Sunday, April 28, 2024
HomeStatesDelhiबड़ी खबर : द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा...

बड़ी खबर : द्रौपदी मुर्मू होंगी देश की अगली राष्ट्रपति, यशवंत सिन्हा को हराया, आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला

नई दिल्ली, एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला और पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। तीसरे राउंड की गिनती के बाद द्रौपदी मुर्मू ने इस चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए जरूरी आंकड़ों को हासिल कर लिया है। बधाई देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने के लिए श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को बधाई। वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं।आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुँची हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त का प्रमाण है। वहीं, यशवंत सिन्हा ने लिखा कि मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हे दिल से बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वास्तव में, हर भारतीय उम्मीद है कि 15 वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करें। मैं देशवासियों के साथ उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।

 

द्रौपदी मुर्मू को तीसरे राउंड तक 5,77,777 वोट मिले हैं। द्रौपदी मुर्मू ने तीसरे दौर की मतगणना के अंत में कुल वैध वोटों का 50% अंक पार कर लिया है। तीसरे दौर की मतगणना में कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब शामिल हैं। इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं। जिनकी कुल वैल्यू 1,65,664 है। द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले, यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले।

वहीं तीसरे राउंड तक यशवंत सिन्हा को 261062 मिले हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोट डाले गए थे। आज इसके नतीजे आ रहे हैं। द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में 540 सांसदों ने वोट किया था। अभी भी कई राज्यों के वोटों की गिनती की जा रही है। द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे दौर की मतगणना के बाद अब तक 10 राज्यों में सभी सांसदों और विधायकों के कुल मतों के लगभग 72 प्रतिशत मत प्राप्त कर अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया था। मुर्मू को दूसरे दौर की मतगणना के बाद 10 राज्यों में 1,138 विधायकों में से 809 विधायकों के मत मिले, जिनका कुल मत मूल्य 1,05,299 है जबकि सिन्हा को 329 विधायकों के मत मिले, जिनका मत मूल्य 44,276 है। जिन राज्यों में मतों की गिनती हुई उनमें आंध्र प्रदेश शामिल हैं जहां मुर्मू को लगभग सभी मत मिले। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा,

पहले दौर की मतगणना में लोकसभा और राज्यसभा के सभी सदस्यों के मतों की गिनती हुई थी और इस दौर के बाद मुर्मू ने 748 मतों में से 540 मत पाकर बढ़त बना ली थी। इस राष्ट्रपति चुनाव में प्रत्येक सांसद के मत का मूल्य 700 है और मुर्मू को मिले कुल मतों का मूल्य 5,23,600 है, जो कि सांसदों के कुल वैध मतों का 72.19 प्रतिशत है। निर्वाचन अधिकारी पी. सी. मोदी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पहले दौर की मतगणना के बाद विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि सिन्हा के कुल मतों का मूल्य 1,45,600 था, जो कुल वैध मतों का 27.81 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि 15 सांसदों के मत अमान्य पाए गए। उन्होंने कहा कि सांसदों के सभी वोटों की गिनती हो चुकी है। मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में आठ सांसदों ने वोट नहीं डाला।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments