चम्पावत। एसडीएम रिंकू बिष्ट ने मतदाता सूची में सभी वोटर का नाम जोड़ने के निर्देश दिए हैं। नगर निकाय चुनाव को लेकर एसडीएम ने संगणकों और पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर तैयारी की जा रही मतदाता सूची की जानकारी ली। शुक्रवार को लोहाघाट तहसील परिसर में एसडीएम रिंकू बिष्ट ने निर्वाचक नामावली के विस्तृत पुनरीक्षण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने संगणकों और पर्यवेक्षकों से मतदाता सूची में हुई प्रगति की जानकारी ली। एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूची बनाने का काम करीब पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में प्रत्येक मतदाता का नाम अंकित होना जरूरी है। किसी मतदाता के घर में नहीं मिलने पर अन्य माध्यमों से जानकारी लेने के निर्देश दिए। उन्होंने संगणकों को छूटे मतदाताओं का नाम सूची में जोड़ने के लिए कम से कम तीन बार उनके घर जाने को कहा है। बैठक में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रियंका रैंकवाल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विजय गोस्वामी, पर्यवेक्षक राजेंद्र नाथ गोस्वामी, मंजू लता यादव, संगणक बलवंत सिंह, मोहन गहतोड़ी, मदन पुजारी, प्रदीप सिंह, रेणुका बिष्ट, हेम पांडेय आदि मौजूद रहे।




