Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandक्षय रोगियों को पोषक आहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

क्षय रोगियों को पोषक आहार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

अल्मोड़ा, शोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान अल्मोड़ा के शिक्षण चिकित्सालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डॉ दिनेश चंद्र पुनेरा, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष टी बी श्वसन रोग विभाग, राजकीय मेडिकल कालेज अल्मोड़ा की अध्यक्षता में डॉ अमित कुमार सिंह चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रांशु डेनियल जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी अल्मोड़ा, विक्रांत सिंह नेगी नोडल अधिकारी वन हेल्थ प्रोग्राम , वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा समाज कल्याण अधिकारी हेम बहुगुणा ने किया ।
इस अवसर पर उत्तराखंड सतरुद्रा ट्रस्ट देहरादून के सौजन्य से क्षय रोग का उपचार प्राप्त कर रहे 6 जरूरतमंद लाभार्थियों को अगले 6 माह तक दिए जाने वाले निःशुल्क पोषक आहार वितरण समारोह का शुभारंभ किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments