Thursday, August 13, 2026
HomeNationalबीजापुर में भीषण मुठभेड़: 12 माओवादी ढेर, डीआरजी के तीन जवान शहीद

बीजापुर में भीषण मुठभेड़: 12 माओवादी ढेर, डीआरजी के तीन जवान शहीद

बीजापुर, । बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादी आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। अब तक हुई कार्रवाई में कुल 12 माओवादी कैडरों के शव बरामद किए गए हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए हैं, जिनमें एसएलआर राइफलें, आईएनएसएएस राइफलें और .303 राइफलें शामिल हैं।
मुठभेड़ में बीजापुर डीआरजी के तीन जवान शहीद हुए हैं। शहीदों के नाम इस प्रकार हैं: प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी। इसके अलावा, दो जवान घायल हुए हैं, जो खतरे से बाहर हैं और इलाज के अंतर्गत हैं।
सुरक्षा बल क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं। अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है और क्षेत्र को घेरकर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा विभाग ने बताया कि ऑपरेशन पूरी तरह से समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी मीडिया के माध्यम से साझा की जाएगी।
००

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments