Sunday, May 5, 2024
HomeTrending Nowउत्तराखंड में भी केजरीवाल' अभियान, 21 दिन में आप से जुड़े एक...

उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान, 21 दिन में आप से जुड़े एक लाख कार्यकर्ता

देहरादून, आम आदमी पार्टी आप के नेता रविंद्र जुगरान ने बताया कि ‘उत्तराखंड में भी केजरीवाल’ अभियान को प्रदेश की जनता जोरदार समर्थन दे रही है। यही कारण है कि आंदोलन शुरु हुए अभी 21 दिन हुए हैं और 103762 लोग मिस कॉल के माध्यम से आप से जुड़ चुके हैं।

आप के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में रविंद्र जुगरान ने बताया कि आप ने 45 दिन के अभियान में एक लाख व्यक्तियों को जोडऩे का लक्ष्य रखा था, लेकिन यह लक्ष्य महज 21 दिन में पूरा हो गया। इसके लिए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 45 दिन में 6500 जनसभाओं के सापेक्ष 2540 जनसभाएं आयोजित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आप का यह अभियान ऐतिहासिक साबित होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments