Thursday, April 25, 2024
HomeNationalलोकसभा उपचुनाव : रामपुर में भाजपा की जीत, संगरूर में हारी आम...

लोकसभा उपचुनाव : रामपुर में भाजपा की जीत, संगरूर में हारी आम आदमी पार्टी

नयी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पंजाब के उपचुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और पंजाब के संगरूर में राजनीतिक दलों की बाजी पलट गई। रामपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान के करीबी मोहम्मद असीम राजा को परास्त कर दिया है।
भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने घनश्याम लोधी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इतिहास बनाया जा रहा है। रामपुर उपचुनाव में भाजपा ने 37,797 वोटों से जीत हासिल की। आजमगढ़ की भी जीत होने वाली है। सपा उम्मीदवार आसिम राजा ने कहा कि रामपुर में चुनावों को हथिया लिया गया। लोगों को मतदान तक नहीं करने दिया। जहां 600 वोट डाले जाने थे वहां 4 वोट डाले गए। जहां 500 वोट डाले जाने थे वहां 9 वोट डाले गए। लोग चुनाव के लिए इतने उदासीन नहीं हैं।

संगरूर में AAP को लगा झटका

पंजाब के संगरूर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां पर शिअद (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान ने आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह को परास्त किया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने हार स्वीकार कर ली है और सिमरनजीत सिंह मान को जीत का बधाई दी है।

सिमरनजीत सिंह मान ने जीत दर्ज करने के बाद कहा कि यह हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है, हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय दलों को हराया है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिकता संगरूर की खराब आर्थिक स्थिति सहित कर्ज में डूबे किसानों की स्थिति का मुद्दा उठाना होगा। हम पंजाब सरकार के साथ काम करेंगे।

आपको बता दें कि इस सीट पर आम आदमी पार्टी का कब्जा था लेकिन भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। साल 2014 और 2019 में भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर यहां से जीत दर्ज की थी। दोनों बार पार्टी की जीत का अंतर काफी ज्यादा बड़ा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments