Wednesday, May 8, 2024
HomeTrending Nowराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहसपुर में खोला हिलांस सरस मार्केटिंग सेंटर

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहसपुर में खोला हिलांस सरस मार्केटिंग सेंटर

(अमरसिंह कश्यप)  देहरादून/सहसपुर , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं के लिए सहसपुर मे समूहो द्रारा उत्पादित वस्तुओं के विक्रय हेतु हिलान्स सरस मार्केटिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। जिसमे हिलान्स सरस मार्केटिंग सेंटर के शिलापट का अनावरण  विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर एवम ब्लॉक प्रमुख सहसपुर श्रीमती सीमा नेगी मुख्य विकास अधिकारी  नितिका खंडेलवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इसके बाद हिलान्स सरस मार्केटिंग सेंटर का उद्घाटन माननीय विधायक सहसपुर ब्लॉक प्रमुख सहसपुर,मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक  विक्रम सिंह अधिशाषी अभियंता  अनुपम भटनागर,सहायक अभियंता  डी एस बांगड़ी,अपर सहायक अभियंता भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य  मेघ सिंह  के द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

इस कार्यक्रम मे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्टार्टअप ग्रामीण प्रारम्भिक उद्यमिता कार्यक्रम के नये ऑफ़िस का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के बाद मार्केटिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया।
जिसमे मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा महिला समूहों के उत्पादों को क्रय किया गया। महिलाओं के बनाए गए उत्पादों को देख कर सभी आगन्तुकों द्वारा महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा की गई।

इसके बाद हिलान्स सरस मार्केटिंग सेंटर की पुस्तक का विमोचन मुख्य विकास अधिकारी महोदया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक सहसपुर,ब्लॉक प्रमुख सहसपुर, परियोजना निदेशक देहरादून उत्तराखंड ग्रामीण बैंक सहसपुर के ब्रांच मैनेजर  परमजीत , कृषि एवम भूमि संरक्षण अधिकारी आशा राम वर्मा  खण्ड विकास अधिकारी सहसपुर,एस वी ई पी मेंटर  चन्द्रजीत सिंह, आस्था कलस्टर लेवल फेडरेशन अध्यक्ष  अलका जोशी,सचिव सीमा सेमवाल,कोषाध्यक्ष सुधा बर्तवाल,एस आर पी गीता मौर्य, एरिया कोऑर्डिनेटर  इन्दर सिंह चौहान, अन्नू राणा, सन्तोषी सोलंकी आई पी आर पी गीता नेगी, राखी ठाकुर, नंदा नेगी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वय सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
इस कार्यक्रम मे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक मिशन प्रबंधक जितेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments