नगर निगम का बजट प्रस्तुत नहीं किये जाने पर मेयर ने एमएनए को पत्र लिखकर जताया रोष

0
623

हरिद्वार (कुलभूषण) नगर निगम हरिद्वार मेयर अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार को पत्र लिखकर निगम के वित्तीय वर्ष 2023 -24 का बजट अभी तक तैयार कर प्रस्तुत नही किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द बजट बनाकर प्रस्तुत करने के निदेश दिये है । उन्होने बजट प्रस्तुत नही किये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा की निगम अधिकारियो द्वारा समय पर बजट प्रस्तुत नही किये जाने के चलते नियमानुसार बोर्ड बैठक से पूर्व बजट बैठक आहुत नही हुयी  जो अधिकारियो की कार्य प्रणाली को इंगित करता है।
मंेयर ने 22 मई तक बजट तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए नगर आयुक्त को निदेशित किया है
मेयर ने कहा की एमएनए द्वारा कार्य के प्रति उदासिनता के चलते जनहीत के कार्यो को पूर्ण करने में दिक्कते आ रही है ऐसे में यदि समय रहते कार्यो को पूर्ण नही किया गया तो विभागीय कार्यवाही की जायेगी किसी भी स्थिति में जनहीत कार्यो की अनदेखी को सहन नही किया जायेगा।