सियोल, दुनिया के 10 लाख लोग रेडिएशन के शिकार हो सकते हैं। इन लोगों में शरीर और मानसिक रूप से कई प्रकार के विकार उत्पन्न होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो दुनिया के लिए एक नई विकट समस्या पैदा हो सकती है। यह समस्या उस रेडिएशन से उत्पन्न होने वाली है जो रेडिएशन उत्तर कोरिया द्वारा बीते दिनों जमीन के अंदर किए गए न्यूक्लियर मिसाइल टेस्ट से हुआ। यह खुलासा सिओल स्थित मानवाधिकार संगठन की रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक न्यूक्लियर टेस्ट से जमीन के भीतर मौजूद पीने के पानी में रेडिएशन का स्तर कई गुना बढ़ गया है।
रिपोर्ट में दावा है कि यह रेडिएशन हामयोंग प्रांत के आसपास के आठ शहरों में फैल सकता है। इससे उत्तर कोरिया में ही करीब दस लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। यह रेडिएशन पीने के पानी, खेती लोगों को प्रभावित कर सकता है।




