पटरी पर दौड़ने को तैयार देश की पहली रैपिड रेल, हवाई जहाज जैसी सुविधाओं से लैस हैं ये खास

0
542

नई दिल्ली, नए साल पर रेलवे अपने यात्रियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहा हैं। जी हां बहुत जल्द ही रेलवे अब रैपिड रेल की शुरुआत करने जा रहा है। नाम के हिसाब से आपने अंदाजा लगा ही लिया होगा कि ये रेल बाकी रेलगाड़ियों से तेज होगी। देश की पहली रैपिड रेल ट्रायल रन के बाद पटरियों पर दौड़ने को पूरी तरह से तैयार हैं। इस रैपिड रेल में मेरठ से दिल्ली तक का सफर सिर्फ 45 मिनट में किया जा सकता हैं।

इसके पहले सेक्शन की शुरुआत अब किसी भी दिन हो सकती है। पहला सेक्शन गाजियाबाद के दुहाई से साहिबाबाद तक है जो 17 किलोमीटर है. इस बीच पांच स्टेशन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 2025 में रैपिड रेल यात्रियों के लिए तैयार हो जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम चरण में 13 रैपिड ट्रेनों के ही संचालन करने का प्लान हैं।