Tuesday, May 7, 2024
HomeTrending Nowअल्मोड़ा : रेप के आरोपित भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेसियों...

अल्मोड़ा : रेप के आरोपित भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेसियों ने फूंका पुतला

अल्मोड़ा, जनपद के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रेप के आरोपित ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर की गिरफ्तारी की मांग करते हुए स्थानीय चौहानपाटा में जोरदार प्रदर्शन किया।

गहरा रोष व्यक्त करते हुए कांंग्रेसजनों ने विधायक राठौर का पुतला भी दहन किया।इस अवसर पर अल्मोड़ा कांंग्रेस के नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने कहा कि ज्वालापुर के भाजपा विधायक(Bjp mla) सुरेश राठौर पर रेप का मुकदमा दर्ज हुआ है जिसके बाद नैतिकता के आधार पर उन्होंने खुद अपना इस्तीफा दे देना चाहिए था।
परन्तु इसके विपरीत सत्ता की हनक विधायक के सर चढकर बोल रही है।भाजपा के संरक्षण में ऐसा घृणित कार्य करने वाले विधायक राठौर को अभी तक गिरफ्तार तक नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का नारा चीख चीख कर लगाती है वही दूसरी ओर भाजपा के विधायक (Bjp mla)और पदाधिकारी महिलाओं के साथ इस तरह के कुकृत्य करते हैं।बजाय इनको सजा देने के भाजपा इनको संरक्षित करने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिला अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है।बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा के नेता ही बेटियों के उत्पीड़न में सबसे आगे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ विधायकों और पदाधिकारियों पर पहले भी इसी तरह के आरोप लग चुके हैं परन्तु ऐसे लोगों को सजा देने के बजाय भाजपा इनको बचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की इन हरकतों से भाजपा का असली चरित्र जनता के सामने आ चुका है।उन्होंने कहा कि पुलिस को विधायक को अविलम्ब गिरफ्तार कर निष्पक्ष जांच करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है जिसका उदाहरण है कि उक्त महिला की पुलिस ने शिकायत तक दर्ज नहीं की।मजबूरी में महिला को न्यायालय की शरण लेनी
पड़ी तब जाकर विधायक पर मुकदमा दर्ज हुआ।
उन्होंने कहा कि यदि सत्ता की ताकत दिखाते हुए भाजपा ने विधायक राठौर को बचाने की कोशिश की तो कांंग्रेस पार्टी शान्त नहीं बैठेगी और सड़कों पर उतरकर आन्दोलन को बाध्य होगी।

पुतला दहन कार्यक्रम में कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक,जिला सचिव दीपांशु पान्डे,जिला महासचिव गीता मेहरा,राबिन भण्डारी,पंकज कान्डपाल,अमित बिष्ट,प्रदीप बिष्ट,अख्तर हुसैन,फाकिर खान,कुलदीप मेर,पी०सी०जोशी,रमेश नेगी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments