Friday, March 29, 2024
HomeStatesUttarakhandयुवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर 6 लाख में बेचा, तीन...

युवती का अपहरण कर किया दुष्कर्म, फिर 6 लाख में बेचा, तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार, जनपद में एक युवती के अपहरण के बाद दुष्कर्म किया गयाऔर फिर उसे छह लाख रुपये में बेच दिया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि, सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी निवासी एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में उसका एक साथी भी उनके साथ हो गया था। दोनों ने उसे बंधक बनाकर रखा। युवती ने आरोप लगाया कि, मांगा नाम के युवक ने उससे दुराचार किया और बाद में अपने एक परिचित को छह लाख रुपए में बेच दिया।

युवती का आरोप है कि, उससे मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। उसे अपहरण करने के बाद से अलग-अलग जगह पर रखा गया और वहां हमेशा पहरा रहता था। युवती का कहना है कि, किसी तरह वह छूटकर आई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments