Wednesday, August 5, 2026
HomeStatesUttarakhandदेहरादून में KRAD GLOBAL के नए सेंटर का शुभारंभ, 5000 युवाओं को...

देहरादून में KRAD GLOBAL के नए सेंटर का शुभारंभ, 5000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं में कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से बुधवार को ‘KRAD GLOBAL’ ने अपने चौथे सेंटर की शुरुआत देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में की। नए केंद्र का औपचारिक उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर और भाजपा नेत्री नेहा जोशी ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ किया।

उद्घाटन समारोह के बाद अतिथियों ने केंद्र का निरीक्षण किया और युवाओं के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक पृथ्वीराज सिंह चौहान ने कहा, “बीते 15 वर्षों से हमारी संस्था ट्रैवल, टूरिज्म और रोजगार आधारित सेवाओं में कार्यरत है। आज के समय में केवल नौकरी ढूंढना काफी नहीं है, बल्कि सही कौशल (Skill Development) और सटीक करियर मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने बताया कि संस्था का दीर्घकालिक लक्ष्य 5,000 से अधिक युवाओं को सीधे रोजगार और करियर के अवसरों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सविता कपूर और नेहा जोशी ने KRAD GLOBAL के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए निजी क्षेत्र की ऐसी पहल बेहद महत्वपूर्ण हैं। निजी संस्थाओं द्वारा कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने से युवाओं को राज्य में ही बेहतर अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन रोकने में भी मदद मिलेगी। समारोह में संस्था की ओर से नवदीप शर्मा, विशाल, आशीष नौटियाल, राहुल नेगी, दिनेश तनुजा सहित कई गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय युवा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments