Tuesday, August 11, 2026
HomeTrending Nowमहापौर शंभू पासवान ने ऋषिकेशवासियों को दी विकास की सौगात, 24.68 लाख...

महापौर शंभू पासवान ने ऋषिकेशवासियों को दी विकास की सौगात, 24.68 लाख की सड़क का किया लोकार्पण

ऋषिकेश । नगर निगम ऋषिकेश की ओर से महापौर श्री शंभू पासवान के जन्मदिवस के अवसर पर क्षेत्रवासियों को विकास कार्य की सौगात दी गई। ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक करीब 24.68 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का विधिवत लोकार्पण किया गया।

लोकार्पण कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने महापौर श्री शंभू पासवान का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। नागरिकों ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर निगम का आभार भी जताया।

इस अवसर पर महापौर श्री शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड में सड़क, जल निकासी, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कराना नहीं, बल्कि आम नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि ट्रांजिट कैंप से जोशी वर्कशॉप तक बनी इंटरलॉकिंग सड़क से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बरसात के दौरान जलभराव और आवागमन संबंधी परेशानियों में भी कमी आएगी। साथ ही सड़क निर्माण से क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी सुधार होगा।

महापौर ने कहा कि नगर निगम आगे भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगा। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सड़क निर्माण को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए महापौर एवं नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments