Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowअशोक कुमार के प्रमोशन से विभाग में उत्साह, सहकर्मियों ने दी बधाई

अशोक कुमार के प्रमोशन से विभाग में उत्साह, सहकर्मियों ने दी बधाई

देहरादून। अर्थ एवं संख्या विभाग में कार्यरत अपर सांख्यिकी अधिकारी श्री अशोक कुमार व सतेन्द कुमार को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए अर्थ एवं संख्याधिकारी पद पर प्रोन्नत कर महत्वपूर्ण तैनाती प्रदान की है। जारी आदेश के अनुसार श्री अशोक कुमार को वेतनमान लेवल-10 (₹56,100–1,77,500) में अस्थायी रूप से अर्थ एवं संख्याधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है।May be an image of one or more people, beard and people smiling

सरकारी आदेश के मुताबिक उनकी नवीन तैनाती अर्थ एवं संख्या निदेशालय, देहरादून में की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस पदोन्नति से विभागीय कार्य प्रणाली को और मजबूती मिलेगी तथा सांख्यिकीय कार्यों की गति में भी वृद्धि होगी।

पदोन्नति आदेश जारी होने के बाद विभाग में खुशी का माहौल है, वहीं सहकर्मियों ने श्री अशोक कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments