Monday, June 9, 2025
Home Blog Page 1458

बड़ी खबर : उत्तराखण्ड़ के 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

0

देहरादून, प्रदेश के नये सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, खटीमा सू विधायक पुष्कर सिंह धामी 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगे राज्य की कमान, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक हैं धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है, तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।

उत्तराखंड में आया भूचाल अब शांत हो गया। शुक्रवार की देर सायं प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देर रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

उत्तराखंड के इतिहास में अभी तक भाजपा को कोई भी सीएम अपना पांच वर्ष नही पूरा कर सका, जिसमें तीरथ रावत सबसे कम महज 115 दिन ही प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर बैठ पाये | अब जबकि प्रदेश की कमान अब पुष्कर सिंह धामी के हाथों में दे दी गई हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विधायक दल के सदस्यों ने सूबे के बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगा दी है। धामी आज शनिवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है, शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बैठक के लिए पहुंचे।

वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

श्री पुष्कर सिंह धामी

निर्वाचन क्षेत्र-70, खटीमा
जनपद-ऊधमसिंहनगर
भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम: श्री शेर सिंह धामी

जन्म तिथि: 16 सितम्बर, 1975

जन्म स्थान: कनालीछीना, पिथौरागढ़, उत्तराखण्ड

कर्म स्थान: खटीमा, उधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड

शिक्षा: स्नानकोत्तर (मानव संसाधन प्रबंधन एवं औद्योगिक संबध), एल.एल.बी.

विवाह: 28 जनवरी, 2011

पत्नी: श्रीमती गीता धामी

व्यवसाय: कृषि

सामाजिक जीवन: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयंसेवक , संघ आयु – 33 वर्ष, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (1० वर्ष), कार्य क्षेत्र – उत्तर प्रदेश (लखनऊ विश्वविद्यालय) से प्रांतीय स्तर (अवध प्रांत) तक दायित्ववान कार्यकर्ता)

राजनीतिक जीवन:
प्रदेश अध्यक्ष
o भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड (लगातार दो बार 2002 से 2008 तक)
o विशेष कार्याधिकारी (मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड (2001-2002)
o उपाध्यक्ष, राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति, उत्तराखण्ड (2010-2012 )

विधायक खटीमा
o प्रथम बार (2012 से 2017)
o द्वितीय बार (2017-से अब तक)

प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, उत्तराखण्ड
o प्रथम बार (2016 से 2020 तक)
o द्वितीय बार (2020 से अब तक)

सामाजिक व राजनीतिक उद्देश्य:
o अंत्योदय उत्तराखण्ड के अंतिम छोर पर खड़े हुए हर उत्तराखंडी को बुनियादी सुविधायें मिल सकें।
o उत्तराखंड बने सिरमौर
o उत्तराखंड भारतवर्ष में विकास के समस्त मानकों के आधार पर नंबर 1 प्रान्त बने ।

स्थायी पता: ग्राम-नगरातराई, खटीमा, जिला- ऊधमसिंहनगर उत्तराखण्ड।
स्थानीय पता: क्र. सं. 03 एम० एल० ए० हॉस्टल, रेसकोर्स, देहरादून, उत्तराखण्ड।

बड़ी खबर: उत्तराखंड के नए 11वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी

0

देहरादून ,  प्रदेश को नया सीएम बने पुष्कर सिंह धामी।  अब प्रदेश को 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का राजतिलक, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक है धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।

देहरादून, प्रदेश के नये सीएम बने पुष्कर सिंह धामी, खटीमा सू विधायक पुष्कर सिंह धामी 11 वें मुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगे राज्य की कमान, बीजेपी के 2 बार के खटीमा से विधायक हैं धामी , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है, तीरथ सिंह रावत ने पुष्कर सिंह के नाम का ऐलान किया।
उत्तराखंड में आया भूचाल अब शांत हो गया। शुक्रवार की देर सायं प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देर रात मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उत्तराखंड के इतिहास में अभी तक भाजपा को कोई भी सीएम अपना पांच वर्ष नही पूरा कर सका, जिसमें तीरथ रावत सबसे कम महज 115 दिन ही प्रदेश के सीएम की कुर्सी पर बैठ पाये | अब जबकि प्रदेश की कमान अब पुष्कर सिंह धामी के हाथों में दे दी गई हैं। केन्द्रीय पर्यवेक्षक केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं विधायक दल के सदस्यों ने सूबे के बतौर सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर लगा दी है। धामी आज शनिवार को उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री बन गए हैं।

बता दें कि पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक है, शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम पर मुहर लगी। इसके बाद अब आज शाम छह बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। वहां तैयारी कर ली गई है।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक, मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला दोपहर दो बजे से शुरू हो गया था। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक 2.30 बजे पहुंचे।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी बैठक के लिए पहुंचे।

वहीं इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के देहरादून स्थित आवास के बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा था। बता दें कि राज्य के नए मुख्यमंत्री के संभावित दावेदारों में इनका नाम भी शामिल था।

देसी टीके का दम : भारत बायोटेक की Covaxin फाइनल ट्रायल में भी पास, डेल्‍टा वैरिएंट पर जबरदस्त असरदार

0

नई दिल्ली, भारत की देसी वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे और अंतिम चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है और इसके नतीजे भी जारी कर दिए हैं। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने कहा कि उसने कोवैक्सीन के लिए फाइनल फेज- 3 के डेटा का विश्लेषण कर लिया है और उसकी कोवैक्सीन कोरोना के गंभीर मरीजों और डेल्टा वेरिएंट के मरीजों पर असरदार पाई गई है। भारत बायोटेक द्वारा जारी ट्रायल के डेटा के मुताबिक, फाइनल चरण के ट्रायल में देसी वैक्सीन कोवैक्सीन कोरोना के खिलाफ 77.8 फीसदी प्रभावी पाई गई है। वहीं, दुनिया भर में नया टेंशन देने वाले खतरनाक डेल्‍टा वेरिएंट के खिलाफ यह टीका 65.2% असरदार पाया गया है।

प्री-प्रिंट डेटा का हवाला देते हुए भारत बायोटेक ने कहा कि उसकी कोवैक्सीन सिम्पटोमैटिक कोरोना मरीजों के खिलाफ 77.8 फीसदी कारगर है। वहीं, कोवैक्सिन कोरोना के गंभीर मरीजों के खिलाफ 93.4 फीसदी प्रभावी है। वहीं, कोरोना के डेल्ट वेरिएंट्स के खिलाफ यह 65.2 फीसदी कारगर है। भारत बायोटेक ने 130 कोरोना के पुष्ट मामलों पर ये ट्रायल किया है।

अपने अंतिम चरण के डेटा के विश्वेषण के मुताबिकत, कंपनी ने कहा कि असिम्पटोमैटिक कोरोना मरीजों के खिलाफ कोवैक्सिन 63.6% असरदार है। भारत बायोटेक के मुताबिक, कोवैक्सीन का ट्रायल देश के 25 अलग-अलग अस्पतालों में किया गया था। इसमें करीब 25800 वॉलंटियर्स शामिल हुए थे, जो 18 से 98 साल के आयु वर्ग के थे। तीसरे चरण के ट्रायल में भाग लेने वाले लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई यानी प्लास्बो दी गई।

इससे पहले भारत बायोटेक की बनाए स्वेदशी कोरोना रोधी टीके कोवैक्सीन के असर को अमेरिका ने भी असरदार माना था। अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) ने पाया था कि कोवैक्सीन से शरीर में बनी एंटीबॉडीज कोरोना वायरस के अल्फा और डेल्टा वेरिएंट्स से लड़ने में कारगर है।

बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के साथ मिलकर भारत बायोटेक ने बनाया है। एनआईएच ने बताया कि कोवैक्सीन लेने वाले लोगों के ब्लड सीरम के अध्ययन से यह पता चलता है कि टीके से जो एंटीबॉडीज बनती हैं, वह ब्रिटेन और भारत में सबसे पहले मिले कोरोना के B.1.1.7 (अल्फा) और B.1.617 (डेल्टा) वेरिएंट्स पर असरदार है।

डाक्टर्स डे : पूर्व स्वास्थ्य निदेशक उत्तराखंड डा. दुर्गापाल हुये सम्मानित, गोष्ठी का भी हुआ आयोजन

0

(शेखर पपनै)

अल्मोडा, पूरे देश में डाक्टर्स डे को बड़ी सादगी के साथ मनाया गया, महान भारतीय चिकित्सक डॉ. विधान चंद्र राय के जन्म दिवस पर आयोजित
चिकित्सक दिवस पर वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक व पूर्व स्वास्थ निदेशक उत्तराखण्ड डा. जे. सी. दुर्गापाल को सम्मानित किया गया | इस अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन आई.क्यू. नेत्र चिकित्सालय में किया गया | गोष्ठी में डॉ. दुर्गापाल को सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की ओर से गुलदस्ता एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया | अपने उद्वोधन में डॉ. दुर्गापाल ने कहा कि हम सब को मिलजुल कर मधुर भाषा, सेवाभाव, अपनापन, प्रेमभावना के साथ रोगियों की सेवा करनी चाहिए | हम गुड ना दे सके लेकिन गुड की तरह ही दिन दुखियों की सेवा कर सकते हैं, आज का दिन हमें यही प्रेरणा देता है कि हमें रोगियों की तन मन धन से सेवा करनी चाहिए ,

आज डॉक्टरों के लिए यह दिन और अधिक प्रासंगिक हो जाता है, जबकि पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है, ऐसे वक़्त में हमें अधिक सावधानी के साथ अपनी सेवायें करनी होगी |
गोष्ठी में डॉ. ललित पंत, बालम नेगी, नितेज बनकोटी, सुंदर लटवाल, केशर अधिकारी, भास्कर प्रसाद, भुवन आर्या, श्रीचंद्र मानी भट्ट, दया कृष्ण कांडपाल, श्रीमती रीता दुर्गापाल, श्रीमती पुष्पा सती, मनोज सनवाल और मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे |

उत्तराखंड : राजनैतिक सरगर्मी, तीरथ ने दिया इस्तीफा, आखिर क्यों अब तीसरा मुख्यमंत्री..?

0

(एल मोहन लखेड़ा)

ऐसा क्या हुआ कि अचानक उत्तराखण्ड़ में भाजपा को नेतृत्व परिवर्तन करना पड़ रहा और वह जब राज्य में अगले साल चुनाव होने हैं, फिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि एक रावत को हटाया, फिर दूसरे को अब क्यों तीसरे की तैयारी..? इस पर उत्तराखण्ड़ की जनता भी अचरज में पड़ गई, क्या बार बार मुख्यमंत्री बदलने से पहाड़ी जनमानस की किस्मत भाजपा बदल पायेगी, यह सवाल तो फिलहाल गर्द में तैरता नजर आ रहा | राज्य के जनमानस तो अभी कोरोना संक्रमण की मार से अभी उभर नहीं पाया और आज तक संकट में धिरा नजर आ रहा, वह तो अभी तक विकास की राह जोह रहा, क्या पहाड़ के सीधे और सरल व्यक्ति ने तो ‘राज्य’ की कल्पना इसी उद्देश्य से की थी उसने तो सोचा था कि शायद उसके दिन भी बहुरेंगे…!
इधर राज्य में भाजपा तीसरे मुख्यमंत्री की तैयारी में है, सभी अपनी गोटी बिठाने में लगे हैं, पहाड़ फिर ‘पहाड़’ लगने लगा, सभी को सत्ता की मलाई चाहिये, बस और कुछ नहीं ..
आखिरकार संवैधानिक संकट की आहट के बीच राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने इस्तीफा दे दिया है। अब आज शनिवार को विधानमंडल की बैठक बुलाई गई है। इसके बाद नए सीएम का ऐलान होगा। पार्टी ने राज्य के सभी विधायक और सांसदों को देहरादून बुला दिया है। इस बार भी मुख्यमंत्री की दौड़ में फिलहाल मौजूदा कई विधायकों के चेहरे सामने हैं, परन्तु दावा नहीं किया जा सकता कि मुख्यमंत्री विधायकों के बीच बनेगा या फिर ‘हाईकमान’ तय करेगा।
सबसे दु:खद तो यह
उत्तराखंड में बहुमत वाली भाजपा की सरकार में पांच साल के भीतर तीसरा मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। विगत 10 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को पार्टी ने हटाकर सांसद तीरथ रावत को नए मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी। अभी तीरथ रावत को मुख्यमंत्री बने चार माह भी पूरे नहीं हुए कि उनको कुर्सी से हटाया जा रहा है। बहाना हालांकि इसके पीछे उनके छह माह के भीतर चुनाव लड़ने का है जोकि कोरोना संक्रमण काल के चलते यह संभव नहीं हो पाया। अब वह चुनाव तो लड़ना चाहते थे, किंतु संवैधानिक प्रक्रिया यानी सरकार का कार्यकाल एक साल से कम रहने से चुनाव करना चुनाव आयोग के लिए संभव नहीं था। ऐसे में उनके सामने सिर्फ इस्तीफा देने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था। इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाकर चुनाव लड़ने समेत अन्य पहलुओं को लेकर चर्चा की। तीन दिन तक उनकी केंद्रीय नेताओं से कई बैठकें भी हुई है। लेकिन आखिर केंद्रीय नेतृत्व ने उनको इस्तीफा देने के लिए कहा, शुक्रवार को रात 10 बजे सीएम तीरथ रावत ने मीडिया से रूबरू हुए और अपने चार माह की उपब्धियों को गिनाया। पत्रकार वार्ता में सीएम ने सिर्फ सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अलावा कुछ नहीं बोले, लगता था कि हाईकमान ने पढ़ा कर भेजा होगा, हालांकि प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह अपने इस्तीफा को लेकर कोई बात नहीं कही। रात करीब 11 बजे वह राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने राजभवन से निकलने के बाद भी अपने इस्तीफे को लेकर कोई बात नहीं कही और इस दौरान मीडिया को सीएम ने कहा कि वह सेफ हाउस में जा रहे हैं।

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल की गिनाई उपलब्धियां

राज्य में सत्ता संभालते ही कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी वेग से आई, फिर भी हम कोरोना महामारी से बड़ी निजात पाए हैं। ट्रांसपर, पर्यटन आदि में दिक्कतें आई हैं। उनको जो सुविधा दिलाई जा सकी सरकार ने की। राहत देने में विभिन्न कदम उठाए। करोड़ों के कार्य गिनाए। सभी बिंदुओं को छुआ सरकार ने।उत्तराखंड में होनी थी 22340 पद पर भर्ती। 5699 शिक्षा, 2 चिकित्सा, वन2 , राजस्व 789, शहरी विकस्स 872, उच्च 672, पशुपालन 300, कृषि में 400, लोनिवि 312, उद्यान 314, समाज कल्याण, जनजाति, उत्तराखंड में दसवीं और 12वीं के विद्यार्थियों को फ्री लैपटॉप देना था आदि आदि

 

विधायक मंडल की आज होगी बैठक, चुनेंगे नए सीएम

राजनैतिक सरगर्मी के बीच आज शनिवार को भाजपा विधानमंडल की बैठक 3 बजे बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के विधायक अपना नेता चुनेंगे। इसके बाद ही राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल पायेगा।

बड़ी खबर :खत्म हुई सीएम तीरथ की प्रैस कांफ्रेंस, सिर्फ गिनाई सरकार की उपलब्धियां, इस्तीफे के सवाल पर नहीं खोला मुँह

0

देहरादून, सीएम तीरथ सिंह रावत की प्रैस कांफ्रेंस खत्म हो गई हैं। इस दौरान उन्होंने मीडिया कर्मियों के समक्ष सरकार की विभिन्न उपलब्धियों की जानकारी दी। करीब सात मिनट की प्रैस वार्ता में जैसे ही पत्रकारों ने उनसे इस्तीफे के संबंध में सवाल पूछना शुरू किया, इससे पहले ही सीएम तीरथ सिंह रावत उनके सवालों से बचते हुए बिना कुछ बोले कुर्सी से उठकर चले गए। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अब कल होने वाले विधान मंडल दल की बैठक में ही नए सीएम को लेकर चर्चा हो सकती है।

इस अवसर पर शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल एवं कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे भी मौजूद थे।
इससे पहले उन्होंने दिल्ली में पत्र के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने सीएम पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी। साथ ही राज्यपाल बेबीरानी मौर्य से मिलने का समय मांगा है।

कल 3 बजे होगी भाजपा विधानमंण्डल दल की बैठक

उत्तराखंड में आज की सबसे बड़ी खबर कल 3:00 बजे बीजेपी कार्यालय में विधानमंडल दल की बैठक आयोजित होगी, बैठक में दोनों पर्यवेक्षक विधायकों का मूड टटोलेंगे, हालांकि बीजेपी के तमाम विधायकों को सुबह 11:00 बजे ही देहरादून पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं ताकि बैठक में वह शामिल हो सके | लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या कल ही नाम की घोषणा हो जाएगी या फिर पर्यवेक्षक नाम दिल्ली लेकर जाएंगे |

रात को खाना खाकर सोए, सुबह घर से गायब मिली बेटी, असलियत सुनकर दंग रह गए परिजन

0

कोचिंग पढ़ाने के दौरान एक शिक्षक अपनी ही छात्रा से इश्क लड़ा बैठा। शिक्षक छात्रा से बेइंतहा मोहब्बत करने लगा था। वह उससे शादी करना चाहता था। इसकी छात्रा के परिजनों को कानो कान खबर तक नहीं थी। एक छात्रा कोचिंग पढ़ने गई लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने जब लड़की की खोजबीन शुरू की तो असलियत सामने आई। बेटी के बारे में पूछते-पूछते वह शिक्षक के घर पहुंचे। यहां शिक्षकों के परिजनों ने लड़की के घर वालों को बेइज्जत करके भगा दिया। लड़की के घर वालों ने जब बेटी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा मेरा बेटा ही तुम्हारी लड़की को लेकर गया है, वह उससे शादी करेगा तुम्हे जो करना है कर लो।

मामला भागलपुर जिले का है। पीरपैंती थाना में शेरमारी के एक पिता ने थाने में रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी बेटी को एक शिक्षक भगाकर ले गया है। वह उसकी बेटी से शादी करना चाहता है। उसकी बेटी शिक्षक के पास कोचिंग पढ़ने जाती थी। थाने में लिखाई रिपोर्ट में छात्रा के पिता ने आगे बताया है कि 27 जून की रात्रि हम सभी खाना पीना खाकर सो गए थे। सुबह जब जगे तो देखा कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर में नहीं थी। बेटी की तलाश में नाते-रिश्तेदारों के घर पूछा तो वहां भी नहीं मिली। काफी खोजबीन के दौरान पता चला कि उसकी बेटी जो इंटर पास है, जिसके पास वह कोचिंग पढ़ने जाती थी वही उसे शादी करने की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिक्षक के परिजनों ने भी बेटी के पूछने पर उसे धमकाया।( हिन्दुस्तान )

कार लेने का है मन, यहां जानिए कौन सा बैंक दे रहा है सस्ते कार लोन का ऑफर

0

नई दिल्ली. ज्यादातर कार खरीदार शोरूम के पार्टनर बैंक से ही कार लोन लेना पसंद करते हैं क्योंकि वे मानते हैं कि एक छत के नीचे जब सभी काम हो रहे हैं तो फिर इधर-उधर क्यों जाना. मगर इससे पहले कि आप किसी लेंडर के साथ लोन के लिए साइन अप करें, जिसने डीलर के साथ पार्टनरशिप की है, जांच लें कि क्या आपको कहीं और भी सस्ती ब्याज दर पर लोन मिल सकता है.

ब्याज दर में 1% का अंतर भी आपको अच्छी खासी बचत में मदद कर सकता है
इससे ये फायदा है कि ब्याज दर में 1 फीसदी का अंतर भी आपको अच्छी खासी बचत में मदद कर सकता है. ऐसे समझिए कि आप 7 लाख रुपये का लोन चाहते हैं और डीलर इसे पांच साल के लिए 8 फीसदी की दर से देता है. इस हिसाब से आपकी मंथली किश्त यानि ईएमआई 14,194 रुपये की होगी और लोन रीपेमेंट में कुल 8,51,609 रुपये जाएंगे.

कुल रीपेमेंट में जोड़ा गई प्रोसेसिंग फीस भी ज्यादा महत्वपूर्ण अंतर ला सकती है
इसी तरह अगर आपका लोन 0.5 फीसदी सस्ता है, तो आपकी ईएमआई ₹14,027 होगी और लोन रीपेमेंट कुल ₹8,41,594 होगा. अगर लोन 1 फीसदी सस्ता है, तो ईएमआई और कुल लोन रीपेमेंट क्रमशः ₹13,861 और ₹8,31,650 होगा. ब्याज दरों के अलावा कुल रीपेमेंट में जोड़ा गई प्रोसेसिंग फीस भी ज्यादा महत्वपूर्ण अंतर ला सकती है.

बैंक ब्याज दर (%) प्रोसेसिंग फीस (लोन अमाउंट का %) अवधि
टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 7.50-11.20 0.40% तक 7
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 7.55-7.80 1,500 तक 7
ICICI बैंक 7.90-9.85 7.90-9.85 3,500-8,500 7
एक्सिस बैंक 8.65-10.90

HDFC बैंक 7.95-8.30

8.65-10.90

7.95-8.30

3,500-5,500

5,000-10,000

7

7

पौड़ी : नीलम रावत की फिर ताजपोशी, मिली कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

0

पौड़ी। कांग्रेस के सांगठनिक जनपद पौड़ी की महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष के रुप में नीलम रावत की दोबारा ताजपोशी हो गई है। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता आर्य ने उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव की संस्तुति पर आर्य ने नीलम को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत को इससे पहले 26 मई को महिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इस दौरान उनकी नियुक्त को लेकर पार्टी की पूर्व जिलाध्यक्ष सहित कई महिला नेत्रियों ने विरोध जताया था।

.जिसके बाद नीलम को पद से हटा दिया गया था। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने दोबारा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन किया जाएगा। साथ ही सभी को साथ लेकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। जिम्मेदारी मिलने पर नीलम रावत ने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणी व दीपिका पांडे, पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रदेश प्रभारी परमिंदर कौर, प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, मनीष खंडूड़ी, राजपाल बिष्ट, गणेश गोदियाल, नवल किशोर आभार भी जताया है। नीलम नगर पालिका की पूर्व सभासद हैं। महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष के साथ ही संगठन में कई दायित्व संभाल चुकी हैं।

जिलाधिकारी ने प्रचार-प्रसार एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

0

पौड़ी, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने विकास भवन परिसर से कोविड-19 वैक्सीनेशन जन जागरूकता के लिए प्रचार-प्र्रसार एलईडी वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे ने कहा कि वल्र्ड विजन संस्था की ओर से कोविड रोकथाम के लिए प्रचार-प्रसार के लिए आम जनमानस को जागरूक करने तथा कोविड-19 से बचाव की जानकारी एलईडी वाहन के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वल्र्ड विजन संस्था द्वारा कोविड-19 जन-जागरूकता के लिए बेहतर पहल की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि वल्र्ड विजन संस्था द्वारा मोबाइल वेन में स्क्रीन लगाकर पौड़ी व पाबौ विकासखंड के विभिन्न स्थानों में पहुंचकर लोगों को कोविड रोकथाम हेतु जागरूक किया जायेगा, जिससे आम जनमानस कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षित रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि वल्र्ड विजन संस्था ने मोबाइल वाहन की 13 दिनों का कार्यक्रम अवगत कराया है, जिससे वह 13 दिनों में यह कार्यक्रम मुख्य बाजार, विद्यालय सहित अन्य स्थानों में आम जनमानस को कोविड से बचाव के लिए जागरूक करेंगे। इससे पौड़ी, पाबौ के अलावा अन्य विकासखंडों को भी लाभ मिलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसे प्रचार वाहन के माध्यम से जिला प्रशासन भी कोविड रोकथाम हेतु प्रचार-प्रसार करेगा। आगे भी वल्र्ड विजन संस्था प्रशासन के साथ ऐसे ही कार्य करते रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, वर्ड विजन के मैनेजर राजू जेम्स, विनय पहाड़ी, आदि उपस्थित थे।