Saturday, May 4, 2024
HomeTrending Nowनवनियुक्त जिलाधिकारी गर्ब्याल ने संभाली जिले की कमान

नवनियुक्त जिलाधिकारी गर्ब्याल ने संभाली जिले की कमान

हरिद्वार  (कुलभूषण)  नव नियुक्त जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी हरिद्वार का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कोषागार का निरीक्षण किया तथा कोषागार के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात कलक्ट्रेट में अधिकारियों की एक बैठक ली जिसमें उन्होंने हरिद्वार जनपद में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं जन.समस्याओं का निस्तारण अतिक्रमण आदि के सम्बन्ध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जो भी प्राथमिकतायें निर्धारित की गयी हैंए उन्हें पूरे मनोयोग से अमीलीजामा पहनाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी का कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने पर पुष्पगुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस मौके पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी;वित्त एवं राजस्वद्ध बीर सिंह बुदियाल अपर जिलाधिकारी;प्रशासनद्ध  पी0एल0 शाह वरिष्ठ कोषाधिकारी नीतू भण्डारी संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाहए संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर  आशीष मिश्रए एसडीएम पूरण सिंह राणा एसडीएम लक्सर  गोपाल राम बिनवाल   जिलाधिकारी के मुख्य वैयक्तिक अधिकारी सुदेश कुमारए वैयक्तिक अधिकारी रामेन्द्र सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments