Friday, May 3, 2024
HomeTrending Nowजौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला संपन्न 25 हजार किलो से अधिक मछली...

जौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला संपन्न 25 हजार किलो से अधिक मछली पकड़ी

मसूरीे। मसूरी से सटे जौनपुर क्षेत्र में अगलाड़ नदी पर मछलियां पकड़ने का ऐतिहासिक मौण मेले का आयोजन किया गया जिसमें 25 हजार किलो से अधिक मछली पकडी गई। मेले में हजारों की संख्या में लोगों ने नदी में मछलियों को पकड़ने के लिए मौजूद रहे।
मौण पर्व जौनपुर की अनोखी सांस्कृतिक संमृद्धि का पर्व है जिसमें वर्ष में एक बार मछलियां पकड़ी जाती है। कोरोना संक्रमण के चलते दो वर्ष तक मेले का आयोजन नहीं किया गया लेकिन दो वर्ष बाद लोगों में मेले को लेकर खासा उत्साह देखा गया। इस मेले में टिमरू नामक लकड़ी को पीसकर उसका पाउडर बनाया जाता है जिसे नदी में डाला जाता है जिससे मछलियां कुछ देर के लिए मूर्छित हो जाती है और उसके बाद ग्रामीण मछलियों को पकड़ते है। जौनपुर में मनाया जाने वाला मौण मेला धूमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर ग्रामीणों ने अगलाड़ नदी में टिमरु से बने पाउडर को नदी में डाल कर मछलियां पकड़ी जहां पर हजारों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मौण मेले में शिरकत की। बताते चलें कि जौनपुर का ऐतिहासिक मौण मेला दशकों से आयोजित किया जाता रहा है बताया जाता है कि टिहरी नरेश नरेंद्र शाह ने सन 1876 में इसकी शुरुआत की थी बताया जाता है कि टिहरी नरेश ने अगलाड़ नदी में आकर मौण टिमरु का पाउडर डाला था उसके बाद निरंतर यहां मेला आयोजित किया जाता रहा और इसमें राज परिवार के लोग भी शामिल होते थे इसी परंपरा को जीवित रखते हुए आज भी जौनपुर के लोगों द्वारा इस मेले का आयोजन किया जाता है और टिमरू से बने पाउडर से मछलियों को पकड़ा जाता है सबसे अधिक मछलियां पकड़ने वाले को पुरस्कार दिया जाता है टिमरू के पाउडर से जहां नदी साफ हो जाती है मछलियां भी कुछ देर के लिए मूर्छित होकर फिर से जीवित हो उठती है जाल और कुनियाला से मछलियों को पकड़ा जाता है। इस बारे में जानकारी देते हुए ग्रामीण भोपाल सिंह ने बताया है कि यह मेला दशकों से आयोजित किया जाता रहा है उन्होंने कहा कि इससे जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं इस मेले में हिमाचल देहरादून आदि क्षेत्रों से भी लोग यहां मेले में शिरकत करते हैं उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के दौरान इस मेले का आयोजन नहीं किया गया था लेकिन आज बड़ी संख्या में यहां पर ग्रामीण एकत्रित हुए हैं और मौण मेले का आनंद ले रहे है।

 

कोल्हूखेत के समीप कार पलटी, चालक मामूली घायल

मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानी वाले बैंड से दो सौ मीटर देहरादून की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पैराफीट से टकराकर पलट गयी जिसमें सवार कार चालक को हल्की चोट लगी है।
पुलिस ने जानकारी दी कि कोल्हूखेत पानी वाले बैंड से आगे मसूरी से देहरादून जाते समय एक इंडिगो कार संख्या यूपी 14 डीएन 4341 ओवर टेक करते समय पैराफीट से टकरा गई तथा रोड पर ही पलट गयी। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कार को क्रेन मंगा कर सीधा किया गया। कार में केवल चालक मनीष 25 वर्ष पुत्र जयदत्त शर्मा निवासी गांव पिपाला थाना औरंगाबाद जिला बुलंद शहर मौजूद था जिनको हल्की चोट लगी है। रोड पर कार पलटने से जाम लग गया जिस पर क्रेन मंगा कर कार को सीधा किया गया व जाम को खुलवाया गया।

कृषि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मसूरी सर्वे खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए खुला। खेल प्रेमियों ने थैक्यू कहा

’मसूरी। मसूरी के खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने सर्वे के मैदान को खेल गतिविधियों के लिए खोले जाने पर प्रदेश के कबीना मंत्री गणेश जोशी को थैक्यू कहा है, अब लंबे समय से बंद पड़ी खेल गतिविधियां शुरू हो सकेगी व खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा।
लण्डौर स्थित सर्वे खेल मैदान को स्थानीय खिलाड़ियों के लिए खोल दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल प्रेमियों ने कृषि मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद ज्ञापित किया है। कृषि मंत्री द्वारा इस विषय पर भारत के महासर्वेक्षक सुनील कुमार से वार्ता की थी, जिस क्रम में भारतीय सर्वेक्षण विभाग की ओर इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है। खेल मैदान खोले जाने पर भाजपा मसूरी मण्डल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि हम कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री तथा हमारे लोकप्रिय विधायक गणेश जोशी को मसूरी के समस्त खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों तथा आम नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया जा रहा है कि उनके हस्तक्षेप से नगर के प्रतिभावान एंव संभावनाशील खिलाड़ियों को सर्वे स्टेट का खेल मैदान अब उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि नगर के खिलाड़ियों की इस परेशानी से कृषि मंत्री को अवगत कराया था। अगले ही दिन उनकी महासर्वेक्षक सुनील कुमार से शिष्टाचार भेंट हुई। जब यह प्रकरण रखा गया और दो दिनों के भीतर ही आदेश भी आ गया है। मसूरी खेल संघ के प्रतिनिधियो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा ‘‘खेलो इंडिया’’ और ‘‘फिट इंडिया’’ जैसी अभूतपूर्व योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह अजीब स्थिति थी कि मसूरी स्थित भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एस्टेट में निर्मित खेल मैदान का प्रयोग पूर्व में मसूरी के स्थानीय खेल एसोसिएशनों एवं स्थानीय खेल प्रतिभाओं द्वारा किया जाता था। किन्तु पिछले समय से इस मैदान को बंद कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस परेशानी को तत्परता से लेते हुए इस मैदान को पुनः स्थानीय खेल प्रतिभाओं एवं स्थानीय खेल एसोसिऐशनों के उपयोगार्थ खोले जाने का प्रयास किया। मसूरी खेलसंघ के अध्यक्ष बीएस नेगी ने सर्वे मैदान खोले जाने पर मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों की सराहना की व उनका विशेष आभार व्यक्त किया। वहीं वरिष्ठ खिलाडी रूपचंद गुरूजी ने कहा कि यह मसूरी के लिए बड़ी उपलब्धि है अब उम्मीद है कि विगत कई वर्षों से बंद खेल गतिविधियां पुनः संचालित हो सकेंगी व खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा उन्होने मंत्री गणेश जोशी का धन्यवाद किया। वहीं मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति के महासचिव सेमुअल चंद्र ने मंत्री गणेश जोशी का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों की भावनाओं को समझा व खेल मैदान खुलवा दिया। वह बधाई के पात्र है अब सेना व पुलिस में जाने वाले युवकों व युवतियों को दौडने व्यायाम करने के लिए मैदान खुल गया है वहीं मसूरी की खेल प्रतिभाओं को नेशनल स्तर पर जाने के लिए अभ्यास करने व खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करने का मौका मिल गया है। इससे बच्चे अब मोबाइल से दूर रह कर खेलों के प्रति रूचि बढायेंगे। वहीं मसूरी भाजपा के मंडल महामंत्री क़ुशाल राणा, सभासद अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा आदि ने भी खेल मैदान खुलवाने पर मंत्री गणेश जोशी को धन्यवाद दिया।

बार्लोंगंज हेल्थ वेलनेस केयर सेंटर का लोकार्पण किया

मसूरी। नगर पालिका मसूरी एवं वरिष्ठ नागरिक समिति के संयुक्त संचालन से चलाये जाने वाले बार्लोगंज हेल्थवेलनेस केयर सेंटर का उदघाटन वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुनील सेनन ने किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि इससे बार्लोगंज क्षेत्र की जनता सहित शहर वासियों को लाभ मिलेगा। वहीं जन औषधि केंद्र से सस्ती दवायें उपलब्ध होंगी।
बार्लोगंज हेल्थ वेलनेस केयर संेटर के उदघाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि डा. सुनील सेनन ने कहा कि बार्लोगंज सहित मसूरी मंे पहले नगर पालिका ही स्वास्थ्य व शिक्षा देखती थी लेकिन बाद में यह विभागों में मर्ज हो गया। लेकिन उसके बाद जनता को इन सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाया। हालाकि बार्लोगंज में डा. आरएस बिष्ट ने वर्षों तक सेवा की। अब इसके खुलने से क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि सीनियर सिटीजन संस्था के माध्यम से बार्लोगंज में वेलनेस सेंटर खोला गया है जिसमें रोगों की जांच उपचार सहित जन औषधि केंद्र के साथ ही यहां पर जिम, योगा सेंटर व ध्यान केंद्र सहित बच्चों के लिए पार्क बनाया जायेगा। मन स्वस्थ्य रहेगा तो मनुष्य स्वयं स्वस्थ्य रहेगा। उन्होंने कहा कि इसका लाभ यहां के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। वहीं यहां पर शीघ्र ही पैथोलॉजी लैब भी खोली जा रही है। इस चिकित्सालय में डा. स्नेहा पंवार मुख्य चिकित्साधिकारी रहेंगी वहीं इसके साथ ही दंत रोग चिकित्सक डा. शिल्पी रावत अपना योगदान दंेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति के सचिव एनके साहनी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समिति लगातार शहर में जन औषधि केंद्र खोल रही है इससे पूर्व सिविल अस्पताल व राजकीय सेंटमेंरी चिकित्सालय में खोला गया है वहीं फीजियोथेरेपी सेंटर एक किताबघर एवं कुलडी में खोला गया है व बार्लोगंज में भी खोला जायेगा। संचालन दीपक ने किया व धन्यवाद सभासद सरिता कोहली ने किया। कार्यक्रम को वरिष्ठ नागरिक समिति के अष्ध्यक्ष एएस खुल्लर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जीएस मनचंदा, जीके गुप्ता, केके बैरी, सुरेंद्र लाल, क्रिस्टो, सभसाद मदन मोहन शर्मा, जय कुमार गुप्ता, संदीप साहनी, स्मृति हरि, धीरज भाटिया, बलवंत रावत, रफीक अहमद, महिमा नंद, पूरण जुयाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments