Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandलेखा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आशीष बने अध्यक्ष

लेखा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, आशीष बने अध्यक्ष

देहरादून, उत्तराखंड़ राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सभागार में चुनाव अधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में अंतरिम कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष चुना गया। वहीं अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को सर्वसम्मति से अपना समर्थन दिया। संघ के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी लेखा संवर्ग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में भी प्रयास करेगी।
उत्तराखंड़ राजकीय विभाग लेखा संवर्ग संघ की नई कार्यकारिणी का गठन रविवार को यमुना कॉलोनी स्थित लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) सभागार में किया गया। चुनाव अधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी नवीन चंद्र जोशी के निर्देशन में अंतरिम कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में देहरादून के आशीष चौधरी को प्रांतीय अध्यक्ष और अतुल सेमवाल को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा वीरेंद्र शाह को संगठन मंत्री और हेमंत कुमार शर्मा को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी में प्रांतीय सचिव के रूप में शिवम ओबरॉय, कोषाध्यक्ष पद पर किरन नेगी, सम्परिक्षक पद पर अमित तलनिया तथा हल्द्वानी के विकास यादव को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। वहीं कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष के लिए मुकेश बिष्ट और गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष के लिए आशीष परमार का चयन किया गया। संघ के सदस्यों ने भरोसा जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन को और मजबूत करेगी तथा लेखा संवर्ग कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल करेगी।
जिला संयोजक के लिए देहरादून से राहुल नयाल, हरिद्वार से मयंक अरोड़ा, टिहरी से शिवम शाह, पौड़ी से सौरभ भारती, उत्तरकाशी से आशीष रावत चमोली से उमेश आर्या, रुद्रप्रयाग से पूजा थपलियाल, बागेश्वर से अशोक बिष्ट, उधमसिंह नगर से गौरव सेतिया, नैनीताल से कमल पुनेठा, पिथौरागढ़ से भूपेश जोशी, अल्मोड़ा से कैलाश जोशी और चंपावत से कमलेश को चुना गया। इससे पूर्व हुई बैठक में वक्ताओं ने वेतन विसंगति का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही पदोन्नति के लिए तय समय सीमा को कम किए जाने की मांग भी रखी। इस दौरान सहायक लेखाधिकारी कैलाश चंद्र बेलवाल, रमेश चंद्र बेलवाल आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments