर्न भरने के लिये प्रेरित हों तथा सभी लोग क्रय सामग्री की रशीद लेने की आदत डाल सकें, इसके लिये ग्राहक प्रोत्साहन योजना की व्यवस्था बनाये जाने पर भी ध्यान दिये जाने की उन्होंने जरूरत बतायी। उन्होंने इंफोर्समेंट एवं इंटेलिजेंस सिस्टम की मजबूती तथा आईटी टीम की मजबूती पर भी ध्यान देने को कहा। इसके लिये आईटीडीए से भी मदद ली जा सकती है। उन्होंने कर चोरी को रोकने के लिये ऑडिट विंग को भी प्रभावी बनाये जाने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य संस्कृति तथा कार्य प्रणाली में सुधारात्मक कदम उठाये जाने से सभी विभाग आय के संसाधनों को बढ़ावा देने में मददगार बन सकते हैं। इसके लिये उन्होंने राज्य हित से जुड़ी नीतियों को अमल में लाये जाने पर भी बल दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु को सिंगल विंडो सिस्टम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लैण्ड बैंक की स्थापना के संबंध में कार्य योजना तैयार करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में यदि बड़ी संख्या में बड़े होटल स्थापित हो जाए तो पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के साथ राज्य की आर्थिकी की मजबूती में यह बड़ा कदम होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का वातावरण उद्योगों के अनुकूल है, यहां श्रमिक असंतोष नहीं हैं। बेहतर कानून व्यवस्था होने के कारण राज्य में निवेश की राह प्रशस्त हो सकती है। इस दिशा में भी पहल की जानी होगी। एमएसएमई क्षेत्र के अंतर्गत उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये उद्योग मित्र की नियमित बैठक आयोजित किये जाने की भी बात मुख्यमंत्री ने की।

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, श्री आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव श्री आर. के सुधांशु, श्री एल. फैनई, सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, श्री नितेश कुमार झा, श्रीमती राधिका झा, श्रीमती सौजन्या, श्री बी.वी.आर.सी. पुरूषोतम आदि उपस्थित थे।

छात्रा से छेड़खानी करने वाला स्कूल प्रबंधक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, प्रबंधक पहले भी कर चुका ऐसी हरकतें

0

अल्मोड़ा, छात्रा बारिश के कारण स्कूल देर से पहुंची, इस पर स्कूल का प्रबंधक ने छठी कक्षा की छात्रा को ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी कर दी। जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रबंधक को चौकी ले आई। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला मंगलवार सुबह का है, क्षेत्र में बारिश के कारण एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 6 की छात्रा थोड़ा विलंब से स्कूल पहुंची। बारिश के कारण चार-पांच बच्चे ही स्कूल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 46 वर्षीय स्कूल प्रबंधक चित्तरंजन सरकार ने छात्रा को अपने ऑफिस में बुला लिया। आरोप है कि पढ़ाने के बहाने प्रबंधक छात्रा से छेड़खानी करने लगा।

किसी तरह प्रबंधक के चंगुल से छूटकर छात्रा ने कुछ ही दूरी पर स्थित अपने घर पहुंचकर परिजनों को प्रबंधक की हरकतों की जानकारी दी। इससे गुस्साए परिजन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और प्रबंधक को जमकर खरीखोटी सुनाई। जानकारी होने पर चौकी प्रभारी संजीत कुमार मौके पर पहुंच गए और आरोपी प्रबंधक को हिरासत में लेकर पुलिस चौकी ले आए। कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक सोनिका जोशी ने छात्रा के बयान दर्ज किए। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी प्रबंधक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट एवं आईपीसी की धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस चौकी पहुंचे कुछ अभिभावकों ने बताया कि प्रबंधक पहले भी ऐसी हरकतें कर चुका है ।

मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ, प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कांग्रेसी कार्यकर्ता हुये गिरफ्तार

0

देहरादून, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मनी लांड्रिंग मामले की जांच चल रही है, ईडी द्वारा आज सोनिया गांधी से पूछताछ कर रही है। वहीं इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन किया। देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पार्टी ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाया।

कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से विपक्षी दल के नेताओं के उत्पीड़न का आरोप लगाकर देशभर में केंद्रीय ऐजेंसी प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सम्मुख विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। आज
गुरुवार को ईडी कार्यालय के पास कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा व नेता प्रतिपक्ष यशपाल सहित करीब 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया। हालांकि पुलिस ने कुछ देर बाद निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया।

बड़ी खबर : द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को हराया, आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला

0

नई दिल्ली, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जरूरी आंकड़ों को हासिल कर लिया है। बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है। वहीं, यशवंत सिन्हा ने लिखा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हे दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

 

द्रौपदी मुर्मू को तीसरे राउंड तक 5,77,777 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50% अंक पार कर लिया है। तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

वहीं तीसरे राउंड तक यशवंत सिन्हा को 261062 मिले हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले गए थे। आज इसके नतीजे आ रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में 540 सांसदों ने वोट किया था। अभी भी कई राज्यों के वोटों की गिनती की जा रही है। द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे दौर की मतगणना के बाद अब तक 10 राज्यों में सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों के लगभग 72 प्रतिशत मत प्राप्त कर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया था। मुर्मू को दूसरे दौर की मतगणना के बाद 10 राज्यों में 1,138 विधायकों में से 809 विधायकों के मत मिले, जिनका कुल मत मूल्य 1,05,299 है जबकि सिन्हा को 329 विधायकों के मत मिले, जिनका मत मूल्य 44,276 है। जिन राज्यों में मतों की गिनती हुई उनमें आंध्र प्रदेश शामिल हैं जहां मुर्मू को लगभग सभी मत मिले। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा,

पहले दौर की मतगणना में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के मतों की गिनती हुई थी और इस दौर के बाद मुर्मू ने 748 मतों में से 540 मत पाकर बढ़त बना ली थी। इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है। निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पहले दौर की मतगणना के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए। उन्होंने कहा कि सांसदों के सभी वोटों की गिनती हो चुकी है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला।

 

ब्रैकिंग : एसटीएफ ने पकड़ा फर्जी कॉल सेंटर, लोगों को फंसा कर वसूलते थे मोटी रकम

0

देहरादून, उत्तराखंड़ की राजधानी से बड़ी खबर है, यहां एसटीएफ ने एसटीएफ ने शहर के बीचो बीच चल रहे एक बड़े फर्जी कॉल सेंटर का खुलासा किया है। इस कॉल सेंटर से एंटीवायरस, कंप्यूटर अपडेट और अन्य कई टेक्निकल चीजों पर लोगों को फंसा कर मोटी रकम वसूली जा रही थी। जानकारी है कि इस कॉल सेंटर से ज्यादातर भारत से बाहर के देशों के कई लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी की जा चुकी है। एसटीएफ ने मौके से करीब डेढ़ करोड़ रुपए कैश भी बरामद किए हैं।

एसटीएफ ने कॉल सेंटर को संचालित कर रहे 14 लोगों को हिरासत में लिया, जिसमें एक महिला भी शामिल है। माना जा रहा है कि इस पूरे गिरोह की मास्टरमाइंड यह महिला ही है, जो अपनी टीम के साथ मिलकर अभी तक करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे चुकी है।
इससे पहले इसी गिरोह का एक कॉल सेंटर गुड़गांव में भी संचालित हो रहा था जिस पर पिछले साल कार्रवाई की गई थी। इस साल अभी तक एसटीएफ की फर्जी कॉल सेंटर पर यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

फ्री डायलिसिस व आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन की दी जानकारी

0

देहरादून, सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को प्रदेश के जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। डॉ0 रावत ने केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एनएचएम के अंतर्गत राज्य को जारी रूपये 1129.35 करोड़ के बजट एवं निःशुल्क बूस्टर डोज उपलब्ध कराने पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना एवं वैक्सीनेशन अभियान के बेहत्तर संचालन के लिये डॉ0 रावत की जमकर सराहना की।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि केरल दौरे से लौटते समय नई दिल्ली में आज केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 मनसुख मंडाविया से मुलाकात कर राज्य में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी दी। डॉ0 रावत ने बताया कि उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को जनपद ऊधमसिंह नगर में स्वीकृत एम्स सेटेलाइट सेंटर के भूमि पूजन हेतु आमंत्रित किया, जिस हेतु उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि सूबे में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहत्तर क्रियान्वयन के लिये आगामी अगस्त माह में तीन दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुलाकात के दौरान केन्द्रीय मंत्री को राज्य में संचालित टीबी मुक्त अभियान, अयुष्मान योजना के क्रियान्वयन, वैक्सीनेशन अभियान व राज्य के प्रत्येक जिला अस्पतालों में किडनी रोगियों के निःशुल्क डायलिसिस सहित उन्हें घर से लाने व पहुंचाने के लिये निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा की जानकारी दी। उन्होंने राज्य में बाल मृत्यु दर कम करने हेतु प्रत्येक जनपद में नर्सिंग स्टॉफ को प्रशिक्षण देने के लिये अलग से बजट की मांग की। जिस पर उन्होंने सकारात्मक रूख अपनाते हुये सभी केन्द्र पोषित योजनाओं में आवश्यकतानुसार धनराशि उपलब्ध कराये जाने की बात कही। इसके अलावा केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में आयुष्मान योजना के बेहत्तर क्रियान्वयन एवं वैक्सीनेशन अभियान के सफल संचालन पर डॉ0 धन सिंह रावत की सराहना की।

“हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त”

0

देहरादून, भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), देहरादून की वेबेक्स के माध्यम से दिनांक 29.06.2022 को हुई छःमाही बैठक में सदस्य सचिव, नराकास, राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को प्रोत्साहन पुरस्कार शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाने की घोषणा की गई थी। पुरस्कार दिनांक 21.07.2022 को नराकास, अध्यक्ष, श्रीमती . आर.एस. नारायणी, कार्यकारी निदेशक-ओ.एन.जी.सी एवं श्री राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास-2 से क्षेत्रीय प्रमुख, श्री संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक(वित्त)/ नोडल अधिकारी(राजभाषा), श्री अशोक कुमार लालवानी एवं प्रबंधक (आईटी), श्री बलराम सिंह चौहान द्वारा प्राप्त किया गया ।

नरकोटा में निर्माणाधीन पुल ढहने से हुई मजदूरों की मौत में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज दो गिरफ्तार

0

(देवेन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- बिगत 20 जुलाई को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर नर कोटा के पास निर्माणाधीन पुल की सेटरिगं ढहने से मजदूरों की हुई मौत मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है ।
बीते रोज नरकोटा में पुल की सेटरिगं में दबने से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी सम्बन्धित प्रकरण में मृतकों के परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने 20 जुलाई 2022 को मु0अ0सं0 27/2022 धारा 304, 120 बी, 323, 325 भा0द0वि0 बनाम जेपी शर्मा आदि पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान  कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गण ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश हाल पता प्रोजेक्ट मैनेजर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग तथा अभियुक्त मुकेश गुप्ता पुत्र  चंद्र सेन गुप्ता निवासी विकास नगर देहरादून हाल पता ब्रिज इंजीनियर आरसीसी कम्पनी नरकोटा रुद्रप्रयाग को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से मा0 न्यायालय द्वारा अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रकरण में विवेचना प्रचलित है।
हालांकि पूरे मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग खंड विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। हालांकि पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कहा 3 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक रूप से मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसमें से दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है अभी विवेचना प्रचलित है आगे जिस तरह के तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उसके अनुरूप कार्यवाही की जाएगी