Friday, April 26, 2024
HomeTrending Nowनगरपालिका में ब्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ उक्रांद उतरा सड़को पर, अवैध दुकानों...

नगरपालिका में ब्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ उक्रांद उतरा सड़को पर, अवैध दुकानों पर जड़ा ताला

रुद्रप्रयाग- नगरपालिका रुद्रप्रयाग में ब्याप्त भ्रष्टाचार व अबैध निर्माण के खिलाफ आज उत्तराखंड क्रान्ति दल ने प्रदर्शन कर बस अड्डे पर अबैध बनी दुकानों पर ताला बंदी कर दी। साथ ही उक्रांद ने नगर पालिका में ब्याप्त अनियमितताओं को लेकर ब्यापक जन आंदोलन करने का निर्णय लिया।
आज पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत उक्रांद कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर नये बस अड्डे पर बने विना स्वामित्व की दुकानों के अबैध निर्माण की जॉच करने सहित नगरपालिका में ब्याप्त अनियमितताओं के खिलाफ सड़को पर उतरे । उक्रांद के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नौटियाल के नेतृत्व में उक्रांद कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ।

उक्रांद कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरे आम नगरपालिका व जिला प्रशासन के नाक के तले जमकर मनमानी की जा रही है। अबैध निर्माण किया जा रहा है पर किसीको इसकी भनक नहीं होना आश्चर्य जनक है। उक्रांद के जिला महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि नगरपालिका में भ्रष्टाचार की कई शिकायतें आ रही है पर कोई सुनने वाला नहीं है नगरपालिका में मनमानी चरम पर है व जनहित के कार्य प्रभावित हो रहे है नगरपालिका के अधिकारी कोई जबाब देने को तैयार नहीं है। उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया कि नियम कानूनों को ताक पर रख नगरपालिका ब्यक्तिगत स्वार्थों की पूर्ति का अड्डा बन चुका है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विना स्वामित्व के निर्मित अवैध दुकानों पर अपना ताला जड़ा। इस दौरान वहाँ न तो जिला प्रशासन ना ही नगरपालिका की ओर से कोई स्वामित्व को सामने आया

उक्रांद नेताओं नैताओ ने साफ कहा कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अब चुप नहीं बैठेगें। इस अवसर पर उक्रांद जिला उपाध्यक्ष जितार सिंह जगवाण, राय सिंह रावत, गजपाल सिंह रावत, कल्याण सिहं पुंडीर, कुशाल सिंह नेगी, सूरत सिंह झिक्वाण,मोहित डिमरी, भगत सिंह चौहान, दिनेश बर्तवाल, देवेन्द्र जग्गी, शैलेन्द्र सिहं , प्रवीन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर उक्रांद के केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी किसन मेहता ने रुद्रप्रयाग नगरपालिका में ब्याप्त भ्रष्टाचार के मामले की जॉच को लेकर शासन में बात करने की बात कही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments