बैंक में पैसे जमा करने गया था शख्स, स्लिप पर लिख दी ऐसी ‘मजेदार’ चीज; पढ़कर फ्यूज हो गया दिमाग

0
872

जब भी आप बैंक में पैसे जमा कराने के लिए जाते हैं तो सबसे पहले आपको डिपॉजिट फॉर्म पर डिटेल्स भरने पड़ते हैं. स्लिप पर न सिर्फ खाताधारक के नाम लिखने पड़ते हैं बल्कि अकाउंट नंबर, शाखा, तारीख, मोबाइल नंबर, अमाउंट को नंबर्स और शब्दों में लिखे जाते हैं.

हालांकि, इस स्लिप को भरते वक्त कुछ लोग कन्फ्यूज भी हो जाते हैं और सही-गलत लिख देते हैं. गलती होने पर बैंक कर्मचारी उसे दोबारा ठीक करने के लिए कहते हैं. हालांकि, आजकल की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्द से जल्द अपने काम को निपटाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में एक बैंक कर्मचारी यह नहीं देख सका कि खाताधारक ने स्लिप में ऐसा क्या लिख दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

पैसे जमा करने गए खाताधारक ने की ये गलती

सोशल मीडिया पर एक बैंक स्लिप वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स अपने बैंक में पैसे जमा कराने के लिए गया था, लेकिन वहां पर कुछ ऐसी चीज देखने को मिली जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. जी हां, शख्स ने जमापर्ची को भरते वक्त सबकुछ सही लिखा, लेकिन जब उसने स्लिप पर राशि को भरने के लिए कहा गया तो उसने तुला राशि लिख दी. यह लिखने के बाद खाताधारक ने स्लिप और एक हजार रुपये जमा करने गया और बैंककर्मी ने इस पर ध्यान ही नहीं दिया. उन्होंने शख्स द्वारा दिए गए पैसों को जमा कर लिया और मुहर लगाकर वापसी पर्ची दे डाली.

बैंककर्मी ने बिना सोचे-समझे ही जमा कर लिए पैसे

इस छोटी सी गलती की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसका काफी मजाक बना रहे हैं. ट्विटर पर इस तस्वीर को @NationFirst78 नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा, ‘कितने तेजस्वी लोग हैं.’ लोगों ने इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी. स्लिप के ऊपरी हिस्से पर देख सकते हैं कि यह मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का है. हालांकि, यह पता नहीं चल सका कि यह किसी ने मजाक में लिखा या फिर उससे गलती हुई है. फिलहाल, स्लिप पर लगे हुए मुहर को देखकर पता चलता है कि खाताधारक के पैसे बैंक में इस गलती के बावजूद जमा हो गए