Friday, April 19, 2024
HomeStatesUttarakhandरुद्रप्रयाग : भाजपा के राज में ही सम्भव है देश व प्रदेश...

रुद्रप्रयाग : भाजपा के राज में ही सम्भव है देश व प्रदेश का विकास : देव प्रकाश सेमवाल

रुद्रप्रयाग, भारतीय जनता पार्टी सतेराखाल-चोपता मण्डल की मण्डल कार्यसमिति की बैठक मण्डल प्रभारी वेदप्रकाश जमलोकी के निर्देशन व मण्डल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

मुख्य वक्ता देवप्रकाश सेमवाल ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाने का संकल्प लिया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश का विकास भाजपा के राज में ही सम्भव है।

जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने मण्डल के कार्यकर्ताओं को 2022 विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा केदारनाथ सीट को भारी बहुमत से जीतेगी।

मण्डल अध्यक्ष गम्भीर सिंह बिष्ट ने कहा कि कार्यसमिति को सफल बनाने के लिए मण्डल के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। और कहा कि तल्लानागपुर क्षेत्र में भाजपा का परचम लहराने के लिए हर कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है।

मण्डल कार्यसमिति में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, पूर्व विधायक केदारनाथ शैला रानी रावत, , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री विक्रम सिंह कण्डारी व जयवर्धन काण्डपाल जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद गुसाईं, जिला मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल व बुद्धिबल्लभ थपलियाल, महामंत्री अर्जुन नेगी व विक्रम पैलड़ा, जीत सिंह मेवाल, सचेन्द्र रावत, लक्ष्मण बर्त्वाल, मीनाक्षी बर्त्वाल, रामेश्वर सेमवाल, मानेन्द्र कुमार, हरीश गुसाईं, प्रेम नेगी, दीपक नेगी, प्रवीण सेमवाल, त्रिलोचन भट्ट, प्रहलाद रावत आदि कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments