जिला क्रिकेट लीग में ब्रदर्स क्लब और निम्बस क्रिकेट एकेडमी ने अपने – अपने मैच जीते

0
472

देहरादून , जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित 19 वर्षीय जिला क्रिकेट लीग में आज पहला मैच रामराज क्रिकेट एकेडमी और ब्रदर्स क्लब के मध्य रामराज क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। रामराज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता तथा बल्लेबाजी का निर्णय किया,पहले बल्लेबाजी करते हुए रामराज क्रिकेट एकेडमी ने 31.1ओवरों में 154 रन बनाकर ऑल ऑउट हो गई, जिसमें क्षितिज तिवाड़ी ने 51 रन, कमलेश रावत ने 20 रन तथा गोल्डी मलिक ने 16 रनों का योगदान दिया। ब्रदर्स क्लब की ओर से गेंदबाजी मे ऋतिक वर्मा ने 4 विकेट , अरनव सिंह ने 3 विकेट और गोविन्द सिंह ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स क्लब ने 27 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर लक्ष्य प्राप्त किया, जिसमें रजत शर्मा ने 58 रन , सुमित ने 47 रन और दीपक नेगी ने नाबाद 12 रनो का योगदान किया। रामराज क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में संदीप सोम ने 2 विकेट तथा गोल्डी मालिक, क्षितिज तिवाड़ी, शादाब खान ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। यह मैच ब्रदर्स क्लब ने 4 विकेटों से जीता।

लीग का दूसरा मैच निम्बस क्रिकेट एकेडमी और मां आनंदमई मेमोरियल स्कूल के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ने निम्बस क्रिकेट एकेडमी ने 39.5 ओवरों मे 224 रन बना ऑल आऊट हो गई, जिसमें अभिकल सिंह ने 81 रन, हर्षवर्धन सिंह महारा ने 48 रन तथा निशु पटेल ने 40 रनों का योगदान दिया। MAMS क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आकाश चौहान ने 3 विकेट, और कोविद शर्मा, सक्षम ने 2 – 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी MAMS क्रिकेट एकेडमी ने 39.1ओवर 219 रन बनाकर ऑल आऊट हो गई,जिसमें अभिषेक ने 56 रन , अनमोल प्रकाश ने 53 रन और कोविद शर्मा ने 34 रनो का योगदान किया। निम्बस क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में ने अमन प्रताप सिंह , अभिकल सिंह ने 2- 2 विकेट तथा हिमांशु, निशु पटेल, हर्षवर्धन सिंह महारा ने 1-1 विकेट प्राप्त किए। इस प्रकार निम्बस क्रिकेट एकेडमी ने 5 रनों से विजय प्राप्त कर पूरे अंक अर्जित किये !