Saturday, May 17, 2025
Home Blog Page 1341

चंपावत : देवीधुरा में ऐतिहासिक बग्वाल युद्ध 8 मिनट तक चला, 77 लोग हुये घायल

0

(चन्दन सिंह बिष्ट) चंपावत, उत्तराखंड के चंपावत जिले में स्थित मां वाराही धाम देवीधुरा में रक्षाबंधन पर प्रसिद्ध बग्वाल की रस्म अदा की गई। फल फूलों से खेली जाने वाली बग्वाल कोरोना के कारण इस बार भी लगातार दूसरी बार सांकेतिक रुप में खेली गयी | करीब आठ मिनट चल चली बग्वाल में 75 लोग घायल हुए। घायलों में अधिकतर रण बाँकुरे शामिल रहे।

कोरोना के कारण इस दफा बेहद कम रही दर्शकों की मौजूदगी

300 से अधिक रणबांकुरों ने किया बग्वाल मेले में प्रतिभाग

भीमताल विधायक राम सिंह कैंड़ा ने भी बग्वाल खेली

बग्वाल में 300 लोगों ने हिस्सा लिया, जबकि कुछ दर्शक और कवरेज कर रहे पत्रकार भी शामिल रहे। प्रशासन ने कोरोना गाइडलाइन के तहत ही बग्वाल मेले का आयोजन किया गया था। बाहर के लोगों के लिए बग्वाल में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। सुबह छह बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के नेतृत्व में वाराही धाम में विशेष अनुष्ठान संपन्न हुआ। सुबह 11:02 बजे से शंखनाद के साथ चारों खामों ने फलों की बग्वाल शुरू कर दी थी। उसके कुछ ही सेकेंड बाद वहां पत्थरो, ईटों और डंडों की बग्वाल शुरू हो गई थी। सुबह सवा ग्यारह बजे धर्मानंद पुजारी ने शंखनाद और चंवर झुलाकर बग्वाल समापन की घोषणा की।

पत्थर और ईंट लगने से रणबाँकुरे सहित 77 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। पाटी अस्प्ताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. आभाष सिंह ने बताया कि सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। सभी का उपचार कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से मौके पर एम्बुलेंस सहित पूरा स्टाफ तैनात किया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया गया। देवीधुरा होकर लंबी दूरी पर जाने वाले वाहनों को छूट रही। अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक रही। सीओ अशोक कुमार सिंह और तहसीलदार सचिन कुमार की मौजूदगी में हुई बैठक में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, चारों खामों के प्रतिनिधि, मंदिर समिति से जुड़े पदाधिकारी मौजूद थे। पाटी के थानेदार हरीश प्रसाद के नेतृत्व में सुरक्षा का बंदोबस्त रहा।

चार खाम के मुखियाओं ने मां बाराही और चौसठ योगिनियों की पूजा की। चारों खाम, सातों थोक के प्रतिनिधियों को मुख्य पुजारी धर्मानंद पुजारी ने आशीर्वाद दिया। भीमताल विधायक राम सिंह कैंड़ा ने भी बग्वाल खेली, श्रावण शुक्ल पूर्णिमा (रक्षाबंधन) को अपने-अपने घरों में मां बाराही का पूजन करने के निर्देश दिए। पूजन में गहरवाल ख़ाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, वालिग खाम के बद्री सिंह बिष्ट, लमगड़िया खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया शामिल हुए।
बगवाल को लेकर खास मान्यता है। कहा जाता है कि पूर्व में यहां नरबलि देने का रिवाज था, लेकिन जब चम्याल खाम की एक वृद्धा के एकमात्र पौत्र की बलि के लिए बारी आई तो वंशनाश के डर से उसने मां बाराही की तपस्या की। देवी मां के प्रसन्न होने पर वृद्धा की सलाह पर चारों खामों के मुखियाओं ने बगवाल की परंपरा शुरू की। तबसे ये परंपरा लगातार चल रही है।

उत्तराखंड़ हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी

0

देहरादून, उत्तराखंड़ में पूरे देश के साथ पवित्र भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया । बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही रक्षाबंधन के रंग में रंगी सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। इस दौरान बहिनों में मिठाई और राखी की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों नि:शुल्क यात्रा का तोहफा भी दिया | सुबह से बस स्टेशन और बसों पर भी लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन श्रावणी का पर्व का इस साल कुछ विशेष महत्व है ज्योतिषों के अनुसार इस बार पर्व पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है जो अपने आप में बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है


चंद्रमा के साथ जब बृहस्पति की युति होती है तब गजकेसरी योग बनता है। इस वर्ष यह महासंयोग शुभ है |
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई |

रक्षाबंधन त्योहार के चलते हल्द्वानी और देहरादून के रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई। बस में सीट पाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी, हल्द्वानी जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर काफी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्मचारियों ने उन्हें पर्ची बनाकर भेजा।

वही बीएसएफ इस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य परिवार के साथ पहुंचीं। उन्होंने पावन पर्व पर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।CM पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से बंधवाई राखी

ग्राफ़िक एरा इंस्टीट्यूट धूलकोट में स्पूतनिक-वी वैक्सीनेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई रोड स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस धूलकोट माफी में स्पूतनिक -वी वैक्सीन का शुभारंभ किया। उत्तराखंड में इसके साथ ही स्पूतनिक वैक्सीन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित थे।

टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह के निधन पर 02 मिनट का मौन रखा गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। इस वर्ष दिसंबर माह तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस माह अभी तक केंद्रीय सरकार से राज्य को 17 लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण के लिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक टीकाकरण कैम्प लगाए गए हैं। कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए भी राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि टीकाकरण अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है। बागेश्वर जनपद कोविड वैक्सीन की शत प्रतिशत डोज लगाने वाला पहला जनपद एवं शत प्रतिशत कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला पहला विकासखंड खिरसू है। आज स्पूतनिक वैक्सीन के सुभारम्भ पर टीकाकरण स्थल पर 100 लोगों का टीकाकरण किया गया।उत्तराखंड : आ गई स्पूतनिक-V वैक्सीन, CM धामी ने किया शुभारंभ | Khabar Uttarakhand News

तीर्थ नगरी में धूमधाम के साथ मनाया गया रक्षाबन्धन का पर्व

0

हरिद्वार 22 अगस्त (कुलभूषण)  तीर्थ नगरी हरिद्वार में भाई बहन का पर्व रक्षाबधन धूमधाम के साथ मनाया गया त्यौहार की षुरूवात बहनों ने अपने भाईयो की कलाईयो पर राखी बांधकर उनकी दीर्घ आयु व स्वस्थ्य जीवन की कामना की वही भाईयो ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।

इस मौके पर बाजारो में लोगो की भीड देखने को मिली वही मिठाईयो की दुकानो पर लोगो ने जमकर खरीदारी की इसके साथ ही भाईयो ने बहनों को उपहार में कई गिफट भेट किये इस मौेक पर मन्दिरों में भी लोगो ने विषेश  पूजा अर्चना की  इस मौके पर कई भाईयो ने नगर से बाहर जाकर अपनी बहनों के घर जाकर राखी बधंवायी पूर्व राज्यमंत्री डा संजय पालीवाल मेयर अनिता षर्मा नगर विद्यायक मदन कौषिक पार्शद अनिरूद्व भाटी व विनीत जौली ने नगर वासियो को इस मौके पर शुभकामनाएं दी।

मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के अध्यक्ष बने गामा, दून पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0

देहरादून, दून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा को मेयर काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का अध्यक्ष चुना गया। हरिद्वार में हुई बैठक में उनका निर्विरोध चयन हुआ। मेयर काशीपुर रामपाल और मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं को उपाध्यक्ष चुना गया। रुद्रपुर मेयर उषा चौधरी और हरिद्वार मेयर गौरव गोयल को सचिव चुना गया। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामॎ ने कहा कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास का मॉडल बनाया जाएगा। जन सेवाओं और सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं का बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वन किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ मिले। मेयर काउंसिंल ऑफ उत्तराखंड का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्राथमिकताएं गिनाते हुए सुनील उनियाल गामा ने यह बात कही।

दूसरी ओर, मेयर के दून पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह आतिशबाजी कर उनका जोरदार स्वागत किया। मेयर गामा ने कहा कि प्रदेश के सभी निगमों में साफ-सफाई और सेनिटाइजेशन की व्यवस्था सुधारने पर विशेष फोकस किया गया है। इसको और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, कूड़े का बेहतर निपटारे की व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि शहरों में गंदगी और कूड़े की समस्या न रहे। इसके अलावा सड़क व नाली निर्माण, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन कर की व्यवस्थाओं में भी सुधार अपेक्षित है।

उन्होंने कहा कि काउंसिल बनने से अब सभी मेयर एक मंच पर आकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर सकेंगे | देर शाम मेयर दून लौटे तो कार्यकर्ताओं ने हर्रावाला, रिस्पना पुल और घंटाघर पर उनका स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और ढ़ोल की थाप पर नाचते हुए उन्होंने मेयर गामा को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह राजधानी के लिए बड़ी उप लब्धि है। दून प्रदेश का सबसे बड़ा निगम है। मेयर गामा के नेतृत्व में सभी मेयर अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान रमनप्रीत सिंह, विजयराज पंवार, विनोद कुमार, अजेयता पंवार, सुभाष यादव, संतोख नागपाल, प्रशांत खरोला, राहुल पंवार, नरेश रावत, स्वाति डोभाल, सतेंद्र नेगी समेत अन्य मौजूद रहे।

भाई बहिन के पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर किया पौधारोपण

0

देहरादून: रक्षाबन्धन के पर्व पर मोखमपुर में पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी के नेतृत्व में रक्षासूत्र बादते हुए फलदार माल्टा का पौधो का रोपण किया।
रक्षाबंधन के मौके पर पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी ने कहा यह त्योहार भाई बहन के अटूट प्यार स्नेह का पर्व है जिस तरह रक्षासूत्र बादते हुए भाई अपने बहिन की पूर्ण जिम्मेदारी का संकल्प लेता है उसी तरह बहिनों को भी एक पौधा अपने भाई के नाम पर लगाकर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि इस पवित्र रक्षाबंधन की यादें पेड़ के रूप में इस धरती में रहेगा जिसका अनुकरण कर आनेवाली पीढ़ी सीख ले सके। हमे ऐसे पवित्र पर्व को यादगार बनाते हुए हर रक्षाबंधन पर पौधारोपण की परम्परा बनानी होगी तभी हमारा पर्यावरण का संतुलन बन सकेगा।

भारती ने कहा हम बहनों को अपने भाई की लम्बी आयु की कामना करते हुए एक पौधा रक्षाबंधन के पर्व पर अपने भाई के नाम पर लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी हमे लेनी होगी ताकि हमारा पर्यावरण बचा रह सके।
कुंती देवी ने भाई बहन की इस अटूट बंधन को प्रकृति से जोड़ने की अपील की। कहा पर्यावरण अच्छा रहेगा तो हमारा जीवन भी खुशहाल रहेगा। तनु ने कहा जीवन अनमोल है और इस जीवन की खुशियां हमें प्रकृति से मिलती है इस प्रकृति को संजोकर रखना हमारा दायित्व है पौधरोपण में दिनेश चंद्र, दीपक चंद्र, पूरन, सुंदर, सरिता, सीमा कुंती, किशन ठाकुर आदि थे।

तुलाज़ के छात्रों ने सीएम धामी के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

0

देहरादून, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया। उन्होंने सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी देहरादून डॉ रणबीर सिंह और कार्यकारी अधिकारी शिक्षा मुकुल सतीश की कलाई पर भी राखी बांधी।

देश के ‘फौजी भाइयों’ के लिए तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने रक्षा बंधन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार शाही और उनकी पत्नी राधिका शाही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तुलाज़ की छात्राओं ने मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार शाही की कलाई पर राखी बांधी, जिनका सेना में सेवा करने वाले पूर्वजों का इतिहास रहा है और जिन्हें प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध लड़ने का दुर्लभ गौरव प्राप्त है। लेफ्टिनेंट कर्नल शाही भारत सैन्य अकादमी, देहरादून में स्थित हैं।

छात्रों ने इस अवसर पर उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की कलाई पर भी पवित्र धागा बांधा। लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार शाही ने अपने संबोधन में रक्षा बंधन उत्सव के वास्तविक अर्थ पर जोर दिया और बताया की कैसे सीमा पे तैनात सैनिक देश की रक्षा कर रहे हैं जिस वजह से आज हम सभी इस त्योहार को खुशी और उल्लास के साथ मना पा रहे हैं।

तुलाज़ ग्रुप के अध्यक्ष सुनील जैन ने इस पावन पर्व पर उपस्थित सभी लोगों को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों को उनके करियर में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करा।

सेना के लिए उनकी सेवाओं के लिए प्यार और प्रशंसा के प्रतीक के रूप में लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद कुमार शाही को आईएमए के सभी सैनिकों के लिए तुलाज़ के छात्रों द्वारा हाथ से तैयार राखियों के एक बॉक्स के साथ एक स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

समारोह में तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल की सचिव संगीता जैन, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रौनक जैन, उपाध्यक्ष प्रौद्योगिकी तुलाज़ इंस्टिट्यूट राहव गर्ग, तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल शालीनी शर्मा और वाइस प्रिंसिपल रमन कौशल थापा के साथ वरिष्ठ प्रबंधन टीम, शिक्षक और छात्रों ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।

स्पा सेंटरों में चल रही अवैध गतिविधियों, व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी, महिला और पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा

0

देहरादून, जनपद में चल रहे स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों के संचालित होने के संबंध में उच्चाधिकारियों को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा उक्त स्पा सेंटरों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदया व नोडल अधिकारी एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग/ क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी महोदया के निर्देशन में दिनांक 21 अगस्त को एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की टीम राजपुर रोड पर स्पा चेकिंग ड्यूटी में मामूर थे।

मुखबिर की सूचना पर टीम द्वारा डालनवाला पुलिस को साथ लेकर राजपुर रोड पर सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में स्थित व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापेमारी की गई तो एंजेल स्पा के 4 कमरों से 4 महिला व 5 पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले और व्हाइट लोटस स्पा से 2 पुरुष व 2 महिलायें आपत्तिजनक हालत में मिले। दोनों स्पा से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पूछताछ पर पकड़ी गयी 6 महिलाओं द्वारा बताया गया की वह सभी स्पा में स्पा स्वामी राजा कुरेशी व उसकी पत्नी फ़रहा कुरेशी व उमेर राही के प्रलोभन देने पर अनैतिक कार्य करती है। उक्त कार्य के बदले मिलने वाले पैसे में से एक फ़िक्स राशि उक्त स्पा स्वामियों को दी जाती है। व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से रजिस्टर्ड है व एंजेल स्पा फ़रहा कुरेशी के नाम से रजिस्टर्ड है और उक्त तीनों आपस में पार्टनर है। स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस हेतु लड़का भी रखा है, जिन्हें उक्त अवैध धंधे की पूर्ण जानकारी है व वह दोनों भी इस काम में सहयोगी है। मौके पर पकड़े गए 7 लड़कों द्वारा बताया गया की स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है, जिससे ग्राहकों से पेसे लेकर सम्बंध बनाये जा सके। मौके पर मिली कोई भी लड़की थेरपिस्ट या मसाज से सम्बंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई। स्पा स्वामी राजा कुरेशी द्वारा आगंतुक रजिस्टर में सभी कस्टमरो की एंट्री नहीं कराई गई है व किसी की भी आईडी नहीं ली गई है । उक्त स्पा सार्वजनिक स्थान में है। अनेतिक कार्यों में सम्मिलित पाए जाने पर उक्त सभी को गिरफ़्तार कर उनके विरुद्ध धारा 3/4/6/7/8 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में थाना डालनवाला में अभियोग पंजीकृत किया गया।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- राजा कुरेशी s/o सहज़ाद कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी थाना नेहरू कालोनी देहरादून (स्पा स्वामी)
2-सन्नी कोरी पुत्र मदन लाल निवासी ईदगाह बिंदाल कांवली रोड देहरादून (रिसेपनिस्ट)
3- अंकित पुत्र लक्की चंद निवासी राजीव नगर थाना डालनवाला देहरादून (स्पा कर्मचारी)
4-जसविंदर पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी डोईवाला देहरादून
5-वासुदेव शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार
6-सुशांत पुत्र राजेश शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार
7- समर पुत्र प्रवीण निवासी ज्वालापुर हरिद्वार
8-योगेश पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बेबल ज़िला महेंद्रगढ़ हरियाणा
9-नवीन पुत्र पूरण चंद निवासी केठल थाना रम्बल बागपत यूपी
10-सोवित पुत्र विनोद कुमार निवासी विकासनगर देहरादून
11-टीना घोष पुत्री बंकिम घोष निवासी आवरी ज़िला मेदिनीपुर कोलकाता
12-शमा बेगम पत्नी मो इश्तियाक़ निवासी शिलामपुर थाना मोजपुर दिल्ली
13-शिप्रा पुत्री मनोज कुमार निवासी रायपुर रोड देहरादून
14-सुमन नेगी पुत्री चेन सिंह निवासी मोरी उत्तरकाशी
15-निहारिका पत्नी हिमांशु अरोरा निवासी डालानवाला थाना डालनवाला देहरादून
16-भारती पुत्री विठठल निवासी तड़ेगाव थाना वर्धा, महाराष्ट्रा

बरामद माल
1-59700 रुपये नगद
2-18 मोबाइल फ़ोन
3- 2 पी॰ओ॰एस॰ मशीन
4- एक आगंतुक रजिस्टर
5- अत्यधिक मात्रा में आपतिजनक सामग्री

पुलिस टीम

1- एसआई मोहन सिंह -एएचटीयू
2- एचसीपी महेन्दर राना AHTU
3- का. मनवीर शाह AHTU
4- का. धर्मेन्दर AHTU
5- म.का. रचना डोभाल AHTU
6- म.का. रेना रावत AHTU

थाना डालनवाला
1- एसआई दिनेश कुमार
2- का. मोहित
3- का. तेजपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का दौरा, संतों और सैनिकों की वोट साधने की तैयारी, हरिद्वार दौरे के दौरान बूथ अध्यक्ष के घर किया नाश्ता कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानें : नड्डा

0

 

देहरादून/हरिद्वार, उत्तराखंड़ में अगले साल विधान सभा चुनाव होने हैं, इस लिहाज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन संतों और सैनिकों की वोट साधने की जुगत में है। अपने दौरे के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष ने रायवाला में पूर्व सैनिकों के सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में सड़कों का जाल बिछाया है। उत्तराखंड में सड़क पर अच्छा काम हो रहा है। राज्य में विकास का काम तेजी से हो रहा है। यहां वॉर मेमोरियल बनाकर सैनिकों का सम्मान किया है। जेपी नड्डा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे पूर्व सैनिक संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम में आने का मौका मिला। सैनिकों को सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता ही है। लेकिन इन वीरों को कितना भी सम्मान दिया जाए वो कम पड़ेगा। आगामी विधानसभा चुनाव में सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों का वोट पाने के लिए भाजपा नेताओं ने सैनिक परिवार से अपना गहरा रिश्ता बताया। किसी के रिश्तेदार सैनिक में तो कुछ स्वयं ही सैनिक परिवार से होने के बात कहकर अपनी आप बीती बयां करने लगे।

रायवाला के एक रिजॉर्ट में आयोजित सैनिक संवाद एवं सैनिक सम्मान कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वे सैनिकों के परिवार की पीड़ा समझते हैं। कहा वे स्वयं एक सैनिक परिवार से हैं। जब कोई सैनिक सीमा पर शहीद होता है तो उसके परिवार पर क्या बीतती है, यह एक सैनिक परिवार के अलावा कोई नहीं जानता। पहले एक जवान का पार्थिव शरीर को घर पहुंचाने के लिए पांच से छह दिन लग जाते थे। इतने लंबे समय तक उस परिवार में क्या बीतता है यह सब जानता हूं। लेकिन अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से एक से दो दिन के अंदर जवान का पार्थिव शरीर उनके घर पर पहुंच रहा है।

यहां से जगत प्रकाश नड्डा हरिद्वार पहुंचे और संत रविदास मंदिर खड़क धीरवाली में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। यहां से नड्डा हरिद्वार के वार्ड नंबर तीन दुर्गा नगर के बूथ नंबर 12 के अध्यक्ष प्रमोद पाल के घर पहुंचे। जहां उन्हाेंने नाश्ता किया। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राखी भी बांधी।

 

इसके बाद वह संतों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर बाद भाजपा कोर ग्रुप की बैठक आयोजित होगी। जिसके बाद निर्वाचित निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के प्रमुखों के साथ बैठक भी करेंगे।

प्रदर्शन नहीं सुधरा तो विधायकों का कटेगा टिकट
भाजपा उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव में उन विधायकों का टिकट काट सकती है, जिनका अभी तक प्रदर्शन खराब रहा है। दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी विधायकों व सांसदों की बैठक में कुछ ऐसे ही संकेत दिए। उन्होंने कहा कि किसने कितना काम किया, सारा रिकॉर्ड हमारे पास है।
इस दौरान भाजपा के हलकों में यह चर्चा गरम थी कि केंद्रीय संगठन ने अपने स्तर पर सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक सर्वे कराया है। चर्चा है कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पिछले दिनों जब देहरादून प्रवास पर आए थे, उस दौरान उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को यह रिपोर्ट सौंपी थी। हालांकि संगठन पदाधिकारी संगठन के स्तर पर ऐसा कोई सर्वे कराए जाने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन विधायकों व सांसदों के साथ सीधे संवाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने जिस अंदाज में अपनी बात रखी, उसने कई विधायकों की पेशानी पर बल डाल दिए। नड्डा ने कहा कि पार्टी के पास यह पूरी जानकारी है कि किसने कितना काम किया है। यही काम टिकट का आधार बनेगा |
भाजपा अध्यक्ष ने अगले
तीन महीनों में प्रमुख कार्य जमीन पर उतारने का भी आह्वान किया और कहा कि अगले तीन महीनों में किन कार्यों को तेजी से जमीन पर उतारा जा सकता है, उसकी सूची बनाएं। इस सूची को बनाने में विधायक, सांसद और मंत्री तीनों जुटें।

असंतुष्टों की सूची बनाएं :

अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में उन नेताओं की सूची तैयार करें जो पार्टी में हैं, लेकिन असंतुष्ट या विरोधी हैं। उनकी सूची प्रदेश संगठन को सौंपे। प्रदेश संगठन इन असंतुष्टों को मनाए और सांगठनिक गतिविधियों में सक्रिय सहयोग लें |

कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानें :

नड्डा ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के बीच में समन्वय आवश्यक है, इसलिए उनकी सुध लें। खासतौर पर उन पूर्व पदाधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग लें, जो खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

 

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा वापसी के लिए जमीनी मोर्चा सजाया जा रहा है। धर्मनगरी हरिद्वार की सीमा पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अध्यापक की भूमिका में नजर आए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों के आंकड़े गिनाए। सलाह दी कि इनको जुबान पर रखें और जनता के बीच केंद्र व प्रदेश सरकार के जनहित के कार्यों की चर्चा करें। उन्होंने कहा कि आप नेता नहीं बल्कि जनता के विश्वास के कस्टोडियन (संरक्षक) हैं।

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। पार्टी में सम्मेलनों और बैठकों का दौर शुरू हो गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री और टोली बैठक में सीधे संवाद कर विधानसभा चुनाव में जीत का गुरुमंत्र दिया तो वहीं शाम को प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों, सांसदों व संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव की लड़ाई का रोड मैप का खाका साझा किया।

जेपी नड्डा ने कहा कि देवभूमि में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत और सरकार बनाने का रास्ता धर्मनगरी से होकर निकलेगा। तर्क और आंकड़ों के साथ कैसे गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा के शासन की सभी अच्छाइयां बतानी है, टिप्स बताए। ताकि चुनाव के दौरान लोग किसी बहकावे में ना आएं।

 

संसदीय क्षेत्रों में जुटे सांसद
जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा कि मानसून सत्र समाप्त होते ही वह अपने संसदीय क्षेत्रों में सक्रिय हो जाएं और गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नॉन परफार्मेंस वाले विधायकों से अपनी परफार्मेंस सुधारने की नसीहत दी। कहा कि काम के आधार पर जनसेवा का मौका मिलेगा।

देहरादून संभाग : अखिल भारतीय केवि शिक्षक संघ की कार्यकारिणी घोषित, नबील अहमद अध्यक्ष, लखेड़ा महासचिव बने

0

देहरादून ,
अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ देहरादून संभाग के द्विवार्षिक अधिवेशन में आज उत्तराखंड की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया !

चुनाव अधिकार श्री नरेन्द्र कुमार एसएसए ने निर्विघ्न सम्पन्न चुनाव के बाद 25 सदस्यीय अखिल भारतीय केंद्रीय विद्यालय शिक्षक संघ उत्तराखंड के मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की !
मनोनीत सदस्यों में नबील अहमद अध्यक्ष एवं डी एम लखेड़ा महासचिव बनाये गये ,
वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुकरेती , डी पी थपलियाल, सह सचिव मुख्यालय आशीष जोशी , उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह,अनीश चंद जोशी , रश्मि बिष्ट,राजेश कुमार त्रिपाठी,अमित कपरवान, सहायक महासचिव पीयूष निगम, डॉ बी एस भंडारी, विकास कुमार,संजय शर्मा, पूनम शर्मा, अनूप चौधरी , सचिव संगठन धर्मेंद्र, सचिव प्रेस एवं पब्लिसिटी मुकेश रतूड़ी , सचिव जनसंपर्क वी एस नेगी , सचिव शिक्षा जे के श्रीवास्तव , सचिव वेलफेयर कुँवर सिंह , कोषाध्यक्ष ए पी सिंह सयुंक्त कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह लेखा परीक्षक मीनाक्षी खाती एवं गौरव कांत सिंह को बनाया गया ! इसके अतिरिक्त एम एस रावत, संजय पंत ,चेतन देव,ए के शर्मा, जी आर थपलियाल, वी के नोडियाल, तारा जोशी, ए सी मलासी, दिलीप कुमार , एम के मित्तल एवं जी एस राणा को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत किया गया !

केंद्रीय विद्यालय हाथीबड़कला में आयोजित इस चुनाव में चुने गये पदाधिकारीयो को मुख्य अथिति केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रनबीर सिंह , पूर्व उपायुक्त एन एस राणा ने बधाई दी ! देहरादून संभाग से पर्यवेक्षक प्राचार्य भक्ते मुनीम एवं एआईकेवीटीए मुख्यालय पर्यवेक्षक सुनील सैनी की देखरेख में पूरी चुनावी प्रकिया सम्पन्न हुई !

यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह का निधन

0

उत्तर प्रदेश, देश को आज एक दुखद समाचार मिला है। कल्याण सिंह नहीं रहे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात निधन हो गया। पीजीआई के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि उन्हें 4 जुलाई को एसजीपीजीआई के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया था। लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण शनिवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण निधन हो गया। उन्हें चार जुलाई को संजय गांधी पीजीआई के Critical Care medicine के आईसीयू में गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था।

लंबी बीमारी और शरीर के कई अंगों के धीरे-धीरे फेल होने के कारण आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक कल्याण सिंह का पार्टी के साथ ही भारतीय राजनीति में कद काफी विशाल था। अयोध्या के विवादित ढांचा के विंध्वस के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक थे।कल्याण सिंह का जन्म 6 जनवरी 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री तेजपाल लोधी और माता का नाम श्रीमती सीता देवी था। कल्याण सिंह दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अतरौली के विधानसभा के सदस्य थे। वह बुलंदशहर तथा एटा से लोकसभा सदस्य भी रहने के साथ राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे। राज्यपाल के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त करने के बाद कल्याण सिंह ने लखनऊ में आकर एक बार फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।