Friday, April 26, 2024
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड़ हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाई की कलाई...

उत्तराखंड़ हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन का पर्व, बहनों ने भाई की कलाई में बांधी राखी

देहरादून, उत्तराखंड़ में पूरे देश के साथ पवित्र भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया । बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही रक्षाबंधन के रंग में रंगी सड़कों पर भीड़ दिखाई दी। इस दौरान बहिनों में मिठाई और राखी की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर बहनों को परिवहन निगम की बसों नि:शुल्क यात्रा का तोहफा भी दिया | सुबह से बस स्टेशन और बसों पर भी लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन श्रावणी का पर्व का इस साल कुछ विशेष महत्व है ज्योतिषों के अनुसार इस बार पर्व पर गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है जो अपने आप में बहुत ही विशेष और शुभ माना जाता है


चंद्रमा के साथ जब बृहस्पति की युति होती है तब गजकेसरी योग बनता है। इस वर्ष यह महासंयोग शुभ है |
भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के शोक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। लेकिन कुछ महिलाएं और बच्चियां सूचना न मिलने के कारण पहुंच गईं। इस दौरान सीएम धामी ने उनसे राखी बंधवाई |

रक्षाबंधन त्योहार के चलते हल्द्वानी और देहरादून के रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ बढ़ गई। बस में सीट पाने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ी, हल्द्वानी जेल में रक्षाबंधन के अवसर पर काफी संख्या में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। जेल प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्मचारियों ने उन्हें पर्ची बनाकर भेजा।

वही बीएसएफ इस्टीट्यूट ऑफ एडवेंचर एंड एडवांस ट्रेनिंग में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य परिवार के साथ पहुंचीं। उन्होंने पावन पर्व पर जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा।CM पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर नारी निकेतन से आई बालिकाओं और अन्य माताओं, बहनों से बंधवाई राखी

ग्राफ़िक एरा इंस्टीट्यूट धूलकोट में स्पूतनिक-वी वैक्सीनेशन का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुई रोड स्थित ग्राफिक एरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस धूलकोट माफी में स्पूतनिक -वी वैक्सीन का शुभारंभ किया। उत्तराखंड में इसके साथ ही स्पूतनिक वैक्सीन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक श्री सहदेव सिंह पुंडीर भी उपस्थित थे।

टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह के निधन पर 02 मिनट का मौन रखा गया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में कोविड टीकाकरण तेजी से चल रहा है। इस वर्ष दिसंबर माह तक राज्य में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है। इस माह अभी तक केंद्रीय सरकार से राज्य को 17 लाख वैक्सीन मिल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण के लिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक टीकाकरण कैम्प लगाए गए हैं। कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए भी राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि टीकाकरण अभियान में लगातार तेजी लाई जा रही है। बागेश्वर जनपद कोविड वैक्सीन की शत प्रतिशत डोज लगाने वाला पहला जनपद एवं शत प्रतिशत कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाला पहला विकासखंड खिरसू है। आज स्पूतनिक वैक्सीन के सुभारम्भ पर टीकाकरण स्थल पर 100 लोगों का टीकाकरण किया गया।उत्तराखंड : आ गई स्पूतनिक-V वैक्सीन, CM धामी ने किया शुभारंभ | Khabar Uttarakhand News

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments