Saturday, June 14, 2025
Home Blog Page 160

पक्षी वैज्ञानिक डॉ. दिनेश भट्ट एवं उनकी टीम को मिला बीजिंग से आमंत्रण

0

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के पूर्व प्रोफेसर व कुल सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने पक्षी वैज्ञानिक डॉ. दिनेश भट्ट व उनकी टीम को चीन की राजधानी बीजिंग में 14 से 17 नवंबर के मध्य आयोजित अंतरराष्ट्रीय पक्षी वैज्ञानिकों के सम्मेलन में व्याख्यान हेतु आमंत्रण मिला है l

डॉ दिनेश भट्ट ने बताया कि सन 2018 में कनाडा में आयोजित एक सम्मेलन में चाइनीस एकेडमी ऑफ़ साइंसेज के प्रोफेसर ली फ्यूमीन और उन्होंने एशियाई औरनीथालॉजिकल एलायंस की स्थापना की थी जिसकी अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस नवंबर 2024 को बीजिंग  में आयोजित की जा रही है l इस सम्मेलन में शिरकत करने के लिए उन्हें तथा टीम के सभी सदस्यों को आयोजकों द्वारा यात्रा अनुदान एवं अकोमोडेशन प्रदान की गई है l

सर्वविदित  है कि डॉ दिनेश भट्ट ने भारतीय पक्षियों  के कई पहलुओं जैसे  कम्युनिकेशन यानी संवाद, प्रजनन एवं पलायन पर गहन शोध कार्य कर विश्व फलक पर भारतीय पक्षी विज्ञान की पहचान बनाई है l जिस कारण उन्हें उनकी टीम सहित आमंत्रित किया गया है l डॉक्टर भट्ट के साथ उक्त सम्मेलन में उनके पूर्व पीएचडी स्कॉलर डॉ.आशुतोष सिंह (सेकौन, भारत सरकार, कोयंबटूर) तथा उनके दो रिसर्च स्कॉलर , ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून से  डॉक्टर के के जोशी व आशीष आर्य तथा गुजरात फॉरेस्ट डिपार्टमेंट से डॉक्टर पारुल  l यह दुर्लभ सयोग  है जब एक ही एकेडमी / लैब से जुड़े तीन पीढ़ी के वैज्ञानिक एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करेंगे l  उक्त सम्मेलन में डॉक्टर दिनेश भट्ट हिमालय वुडपैकर नामक पक्षी के प्रजनन व्यवहार के कुछ पहलुओं  पर अपना व्याख्यान देंगे l उन्होंने बताया कि यह पक्षी प्रजाति उच्च हिमालय क्षेत्र जैसे केदारनाथ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के  देवदार  बाज व  बुरासं इत्यादि वृक्षों  के तनों पर ऊंचाई में छेद कर घोंसला बनाता है जिनका निरीक्षण वह परीक्षण अत्यंत कठिन कार्य है l  किंतु टीम की सक्रिय सदस्य डॉक्टर पारुल ने घने जंगलों में सर्वे कर अत्यंत रोचक जानकारी उपलब्ध कराई l

सर्वे बताता है कि नर पक्षी बसंत ऋतु में जोड़ा बनाने से पूर्व एक  लयबद्ध तरीके से पेड़ के तने पर चोंच मार कर छेद करता है l  छेद करने के तरीके   से उत्पन्न आवाज की रिदम यानी ताल से नर पक्षी मादा  को रिझाने एवं अपने   समर्थ  होने का सिग्नल भेजता है जिससे प्रभावित होकर मादा पक्षी घोंसला का निरीक्षण करने जाती है l  घोंसले का आकार -प्रकार पसंद आने पर मादा नर के साथ जोड़ा बनाती है l हिमालय क्षेत्र में मानवीय दखल व शिकारी पक्षी कम होने के कारण हिमालय वुडपेकर के घोसले सुरक्षित रहते हैं और परिणाम स्वरूप अच्छी प्रजनन सफलता मिलती हैl  यह  भारतीय हिमालय में किसी भी वुडपैकर पक्षी के प्रजनन पर पहला शोध कार्य है I  प्रोफेसर दिनेश भट्ट ने बताया की पक्षी वैज्ञानिकों का अगला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हरिद्वार या देहरादून में प्रस्तावित है I

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल का जन संपर्क अभियान जोरों पर, केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर क्यूँजा घाटी का किया भ्रमण

0

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर भोलेनाथ के दर्शन किये व पूजा अर्चना की। उन्होंने धाम में जन संपर्क अभियान चलाकर तीर्थ पुरोहितों सहित धाम में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसके पश्चात उन्होंने क्यूंजा घाटी के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज प्रातः 8 बजे भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस दौरान केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी के साथ ही तीर्थ पुरोहित व धाम में यात्रा से जुड़े कारोबारियों ने उनका स्वागत किया। दर्शनों के बाद उन्होंने केदारपुरी में जन संपर्क कर धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यो को उनके सम्मुख रखा। उन्होनें कहा कि केंद्र व राज्य सरकार केदारनाथ धाम को विकसित करने के लिए अभूतपूर्व प्रयास कर रही है। इसके बाद आशा नौटियाल ने क्यूंजा घाटी के जलई, सुरसाल, कंडारा, क्यूंजा, दोला कन्यास, कर्णसिल, अखोडी, भणज, मचकंडी, तेवड़ी, कौंथा, चंद्रनगर, किरझाणी, बाडव, कांदी, जाबरी, जैयकंडी व आंसों में जन संपर्क अभियान चलाया। मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से छैत्र में विभिन्न मोटरमार्ग, राजकीय संस्थाओं व विद्यालयों के विकास के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे तेजी से क्षेत्र का विकास हो सके। इस दौरान उनके साथ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा विकास कार्यो के लिए प्रतिबद्ध है। लगातार विकास की दिशा में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। भाजपा के पक्ष में मतदान करने से विकास कार्यो को दोगुनी गति से रफ्तार मिलेगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, मंडल अध्यक्ष अनिल कोटियाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, चंद्रशेखर भट्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शीला रावत, अंजू नौटियाल, बूजमोहन सिंह नेगी, जयप्रकाश सेमवाल, चरण सिंह राणा, श्रीनंद जमलोकी, हरिहर सिंह रावत, प्रधान योगेंद्र नेगी, निर्वतमान नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, आषीष नौटियाल, मंडल महामंत्री नंदन सिंह रावत, प्रधान अमित प्रदाली, हर्षवद्र्धन सती, रेखा रावत, हेमलता, छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, प्रीति नेगी, प्रदीप त्रिवेदी, राकेश तिवारी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे।

व्हाट्सएप पर आए लिंक को क्लिक कर गंवाए 1.71 लाख

0

देहरादून(आरएनएस)। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे दून के युवक का फोन हैक कर साइबर ठगों ने खाते से 1.71 लाख रुपये निकला लिए। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बसंत विहार थाना पुलिस के अनुसार, विमल तिवारी निवासी आईटीबीपी रोड सीमाद्वार ने तहरीर दी कि वो एक ऑनलाइन एप से शॉपिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वालों ने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। कुछ देर बाद उनके बैंक खाते से 1,71,000 रुपये ठग लिए गए। इसमें से 01 लाख रुपये उनके बैंक खाते से और 51,042 और 20 हजार रुपये उनके केडिट कार्ड से निकाले गए। उन्होंने बताया कि फोन के अंदर उनके क्रेडिट कार्ड का फोटो सेव था, ऐसे में आरोपियों ने उससे भी धनराशि निकाल दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

सरहदों पर सेना के सुरक्षा कवच के कारण ही रोशन होते है दीपावली के दीपक- सीएम

0

देहरादून(आरएनएस)। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लैंसडाउन छावनी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए सैनिकों को दीपावली की बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने वार मेमोरियल पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिक घर से दूर रहकर देश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके बीच आकर दीपावली का त्योहार मनाना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने जवानों, वीर नारियों और बच्चों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों को सम्बोधित करते हुए कहा  कि दीपावली के शुभ अवसर पर आप सबके बीच में आकर मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहाँ परिवार होता है। सब मिलकर उत्सव मनाते हैं। पर्व के दिन अपने परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। यदि पूरे देश के लोग दीपावली मना रहे हैं वह निश्चित तौर पर सुरक्षित हैं, तो हमारे जवानों की बदौलत हैं, जो 24 घंटे देश की सीमा पर तैनात हैं। इस महत्वपूर्ण पर्व पर अपने परिवार से दूर रहने के बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। मुझे जवानों की बीच रहकर अपार खुशी हो रही है। आप सभी का उत्साह देखकर मेरे अंदर भी नई ऊर्जा का संचार हो रहा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड के बलिदानी सैनिकों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख रुपए की धनराशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपए करने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार की दीपावली बहुत विशेष है, क्योंकि 500 वर्षों से हम प्रतीक्षा कर रहे थे कि भगवान राम अपने घर में आए हैं।   मुख्यमंत्री ने  कहा कि पहले के समय में हम बड़ी संख्या में विदेश से हथियार खरीदते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और आज 200 से भी अधिक सैन्य उपकरण हमारे ही देश में बनकर तैयार हो रहे हैं। जिसका इस्तेमाल भारत की सेना द्वारा किया जाता है।

ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि राज्य की कई कल्याणकारी योजनाएं सैनिकों के हित को ध्यान में रखते हुए बनी है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार द्वारा देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों के आश्रितो को दी जाने वाली धनराशि 10 लाख से बढ़कर 50 लाख रुपए कर दी गई है।

इस अवसर पर विधायक लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान, एसएसपी लोकेश्वर सिंह, सेना के अधिकारी और जवान उपस्थिति थे।

राज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू  

0

   स्थानीय आजीविका बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगा यह समझौता- सीएम
–    इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का है अनुमान ।
देहरादून(आरएनएस)।  मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री  सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी  संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।
मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अण्डा की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।
पशुपालन मंत्री  सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री  अमित शाह और मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।
इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुरकुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति के लिए 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
इस अवसर पर सचिव  शैलेश बगोली,  दिलीप जावलकर एवं आईटीबीपी के अधिकारी उपस्थित थे।

महाकुंभ 2025 विशेष : योगी सरकार दे रही भव्य आयोजन को नया आकार

0

प्रयागराज , (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को महाकुंभ की नव्यता, दिव्यता और भव्यता का एहसास करना चाहती है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। इसके परिणाम स्वरूप महाकुंभ ने एक नया आकार लेना शुरू कर दिया है।
प्रयागराज आने वाले श्रद्धालु और यहां कई महाकुंभ के साक्षी बने पुरोहित इतने बड़े स्तर पर हो रहे विकास कार्य को किसी आश्चर्य से कम नहीं मानते। उनका कहना है कि यह केवल योगी आदित्यनाथ की सरकार में ही संभव है। नहीं तो पूर्व की सरकारों ने यहां पर कोई ध्यान नहीं दिया।
प्रयागराज की धार्मिक एवं आध्यात्मिक विरासत के लेखक अनुपम परिहार ने अपनी पुस्तक में योगी सरकार के कई ऐतिहासिक निर्णयों का स्पष्ट उल्लेख किया है। उन्होंने लिखा है कि पूर्व की सरकारों के रुचि न लेने के कारण यहां द्वादश माधव की परिक्रमा तक बंद कर दी गई थी। तीर्थराज में द्वादश माधव की परिक्रमा 1991 के बाद से नहीं हो पा रही थी। जिसे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत स्वर्गीय नरेंद्र गिरि और महामंत्री महंत हरि गिरि की पहल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधिवत रूप से शुरू करवाया।
उन्होंने लिखा, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर 6 फरवरी 2019 में कुंभ के दौरान द्वादश माधव की परिक्रमा शुरू की गई। जिसका लाभ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय पुरोहितों और संतों को भी हुआ। सीएम योगी की शुरुआत के बाद से आज भी यह परिक्रमा जारी है। प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के लिए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। इसके साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए अलग से करोड़ों रुपए का बजट जारी किया गया है।
धार्मिक आस्था एवं पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण प्रयागराज के विभिन्न मंदिरों और पौराणिक स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इनमें अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी, बड़े हनुमान मंदिर, द्वादश माधव मंदिर, भरद्वाज आश्रम, नागवासुकी मंदिर और श्रृंगवेरपुर धाम का सौंदर्यीकरण सरकार की प्राथमिकता में है। यहां कई करोड़ खर्च कर सरकार जीर्णोद्धार का कार्य कर रही है।
इन धार्मिक स्थलों के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से योगी सरकार की योजना महाकुंभ के साथ-साथ प्रयागराज के पुरातन वैभव को वापस लाने की है। महाकुंभ के दौरान यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र होंगे।

भाजपा प्रत्याशी ने जन संपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में मांगे वोट

0

रुद्रप्रयाग – केदारनाथ उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने नामंकन के बाद शक्तिपीठ कालीमठ से अपना चुनावी अभियान शूरू कर केदारघाटी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होनें मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इससे पूर्व उन्होंने भगवान त्रियुगीनारायण व गौरीकुंड स्थित मां गौरी माई के दर्शन कर पूजा अर्चना की।
बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल त्रियुगीनारायण पहुंची। जहां उन्होंने सबसे पहले भगवान त्रियुगीनारायण मंदिर में पहुंचकर दर्शन करने के साथ-साथ पूजा अर्चना की। दर्शनों के पश्चात उन्होंने गांव पहुंचकर चुनावी प्रचार करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इसके पश्चात उन्होंने भगवान केदारनाथ के आधार शिविर गौरीकुंड स्थित गौरी माई के दशनों के बाद गोरीकुंड बाजार में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सोनप्रयाग व सीतापुर के व्यापारियों के साथ मुलाकात कर यात्रा संचालन को लेकर वार्ता करते उनके सुझाव सुने। इसके अलावा भाजपा प्रत्याशी ने शेरशी, बडासू, फाटा, मैखंडा तथा ब्यूंग में जन संपर्क करते हुए ग्रामीणों व व्यापारियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेन की अपील की। इस मौके पर गुप्तकाशी मंडल अध्यक्ष राय सिंह राणा, जिला महामंत्री विनोद देवशाली, अगस्त्यमुनि प्रभारी वाचस्पति सेमवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष केदारनाथ देव प्रकाश सेमवाल, निर्वतर्मान नपं अध्यक्ष विजय राणा, प्रधान संगठन अध्यक्ष सुभाष रावत, संरक्षक संदीप पुष्पवाण, प्रधान संगठन मीडिया प्रभारी योगेंद्र नेगी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रीना अग्रवाल, सुमन जमलोकी, रेखा रावत, श्रीनंद जमलोकी, मंडल अध्यक्ष तिलवाड़ा जयप्रकाश सेमवाल, भगत कोटवाल, विपिन सेमवाल, दिनेश तिवारी, वेदप्रकाश जमलोकी,कमल रावत, दिनेश गोस्वामी, रामचंद्र गोस्वामी, प्रबल नेगी समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिये नियुक्ति पत्र

0

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 5 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र दिये।
आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि अध्यापन कोई सामान्य कार्य नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। विशेषकर उच्च शिक्षा मानवीय संसाधनों को तराशने का एक प्रमुख साधन है क्योंकि उच्च शिक्षा युवा शक्ति को सही दिशा देने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में प्रदेश के करीब 18 हजार 500 युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान की जा चुकी है। आगे भी भर्ती प्रक्रिया निरंतर गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय महाविघालयों एवं विश्वविघालयों में आधारभूत संरचनाओं का निरंतर विकास किया जा रहा है। 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है एवं महिला छात्रावास एवं आईटी लैब सहित परीक्षा भवनों आदि का निर्माण भी किया जा रहा है। जहां एक ओर मेधावी छात्रों को प्रतिमाह छात्रवृत्ति और शोध को बढ़ावा देने के लिए प्राध्यापकों को 18 लाख रूपए तक का शोध अनुदान दिया जा रहा है वहीं गौरव योजना के तहत राज्य के उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को बैंकिंग एवं वित्तीय त्रिस्तरीय प्रशिक्षण तथा 5000 छात्रों के प्लेसमेन्ट का लक्ष्य रखा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य में उच्च शिक्षा में शत प्रतिशत फैकल्टी दी गई है। जिसमें 82 प्रतिशत नियमित फैकल्टी और शेष गेस्ट फैकल्टी के रूप में कार्य कर रहे हैं। राज्य में पिछले सात वर्षों में 51 कॉलेजों के भवन बनाये गये। 06 कॉलेजों को जल्द अपने भवन मिल जायेंगे।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव पंकज पाण्डेय, अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत उपस्थित थे।

फर्जी को ऑपरेटिव सोसाइटी ने किया 92 करोड़ का फ्रॉड, विदेश भेजा उत्तराखंड के लोगों का पैसा

0

कोटद्वार, उत्तराखंड़ में फर्जी कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले पांच आरोपियों को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर ये लोग आम जनता से ठगा गया पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजते थे। इस सोसाइटी ने उत्तराखंड में 92 करोड़ रुपये की ठगी करने के अलावा अन्य राज्यों में भी 200 करोड़ रुपये का गबन किया है।
कोटद्वार निवासी तृप्ति नेगी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि (एलयूसीसी) की दुगड्डा शाखा के मैनेजर विनीत सिंह और कैशियर प्रज्ञा रावत ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। तृप्ति नेगी का आरोप है कि उन्होंने आरडी खाता खोलने के नाम पर उनसे पैसे तो ले लिए लेकिन न तो कोई बॉन्ड दिया गया और न ही पैसे को सही से जमा किया गया। पौड़ी एसएसपी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार की अध्यक्षता में मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गिरीश चन्द्र सिंह बिष्ट (जीसीएस बिष्ट) ने 2016 में आईडीपीएल ऋषिकेश में एलयूसीसी कंपनी/सोसाइटी की पहली शाखा खोली थी। बिष्ट ने मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों को इसमें निवेश के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उत्तराखंड में एलयूसीसी की करीब 35 शाखाएं खोली गईं, जिनमें पौड़ी, कोटद्वार, सतपुली, श्रीनगर समेत कई अन्य जिलों में शाखाएं शामिल हैं। साथ ही देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, और टिहरी के अलावा अन्य राज्यों में भी 200 करोड़ से अधिक की ठगी की गई। यूपी से लेकर मध्य प्रदेश तक इस ठगों के नेटवर्क का विस्तार पाया गया। पुलिस जांच में जुट गयी है l

 

बिटक्वाईन के नाम पर ठगे तीन लाख रूपये

Bitcoin Tax Calculator - Calculate your tax on bitcoin
देहरादून, बिटक्वाईन की फर्जी साईट बनाकर तीन लाख रूपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुडियाल निवासी जगन्नाथ प्रसाद कुकसाल ने रानीपोखरी थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मार्च 2024 को जीडी पन्त अध्यापक छत्तीसगढ़ मोबाइल द्वारा फोन कर बताया कि वह उसके टेलीग्राम लिंक पर आ जाओं और बहुत बड़िया प्रोग्राम विटक्वाईन केस ने उसकी आईडी लगवा देते है, उसको 30 डॉलर से आईडी लगानी है 30 डॉलर बराबर 27000 रूपये और इन्होंने टेलीग्राम मीट पर जयन्त कुमार डे संजय मिश्रा तथा सुनिल कुमार से मिलवाया तथा आश्वासन दिया कि उसकी इन्वेस्टमेंट उनकी कपनी में सेफ है वह चाहे तो निकालकर देख सकते हो वह 24 घण्टें में जब चाहें अपना मूलधन निकाल सकते हो 10 प्रतिशत काटकर उसका मूलधन वापस हो जायेगा जिसमें इन्होंने उसको विटक्वानईन केस की उसकी आईडी नम्बर दिया और कहा कि वह विड्रोल करके देख लो तो उसने तुरन्त ही विड्रोल किया तो उसको 27 डॉलर वापस उसकी आईडी में आ गये इस पर उसको इन पर विश्वास हो गया तो इन्होने उससे कहा कि एक लाख रूपये निवेश पर उसको रोज 500 रूपये वह देंगे और 500 रूपये डेली विड्रोल करने पर 10 प्रतिशत काटकर 450 उसको मिलेगें। उसने समय समय पर उनके यहां लगभग तीन लाख रूपये जमा कराये। इन्होने डेली इन्कम वाला विड्रोल दिया परंतु जब उसने कहा कि उसका सारा पैसा विड्रोल करा दीजिये तो इन्होने उसकी धर्मपत्नी इदु कुकसाल तथा उसके पुत्र प्रशांत कुकसाल की आईडी ब्लाक कर दी। इस प्रकार इन लोगों ने उनसे तीन लाख रूपये हडप लिये हैं।

सरकारी भूमि पर अब अतिक्रमण नही होगा बर्दाश्त, भूमि खुर्दबुर्द की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाही करें एसडीएम : डीएम

0

देहरादून, जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 86 शिकायत प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में अधिकत्तर शिकायत भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, आपसी विवाद, सहित शिक्षा, विद्युत, एमडीडीए, नगर निगम जलसंस्थान, जिला पंचायतीराज आदि विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर संबंधित उप जिलाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए समयबद्ध कृत कार्यवाही की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत क्लासिक बार के समीप डॉक्टरगंज ग्राम पंचायत नवाबगढ़ में भू माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने दिये यह महत्वपूर्ण निर्देश :

महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी।
जनता दर्शन/जनसुनवाई प्राप्त शिकायतों को गंभीरता के साथ समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी।
जनसुनवाई में ग्राम ठारण कुनवा में पेयजल योजना से संयोजन न करने की शिकायत पर अधीक्षण अभियंता पेयजल को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मौजा चक रायपुर परगना परवाजून तहसील सदर में रास्ते पर अवैध कब्जा करने की शिकायत, ग्राम छमरोली में ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को कार्रवाई के निर्देश दिए।
मेंहुवाला माफी में भू माफियाओं द्वारा सरकारी भूमि खुर्द बुर्द करने तथा स्थानीय काश्तकारों को धमकाने परेशान करने की शिकायत एसडीएम सदर को त्वरित कार्यवाही करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ग्राम बायला चकराता निवासी महिला द्वारा शिकायत की कि उनके द्वारा ईस्टहॉपटाउन में भूमि क्रय कर अन्य व्यक्ति को देखभाल हेतु दी गई अब वह व्यक्ति भूमि पर अपना हक जता रहा है तथा मारपीट कर रहा है, जिस पर एसडीएम विकासनगर को जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विधानसभा चकराता अंतर्गत त्यूणी तहसील में जवाहर नवोदय विद्यालय में परीक्षा केंद्र बनाने के अनुरोध पर मुख्य शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं जनसुनवाई में शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए अपर जिलाधिकारी को कारण पूछने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य नगर अधिकारी नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, उप जिलाधिकारी सदर कुमकुम जोशी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।