Tuesday, August 11, 2026
HomeStatesUttarakhandमौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, DM आशीष चौहान ने 05...

मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, DM आशीष चौहान ने 05 अगस्त को देहरादून के सभी स्कूलों में घोषित की छुट्टी

*आवश्यक सूचना:*

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 अगस्त 2026 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान, द्वारा जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 5 अगस्त 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments