Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandलोकल फार वोकल को बढ़ावा, दून में हुनर हाट का हुआ आयोजन,...

लोकल फार वोकल को बढ़ावा, दून में हुनर हाट का हुआ आयोजन, दो नवम्बर तक चलेगा

देहरादून, केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया गया है। इससे लोकल फार वोकल को बढ़ावा दिया जाएगा। हाट शुक्रवार 29 अक्टूबर से सात नवंबर तक चलेगा, जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्प और कारीगरी के स्टाल लगे हुए हैं, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 75 हुनर हाट होने हैं। विभिन्न राज्यों मे अब तक 29 हुनर हो चुके हैं। यह 30 वीं हुनर हाट है। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया।

नगर निगम देहरादून में शुक्रवार से लेकर दो नवंबर तक आयोजित इस मेले में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें लोग विभिन्न तरह के पहाड़ी व्यंजनों का लोग स्वाद चख सकेंगे। इसके अलावा लोग घरेलू उत्पाद जैसे घी, पापड़, मसाले, अचार, झंगोरे की खीर, मंडुवे के आटे की रोटी, बिस्कुट के अलावा लोग वाजिब दरों पर दीपावली के सामान की भी खरीददारी कर सकेंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल नगर निगम द्वारा की जा रही है। नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने लोगों से अपील की है कि स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पाद खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।
इस दौरान सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, नरेश बंसल और महापौर सुनील उनियाल गामा मौजूद भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments