देहरादून, सेना में तैनात युवक ने शर्मनाक हरकत करते हुए शादीशुदा महिला से दोस्ती कर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फौजी ने अश्लील वीडियो बनाकर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अपने दोस्तों को अश्लील वीडियो दिखाकर महिला के घर भेजा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपित के दोस्तो ने अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति को भेज दिया |
दरअसल ये पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि सेना में तैनात एक युवक ने शादीशुदा महिला से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने अश्लील वीडियो बनाते हुए उसे ब्लैकमेल करना शुरू किया। इसके बाद आरोपित ने अपने दोस्तों को भी महिला के घर भेजा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपित के दोस्त ने अश्लील वीडियो विदेश में नौकरी कर रहे महिला के पति को भेज दिया। राजपुर थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट के अनुसार, सहस्रधारा रोड निवासी एक महिला ने तहरीर दी है कि वह मूल रूप से चमोली जनपद की रहने वाली है। जून 2023 में उसकी जान पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से सुनील रावत निवासी गैरसैंण, चमोली से हुई, जो कि गढ़वाल राइफल में तैनात है। इसके बाद दोनों की मैसेज में बातचीत शुरू होने लगी। आरोपित जब छुट्टी आता तो अक्सर महिला से मिलने के लिए उसके घर पर जाता था।
महिला का कहना है कि आरोपित सुनील अक्सर घर पर मिलने के लिए आता था, जून 2023 में आरोपित सुनील उससे मिलने जब उसके घर पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने महिला की अश्लील वीडियो भी बनाई और ब्लैकमेल करने लगा। 15 जून को आरोपित महिला के घर गया और अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला का पति थाईलैंड में नौकरी करता है और वह महिला यहां पर अपने बच्चों के साथ रहती है।
महिला ने जब इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। धमकाया कि यदि घटना के बारे में पुलिस को बताया तो वह बच्चों को स्कूल से उठवाकर मरवा देंगे। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में आरोपित सुनील रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।




