Tuesday, June 23, 2026
HomeNationalइस बार और तेवर दिखाएगी गर्मी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इस बार और तेवर दिखाएगी गर्मी! मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, इस साल गर्मी ने फरवरी महीने में ही सभी रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से भी आने वाले दिनों के लिए चेतावनी जारी की गई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस मबार गर्मी सामान्य से ऊपर रहने वाली हैं। इतना ही नहीं फरवरी के ही आने वाले दिनों में गर्मी अपने पूरे तेवर दिखा सकती हैं। हालांकि कल से, इस बात की थोड़ी संभावना है कि उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में 1-2 डिग्री कम हो सकता हैं।

राजधानी दिल्ली में तापमान के बढ़ने ने 55 साल में 3 बार रिकॉर्ड कायम किया है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आने वाले 5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान के सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की भविष्यवाणी की है। उत्तरभारत में गर्मी का और अधिक असर देखने को मिल सकता हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments